Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 2 अगस्त 2024: द ब्लडलाइन ने जीती चैंपियनशिप, SummerSlam में होने वाले बड़े मैच में जुड़ी शर्त, मेगास्टार ने चैंपियन का बनाया मजाक

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 2 अगस्त 2024: द ब्लडलाइन ने जीती चैंपियनशिप, SummerSlam में होने वाले बड़े मैच में जुड़ी शर्त, मेगास्टार ने चैंपियन का बनाया मजाक

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 03, 2024 07:43 IST

WWE SummerSlam से पहले SmackDown में मिले नए चैंपियन, चैंपियन की हुई बेइज्जती

topic-thumbnail

07:43 (IST)3 AUG 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SummerSlam 2024 में मिलेंगे।

07:39 (IST)3 AUG 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के सैगमेंट द्वारा SummerSlam में होने वाले चैंपियनशिप मैच में ब्लडलाइन रूल्स शर्त जुड़ गई है। 
- एंड्राडे ने कार्मेलो हेज को हराया। 
- सैंटोस इस्कोबार ने अपोलो क्रूज़ को LDF की मदद से हराया। 
- लोगन पॉल और एलए नाइट का सैगमेंट देखने को मिला। नाइट, पॉल की कार लेकर भाग गए। 
- बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल को अनहोली यूनियन पर WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में DQ से जीत मिली। अनहोली यूनियन इसी के कारण चैंपियन बने रहे। 
- जेकब फाटू और टामा टोंगा ने DIY को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती। 

07:28 (IST)3 AUG 2024

रिंग में जेकब फाटू ने दबदबा बनाया और जॉनी पर किक लगाई। उन्होंने चैंपियन पर समोअन ड्रॉप लगाया और फिर मूनसॉल्ट दिया। समोअन वेयरवुल्फ ने गार्गानो को डीडीटी लगाया और पिन किया।

नतीजा: जेकब फाटू और टामा टोंगा नए टैग टीम चैंपियन बने 

जेकब फाटू और टामा टोंगा ने अपनी चैंपियनशिप नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ के कंधे पर रख दी। अब वो इन चैंपियनशिप के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

07:26 (IST)3 AUG 2024

जेकब फाटू ने आकर टॉमैसो चैम्पा की हालत खराब की और टामा टोंगा को टैग दिया। टोंगा ने टॉप रोप से स्प्लैश लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन जॉनी गार्गानो ने उन्हें रोका। रिंगसाइड पर जेकब स्टील स्टेप्स से टकराने के कारण घायल हो गए। रिंग में DIY ने टोंगा पर शैटर मशीन मूव लगाया। टांगा लोआ ने दखल दिया और रेफरी का ध्यान उनपर था। इतनी देर में टॉमैसो चैम्पा पर सोलो सिकोआ ने समोअन ड्रॉप लगाया। अब जॉनी गार्गानो अकेले ही रिंग में लड़ रहे हैं और उन्होंने टांगा लोआ पर भी किक लगाई। रिंगसाइड पर जॉनी ने टामा को डाइव देकर धराशाई किया।  

07:23 (IST)3 AUG 2024

टॉमैसो चैम्पा ने काफी संघर्ष करने के बाद आखिर जॉनी गार्गानो को टैग दिया। गार्गानो ने आकर टामा टोंगा पर हमला किया और जेकब फाटू को किक देने के बाद रिंग के बाहर किया। चैंपियन ने टोंगा पर स्लिंगशॉट स्पीयर लगाया और टॉमैसो चैम्पा को टैग दिया। DIY ने टामा पर रनिंग नी मूव लगाया और फिर जॉनी ने रिंगसाइड पर डाइव लगाकर जेकब को धराशाई किया। रिंग में चैम्पा ने टामा पर वाइट नॉइज़ मूव लगाया और पिन करने गए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जेकब फाटू ने टैग ले लिया और यह चीज़ चैम्पा नहीं देख पाए। 

07:18 (IST)3 AUG 2024

DIY vs जेकब फाटू और टामा टोंगा (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

टामा टोंगा और टॉमैसो चैम्पा ने मैच की शुरुआत की। टामा ने दबदबा बनाकर फ्रंट सुपलेक्स दिया और चैम्पा को रिंग पोस्ट की ओर धकेला। 

07:16 (IST)3 AUG 2024

बैकस्टेज टॉमैसो चैम्पा ने प्रोमो कट किया और जॉनी गार्गानो ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के बाद जबरदस्त प्रोमो कट किया। इसी बीच उन्होंने क्लीवलैंड को अपना घर बताया और वहां मौजूद लोगों को अपना परिवार कहा। अब वो रिग की ओर बढ़ रहे हैं, जहां ब्लडलाइन पहले से है। 

07:12 (IST)3 AUG 2024

बैकस्टेज नाया जैक्स ने टिफनी स्ट्रैटन को नया पिंक रंग का Money in the Bank ब्रीफकेस गिफ्ट किया। नाया ने शर्त रखी कि SummerSlam में स्ट्रैटन को इसे कैश-इन नहीं करना होगा। टिफनी मान गईं और फिर चेल्सी ग्रीन ने आकर ब्रीफकेस के डिजाइन में थोड़े बदलावों का सुझाव दिया। टिफनी ने चेल्सी पर निशाना साधा और चली गईं। 

06:56 (IST)3 AUG 2024

बियांका ब्लेयर ने आईला डौन को KOD दिया लेकिन इतनी देर में ब्लेयर डेवनपोर्ट ने आकर जेड पर हमला किया। रेफरी ने मैच का अंत DQ द्वारा कर दिया। जेड और बियांका की जीत तो हुई लेकिन DQ के कारण अनहोली यूनियन चैंपियन बने रहे।

नतीजा: बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल की DQ से जीत हुई

मैच के बाद अनहोली यूनियन और ब्लेयर डेवनपोर्ट ने मिलकर जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर पर हमला किया। एक समय लगा कि बेबीफेस स्टार का पलड़ा भारी रहेगा लेकिन अनहोली यूनियन और डेवनपोर्ट ने मिलकर दबदबा बनाया। 

06:54 (IST)3 AUG 2024

जेड कार्गिल पर अनहोली यूनियन ने दबदबा बनाया और बियांका ब्लेयर को टैग लेने से रोका। अनहोली यूनियन के मूव को काउंटर करते हुए जेड ने उन्हें डबल सुपलेक्स दिया। इसी के साथ बियांका को टैग मिला और वो अकेले ही एल्बा फायर-आईला डौन की हालत खराब कर रही हैं। उन्होंने एल्बा फायर पर सुपलेक्स लगाया और रिंग कॉर्नर में आईला डौन की हालत खराब की। बियांका ने फायर पर स्पाइनबस्टर लगाया और मूनसॉल्ट दिया। वो पिन करने गईं लेकिन आईला ने उन्हें रोका। रिंगसाइड पर जेड कार्गिल ने डौन पर हमला किया। 

06:51 (IST)3 AUG 2024

अनहोली यूनियन vs बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल (WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

मैच शुरू होने से पहले अनहोली यूनियन ने बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल पर हमला करने की कोशिश की लेकिन दोनों स्टार ने चैंपियन पर स्लैम लगाया। जेड कार्गिल और आईला डौन ने मैच की शुरुआत की। जेड ने दबदबा बनाने के बाद बियांका को टैग दिया। एल्बा ने दखल देने का प्रयास किया और जेड भी रिंग में आ गईं। जेड और बियांका ने ताकत का उपयोग करके अनहोली यूनियन को उठाया और पटक दिया। 

06:46 (IST)3 AUG 2024

बैकस्टेज लोगन पॉल ने निक एल्डिस से उपाय मांगा। निक ने बताया कि लोगन द्वारा लाए गए ऑफिशियल्स से वो इस मैटर पर बात करेंगे। 

06:37 (IST)3 AUG 2024

एलए नाइट: मैंने चश्मा पहना है। क्या आप पढ़ सकते हैं कि क्या लिखा है?

लोगन पॉल: आखिर यहां के लोग पढ़ तो सकते हैं।

एलए नाइट: मैं नया यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने वाला हूं। मैंने आपका सेलिब्रेशन खराब किया और कल आपके जीवन का सबसे खराब दिन होगा। मैं आपके लिए कुछ गिफ्ट लेकर आने वाला हूं। 

एलए नाइट बैकस्टेज गए और यहां पहले उनकी मुलाकात प्रिटी डेडली से हुई। बाद में नाइट ने लोगन पॉल की Prime स्पेशल कार में कदम रखा और इसे चलाकर ले गए। लोगन उन्हें रोकने गए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 

06:33 (IST)3 AUG 2024

लोगन पॉल: मैं यहां कुछ बड़े लोगों को लेकर आया हूं।

निक एल्डिस: जब आप इन लोगों को मेरे सामने लेकर आए, तो मैंने गूगल किया लेकिन मुझे उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।

लोगन पॉल: यह सभी बहुत बड़े नाम हैं। अब मैं आपके सामने कुछ शानदार चीज़ लेकर आने वाला हूं। ड्रम रोल शुरू कीजिए। 

एक पोस्टर सामने आया, जिसमें लोगन पॉल के चेहरे पर Yeah लिखा था। यह देखकर लोगन पॉल गुस्सा हो गए और एलए नाइट ने दखल दिया। 

06:30 (IST)3 AUG 2024

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल का होमकमिंग सैगमेंट

निक एल्डिस ने लोगन पॉल को इंट्रोड्यूस किया। पॉल ने एंट्री की और क्लीवलैंड के कुछ ऑफिशियल से हाथ मिलाया।

लोगन पॉल: क्लीवलैंड, मैं अपने घर आ गया हूं। मैंने पहली बार ऐसे व्यक्ति को देखा है, जो मुझसे बेल्ट लेने की इतनी कोशिश कर रहा है। आप (एलए नाइट) सिर्फ सोचते रहिए क्योंकि ऐसा नहीं होगा। आप मेरे होमटाउन में मुझे नहीं हरा सकते हैं। आप माने या नहीं, मैं इस महान शहर को प्रेरित करता हूं। मैं इस शहर का नेतृत्व करता हूं। यह आखिर किस तरह का वेलकम है? एलए नाइट के इतने फैंस क्यों हैं, अब मुझे समझ आया। आप सभी उनसे रिलेट कर पाते हैं। मुझे पता है कि 270 दिनों में सिर्फ दो टाइटल डिफेंस आए हैं लेकिन एलए नाइट इतने कभी नहीं कर पाएंगे। 

06:23 (IST)3 AUG 2024

बैकस्टेज इंटरव्यू में बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने नई विमेंस टैग टीम चैंपियन बनने का दावा किया। 

06:23 (IST)3 AUG 2024

सैंटोस इस्कोबार vs अपोलो क्रूज़

मैच शुरू होते ही सैंटोस इस्कोबार ने अपोलो क्रूज़ पर हमला किया और वो अब लगातार स्ट्राइक्स लगा रहे हैं। सैंटोस ने रोप्स का उपयोग करके रिंग में अपोलो को तगड़ा मूव दिया। LDF के लीडर ने क्रूज़ पर बैकब्रेकर लगाया और उन्हें सबमिशन में लॉक किया। अपोलो ने खुद को बचाया और इस्कोबार पर लगातार क्लोथ्सलाइन मूव लगाए और उन्हें सुपरकिक दी। एंजल ने दखल देने की कोशिश की लेकिन बैरन कॉर्बिन ने उनपर हमला किया। दूसरी ओर बेर्टो ने जब दखल देने की कोशिश की, तो क्रूज़ ने उनपर हमला किया। अपोलो ने सैंटोस पर स्टैंडिंग मूनसॉल्ट लगाया। रिंगसाइड पर बैरन कॉर्बिन का पैर रिंग के नीचे से एंजल ने पकड़ लिया था, इसका फायदा उठाकर LDF के सदस्यों ने उनपर हमला किया। अपोलो का ध्यान भटक गया और इस्कोबार ने उन्हें फैंटम ड्राइवर देकर पिन किया।

नतीजा: सैंटोस इस्कोबार की जीत हुई 

06:17 (IST)3 AUG 2024

सैंटोस इस्कोबार ने बैकस्टेज LDF की गौंटलेट मैच में हार को लेकर निराशा जताई। उन्होंने अपोलो क्रूज़ को हराकर चीज़ों को दोबारा राह पर लाने की बात की।

06:13 (IST)3 AUG 2024

एंड्राडे ने रिंग के बाहर मौजूद कार्मेलो हेज पर मूनसॉल्ट लगाया। रिंग में मेलो ने Speed चैंपियन के मूव को काउंटर करते हुए उनपर फेसबस्टर लगाया और फिर सुपरकिक दी। एंड्राडे ने लाइट्स आउट मूव लगाया और पिन करने गए लेकिन हेज ने किकआउट किया। एंड्राडे के मूनसॉल्ट से कार्मेलो ने खुद को बचाया लेकिन दूसरी बार में वो असफल रहे। एंड्राडे ने कार्मेलो पर फिगर 4 लेग लॉक लगाया और काफी संघर्ष के बाद रोप्स टच करके हेज ने खुद को बचाया। पूर्व NXT चैंपियन ने एंड्राडे पर किक लगाई। कार्मेलो ने टॉप रोप मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए। हेज ने रोलअप करने की कोशिश की और एंड्राडे ने काउंटर करते हुए उन्हें ही रोलअप द्वारा पिन कर दिया।

नतीजा: एंड्राडे की जीत हुई 

06:03 (IST)3 AUG 2024

एंड्राडे vs कार्मेलो हेज

एंड्राडे और कार्मेलो हेज के बीच धक्का-मुक्की हुई। उन दोनों ने एक-दूसरे पर हेडलॉक लगाया और रोलअप का भी उपयोग किया। जब एंड्राडे अपना फिनिशर लगाने गए, तो कार्मेलो ने खुद को बचाया और रिंग के बाहर चले गए। हेज ने Speed चैंपियन पर किक लगाई। कुछ समय बाद एंड्राडे ने काउंटर करते हुए रिंग कॉर्नर में नी अटैक मूव लगाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। हेज ने स्पेनिश फ्लाई से भी खुद को बचाया और रोप्स का उपयोग करके अनोखा सुपलेक्स लगाया। एंड्राडे ने कार्मेलो हेज पर जबरदस्त जर्मन सुपलेक्स लगाया। 

05:46 (IST)3 AUG 2024

कोडी रोड्स: आप ब्लडलाइन रूल्स मैच चाहते हैं? मुझे आपके दोस्तों से बात करनी है। टामा टोंगा और टांगा लोआ, मुझे आपसे डर नहीं लगता है। जेकब फाटू, मैं यह कहना चाहूंगा कि आपके जैसे मूर्ख व्यक्ति से मुझे डर नहीं लगता। SummerSlam में आप ब्लडलाइन रूल्स मैच चाहते हैं ना? यह मेरे द्वारा लिया गया सबसे अच्छा फैसला तो नहीं है लेकिन मैं मैच के लिए तैयार हूं।

सोलो सिकोआ: आपने चैलेंज स्वीकारा। मैं अभी आपका बुरा हाल कर सकता हूं। मेरे कहने पर यह लोग आपकी हालत खराब करेंगे लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता। आज ब्लडलाइन में टैग टीम टाइटल वापस आ जाएंगे और SummerSlam में मैं अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत जाऊंगा।

कोडी रोड्स: आप सभी लोग मुझे पसंद नहीं करते हैं। मैंने ट्राइबल चीफ को हराया हुआ है। अभी ट्राइबल चीफ यहां नहीं है और इसी वजह से मैं उनकी तरह बनने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ लड़ता हुआ नज़र आऊंगा। 

सोलो सिकोआ, ब्लडलाइन के साथ बैकस्टेज चले गए। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हो गया। 

05:42 (IST)3 AUG 2024

कोडी रोड्स: आपके कंधे पर भार है। आप छोटे भाई हैं और मैं भी परिवार का छोटा भाई रहा हूं। आप नए ट्राइबल चीफ बन गए हैं और इसपर काफी ध्यान दे रहे हैं। ब्लडलाइन खत्म हो गया है। SummerSlam में जब बेल बजेगी, तो फिर आपका सबकुछ दांव पर होगा, जबकि मुझे...

सोलो सिकोआ: क्या आपका हो गया? मेरे पास समय नहीं है।

कोडी रोड्स: मेरी बात पूरी नहीं हुई है। आपने खुद को ट्राइबल चीफ बनाया है, जबकि मैं अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बना हूं। आपने मेरे दोस्तों रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस की हालत खराब की। अगर मेरी हार हुई, तो मैं उनकी हालत खराब होने का बदला नहीं ले पाऊंगा। मैंने आपके भाई रोमन रेंस को ब्लडलाइन रूल्स मैच में हराया।

सोलो सिकोआ: आपने रोमन रेंस को ब्लडलाइन रूल्स मैच में हराया क्योंकि वो कमजोर थे। मैं कमजोर नहीं हूं। मैं इसके विपरीत हूं और SummerSlam में मैं आपको बताऊंगा कि मैं कितना खतरनाक हूं। 

ब्लडलाइन के सदस्य रिंगसाइड पर आ गए हैं। 

05:39 (IST)3 AUG 2024

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स:
बड़ी बात यह है कि हम किस व्यक्ति से बात करना चाहते हैं? सोलो सिकोआ!

सोलो सिकोआ एंट्री कर रहे हैं। फैंस 'We Want Roman' चैंट्स लगा रहे हैं। 

सोलो सिकोआ: क्लीवलैंड, मुझे एक्नॉलेज कीजिए। 

05:34 (IST)3 AUG 2024

नमस्कार दोस्तों WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। शुरुआत हो गई और कोडी रोड्स एंट्री कर रहे हैं। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now