Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 20 सितंबर 2024: चैंपियन की हार, Roman Reigns की दुश्मन को धमकी, Bloodline समेत 9 स्टार्स ने मचाया बवाल

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 20 सितंबर 2024: चैंपियन की हार, Roman Reigns की दुश्मन को धमकी, Bloodline समेत 9 स्टार्स ने मचाया बवाल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedSep 21, 2024 08:05 IST

WWE SmackDown में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को दी धमकी, मेन इवेंट में हुआ जबरदस्त बवाल

topic-thumbnail

08:05 (IST)21 SEP 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे।

07:40 (IST)21 SEP 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- एलए नाइट ने एंड्राडे को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप रिटेन की। 
- रोमन रेंस और कोडी रोड्स का वीडियो पैकेज द्वारा कंफ्रंटेशन दिखाया गया। 
- अपोलो क्रूज़ ने जियोवानी विंची को हराया। मैच के बाद विंची ने क्रूज़ पर हमला किया। 
- केविन ओवेंस के सैगमेंट में ब्लडलाइन ने दखल दिया और उनपर हमला किया। DIY उन्हें बचाने आए और निक एल्डिस ने टैग टीम मैच तय किया। 
- बेली और नेओमी ने नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रैटन को टोर्नेडो टैग टीम मैच में हराया। 
- केविन ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को ब्लडलाइन पर DQ से जीत मिली। मैच के बाद ब्लडलाइन ने डॉमिनेट किया और कोडी रोड्स ने आकर केविन ओवेंस को बचाया। 

07:31 (IST)21 SEP 2024

जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स मिलकर केविन ओवेंस पर हमला कर रहे हैं। DIY ने एंट्री की और वो टोंगा ब्रदर्स से लड़ रहे हैं। जेकब ने टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो पर सुपरकिक लगाई। केविन ने वापसी करने का प्रयास किया लेकिन जेकब ने उन्हें एप्रन की ओर धकेला। टामा ने केविन को स्टैंडिंग स्प्लैश दिया। कोडी रोड्स स्टील चेयर लेकर आए और उन्होंने टोंगा ब्रदर्स पर चेयर से हमला किया। जेकब ने स्टील चेयर पर किक लगा दी। वो कोडी पर हमला करने गए लेकिन अमेरिकन नाईटमेयर ने उन्हें कोडी कटर मूव दिया। केविन ने स्टील चेयर उठाई और लगा कि वो कोडी रोड्स पर हमला करेंगे। हालांकि, ओवेंस ने चेयर पटक दी और रोड्स को गले लगाया। 

इसी के साथ शो खत्म हुआ। 

07:27 (IST)21 SEP 2024

एंजेलो डॉकिंस ने आकर जेकब को रोका और उन्हें रिंग के बाहर कर दिया। रिंग में अब केविन और टामा लड़ रहे हैं। इसी बीच केविन ने टामा को टॉप रोप से नीचे पटक दिया। वो पिन करने गए लेकिन टामा ने किकआउट किया। केविन ने टांगा लोआ पर भी वार किया। केविन ने टोंगा पर स्टनर लगाया और पिन करने गए लेकिन लोआ ने उन्हें रिंग के बाहर खींचा और स्टील स्टेप्स में दे मारा। 

नतीजा: DQ से स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और केविन ओवेंस की जीत हुई 

टांगा लोआ पर एंजेलो डॉकिंस ने डाइव लगाई। मोंटेज़ फोर्ड ने जेकब को धराशाई किया। हालांकि, जेकब को वो ज्यादा देर तक नीचे नहीं रख पाए। फाटू ने एंजेलो को रिंग अनाउंसर्स एरिया में भेजा। उन्होंने मोंटेज़ पर भी हमला किया और केविन को निशाना बनाया। रिंग में टांगा ने फोर्ड को स्लैम दिया और जेकब ने उनपर टॉप रोप से मूव लगाया। 

07:24 (IST)21 SEP 2024

एंजेलो डॉकिंस ने काफी संघर्ष करने के बाद आखिर मोंटेज़ फोर्ड को टैग दिया और टामा टोंगा पर किक लगाई। उन्होंने टोंगा को क्रॉसबॉडी मूव दिया और फिर क्लोथ्सलाइन लगाया। मोंटेज़ ने टामा पर घुटने से वार किया और पीठ के बल पटकने के बाद मूनसॉल्ट लगाया। फोर्ड ने केविन को टैग दिया। ओवेंस ने रिंगसाइड पर जेकब फाटू और टांगा लोआ पर क्लोथ्सलाइन लगाया। इसी बीच उन्होंने जेकब पर सेंटन और लोआ पर फ्रॉग स्प्लैश लगाया। केविन ने रिंग कॉर्नर में टामा टोंगा को कैननबॉल मूव दिया और स्वॉन्टन बॉम्ब लगाया। वो पिन करने गए लेकिन जेकब फाटू ने आकर उन्हें रोका। 

07:16 (IST)21 SEP 2024

ब्रॉल एक टैग टीम मैच में बदल गया। DIY की जगह स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स टैग टीम मैच का हिस्सा होंगे।

WWE SmackDown में ब्लडलाइन vs केविन ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स

टांगा लोआ के खिलाफ केविन ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स लगातार टैग एक्सचेंज करके डॉमिनेट कर रहे हैं। टांगा ने आखिर वापसी की और मोंटेज़ फोर्ड को रिंग कॉर्नर में भेजा। जेकब फाटू को टैग मिला और उन्होंने फोर्ड को रिंग कॉर्नर में धकेला। फाटू ने फोर्ड को सुपलेक्स दिया और फिर टामा टोंगा को टैग दिया। टामा ने फोर्ड पर स्लाइडिंग क्लोथ्सलाइन लगाया। जेकब फाटू को टैग मिला और उन्होंने मोंटेज़ की वापसी की कोशिश को नाकाम किया। मोंटेज़ ने आखिर डॉकिंस को टैग दिया। उन्होंने फाटू पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। उन्होंने टांगा लोआ को फेसफर्स्ट दिया और टामा पर हमला किया। जेकब ने वापसी की और एंजेलो को धराशाई किया। उन्होंने डॉकिंस पर टॉप रोप से मूनसॉल्ट लगाया। 

07:10 (IST)21 SEP 2024

केविन ओवेंस ने मैच के लिए एंट्री कर ली है और अब DIY का थीम सॉन्ग बजा। ब्लडलाइन ने बैकस्टेज ही उनपर हमला किया और अब वो रिंग की ओर बढ़ रहे हैं। केविन ओवेंस के साथ उनका ब्रॉल हुआ। ब्लडलाइन का यहां पलड़ा भारी लग रहा है। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने वापसी की और वो केविन का साथ ब्लडलाइन के खिलाफ ब्रॉल में दे रहे हैं। 

07:06 (IST)21 SEP 2024

बैकस्टेज निक एल्डिस से बेली और नेओमी की मुलाकात हुई। इसी बीच एल्डिस ने बताया कि बेली और नेओमी के बीच अगले हफ्ते मैच होगा और विजेता को WWE विमेंस टाइटल मैच मिलेगा।

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- एंड्राडे vs कार्मेलो हेज 
- बेली vs नेओमी (WWE विमेंस चैंपियनशिप कंटेंडर्स मैच)

07:04 (IST)21 SEP 2024

चेल्सी ग्रीन का वीडियो पैकेज दिखाया गया, जहां वो दो हफ्ते बाद मीचीन के खिलाफ होने वाले डम्प्स्टर मैच की तैयारी करते हुए नज़र आईं। 

06:56 (IST)21 SEP 2024

टिफनी स्ट्रैटन अब नाया जैक्स को परिस्थिति के बारे में समझा रही हैं। इसी बीच नेओमी और बेली ने मिलकर टिफनी स्ट्रैटन को 1D मूव दिया। अब बेली और नेओमी ने नाया जैक्स को धराशाई किया। रिंग के किनारे बेली और नेओमी ने एक साथ जैक्स को पिन किया और उनकी जीत हुई। हालांकि, दोनों ने साथ पिन किया और इसी वजह से WWE विमेंस टाइटल की कंटेंडर को लेकर जरूर सवाल रहेंगे।

नतीजा: बेली और नेओमी की जीत हुई 

06:55 (IST)21 SEP 2024

नाया जैक्स ने बेली पर कोहनी से वार किया और रिंग कॉर्नर में नेओमी को धराशाई कर दिया। नाया मूव लगाने गईं लेकिन बेली ने उन्हें रोका। बेली और नेओमी टॉप रोप मूव लगाने वाली थीं लेकिन टिफनी ने उन्हें रोका। बेली ने टिफनी और नाया ने नेओमी को धराशाई किया। दोनों ने साथ में पिन किया लेकिन सफल नहीं हुईं। नाया जैक्स ने बेली पर हमला किया। वो नेओमी पर पावरबॉम्ब लगाने गईं लेकिन उन्होंने काउंटर करते हुए विमेंस चैंपियन को ही धराशाई कर दिया। इसी बीच टिफनी स्ट्रैटन ने टॉप रोप मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन नेओमी हट गईं। यह मूव नाया पर लग गया। 

06:52 (IST)21 SEP 2024

नाया जैक्स ने नेओमी को रिंग अनाउंसर एरिया में फेंक दिया। बेली ने नाया को उसी ओर धकेला और नेओमी ने उनपर किक लगाई। एंट्रेंस एरिया में बेली ने टिफनी पर वार किया और फिर नेओमी के साथ मिलकर नाया को धराशाई किया। बेली और नेओमी, टिफनी को रिंग में लेकर आईं। स्ट्रैटन ने नेओमी पर क्लोथ्सलाइन लगाया लेकिन वो बेली के मूव का शिकार हो गईं। नेओमी-बेली ने टिफनी पर डबल टीम मूव लगाया। बेली पिन करने गईं लेकिन नेओमी ने उन्हें रोका। दोनों दोस्तों के बीच दरार आ रही है। नेओमी और बेली ने मिलकर नाया को बैक बॉडी ड्रॉप मूव दिया। 

06:46 (IST)21 SEP 2024

नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रैटन vs बेली और नेओमी (टोर्नेडो टैग टीम मैच)

मैच शुरू होते ही ब्रॉल हुआ। नेओमी ने टिफनी स्ट्रैटन को फेसफर्स्ट दिया और नाया जैक्स को टर्नबकल में दे मारा। बेली ने टिफनी पर नेकब्रेकर और नेओमी ने नाया पर फेसफर्स्ट मूव लगाया। बेली और नेओमी ने नाया पर स्लाइडिंग क्लोथ्सलाइन लगाया। वो दोनों पिन करने गईं लेकिन नाया ने किकआउट किया। टिफनी स्ट्रैटन और नाया जैक्स ने मिलकर बेली पर डबल टीम मूव लगाया। नाया पिन करने गईं लेकिन बेली ने किकआउट किया। 

06:42 (IST)21 SEP 2024

बैकस्टेज नेओमी और बेली ने अपने टैग टीम मैच को लेकर बात की। नेओमी ने बताया कि अगर वो चैंपियन बनती हैं, तो बेली को पहला टाइटल शॉट मिलेगा, वहीं बेली, नेओमी को अपनी पार्टी में सबसे पहले बुलाएंगी। 

06:35 (IST)21 SEP 2024

केविन ओवेंस: कोई भी आपकी बात कभी नहीं सुनना चाहता है। आप रिंग में आकर मुझसे लड़ सकते हैं। 

केविन ओवेंस ने टोंगा ब्रदर्स पर हमला किया और जेकब फाटू से उनका ब्रॉल हो रहा है। ब्लडलाइन के सदस्य मिलकर केविन की हालत खराब कर रहे हैं। DIY ने एंट्री की और केविन ओवेंस के साथ मिलकर ब्लडलाइन को रिंग के बाहर किया। निक एल्डिस ने सिक्योरिटी के साथ एंट्री की और उन्हें लड़ने से रोका। एल्डिस ने केविन ओवेंस और DIY vs ब्लडलाइन सिक्स मैन टैग टीम मैच का ऐलान किया। 

06:32 (IST)21 SEP 2024

WWE SmackDown में केविन ओवेंस का सैगमेंट

केविन ओवेंस: मैं कोडी रोड्स और रोमन रेंस की परिस्थिति के बारे में सोच रहा था। मुझे इस बारे में कैसा लगता है? मुझे इस बारे में ईमानदारी से बात करनी होगी।

टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू ने दखल दिया।

टामा टोंगा: आपको राइट हैंड मैन को बोलने देना चाहिए। पिछले हफ्ते रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने हमारे ट्राइबल चीफ को शर्मिंदा किया। आपको वो मिलने वाला है, जो उनके साथ Bad Blood में होगा। असली ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ के ऑर्डर द्वारा हमें आपकी हालत खराब करनी होगी। 

06:22 (IST)21 SEP 2024

WWE SmackDown में अपोलो क्रूज़ vs जियोवानी विंची

मैच शुरू होते ही जियोवानी विंची ने अपोलो क्रूज़ पर वार किया और उनपर अपरकट लगाए। अपोलो ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन जियोवानी ने उनपर क्लोथ्सलाइन लगाया। पूर्व इम्पीरियम सदस्य ने क्रूज़ पर पंच लगाए और उन्हें लगातार तीन स्लैम दिए। जब विंची फिर अपना मूव लगाने गए, तो अपोलो क्रूज़ ने रोलअप द्वारा उन्हें पिन किया।

नतीजा: अपोलो क्रूज़ की जीत हुई 

जियोवानी विंची काफी गुस्से में नज़र आए और उन्होंने अपोलो क्रूज़ को रिंगसाइड पर बिग बूट दिया। वो क्रूज़ को रिंग में लेकर आए और जबरदस्त ब्रेनबस्टर दिया। 

06:20 (IST)21 SEP 2024

बैकस्टेज केविन ओवेंस, रोमन रेंस-कोडी रोड्स का सैगमेंट देख रहे थे। इसी बीच उनका इंटरव्यू लेने की कोशिश की गई लेकिन वो चले गए। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन बैकस्टेज काफी निराश दिख रहे हैं। 

06:13 (IST)21 SEP 2024

रोमन रेंस: आप क्या चाहते हैं?

कोडी रोड्स: मैं चाहता हूं कि जब मुझे जरूरत होगी, आप मेरा साथ देंगे। मैं भी आपका साथ दूंगा।

रोमन रेंस: मैं तैयार हूं। हालांकि, मैं वो चीज़ वापस लूंगा, जो मेरी है।

रोमन रेंस जाने लगे लेकिन कोडी रोड्स ने उन्हें रोका।

कोडी रोड्स: यह चीज़ आपकी नहीं है, जो आप इसे ले सकते हैं।

रोमन रेंस: आप सही हैं। आप जीवन में मेरे रास्ते के बीच में खड़े हैं। 

रोमन रेंस चले गए और इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

06:12 (IST)21 SEP 2024

कोडी रोड्स: आप 7 कार लेकर आए हैं। मेरी कई सारी पीढ़ियों ने इस शहर के लिए अपना बलिदान दिया है। यह भले आपका शहर होगा लेकिन मेरा घर है।

रोमन रेंस: यह काफी अच्छी बात है। यह आपका घर है। हम सीधी बात करते हैं। आपने खुद को एक गलत स्थिति में डाला है। मेरे पास अब हारने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने मुझसे जिमी उसो, पॉल हेमन, ब्लडलाइन और उला फाला को छीन लिया। मेरे ऊपर पहली बार कोई भार नहीं है। आपके साथ ऐसा नहीं है।

कोडी रोड्स: मुझे यकीन नहीं हो रहा, आप यह कह रहे हैं। WrestleMania से पहले मैंने आपको यही कहा था कि वो आप बिना ट्राइब के चीफ रह जाएंगे। उन्होंने आपसे सबकुछ ले लिया। उन्हें अब नया ट्राइबल चीफ मिल गया है और आप वो नहीं है। हमारे पास WWE चैंपियन हैं और वो आप नहीं है। अगर आप खुद के ब्लडलाइन को नहीं हरा पाए, तो फिर आप वो व्यक्ति नहीं होंगे, जो इतने मेन इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं। आप सिर्फ रोमन रेंस रह जाएंगे। 

06:08 (IST)21 SEP 2024

रोमन रेंस और कोडी रोड्स का वीडियो सैगमेंट

जॉर्जिया टेक के ग्राउंड में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का कंफ्रंटेशन हुआ। रोमन ने कई सारी लग्जरी कार द्वारा एंट्री की। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन अकेले अपनी स्पोर्ट्स कार में आए। दोनों का जॉर्जिया टेक के ग्राउंड के बीच में स्टेयरडाउन हुआ।

रोमन रेंस: आप अभी जिस राउंड पर खड़े हैं और जिसे देख रहे हैं, यह मेरा रहा है। मैंने इस फील्ड में काफी बार काम किया है। यह मेरी फील्ड, मेरा स्टेडियम और मेरा शहर है। आप मेरे शहर में क्या कर रहे हैं? 

06:05 (IST)21 SEP 2024

बैकस्टेज कार्मेलो हेज ने एंड्राडे की हार का मजाक बनाया। एंड्राडे ने हेज पर हमला किया और खतरनाक ब्रॉल हुआ। ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें अलग किया। 

05:56 (IST)21 SEP 2024

एंड्राडे ने नाइट के BFT के प्रयास को रोका और रोलअप पिन करने गए लेकिन सफल नहीं हुए। पूर्व AEW स्टार ने चैंपियन पर स्पिनिंग बैकएल्बो मूव लगाया। इसपर भी नाइट ने हार नहीं मानी। मेगास्टार ने खुद को एंड्राडे के टॉप रोप मूव से बचाया और BFT देकर पिन किया।

नतीजा: एलए नाइट ने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की 

मैच के बाद एंड्राडे और एलए नाइट ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया। 

05:54 (IST)21 SEP 2024

एंड्राडे के डबल नी अटैक से एलए नाइट ने खुद को बचाया और डीडीटी लगाया। वो पिन करने गए लेकिन पूर्व AEW स्टार ने किकआउट किया। नाइट ने रिंग कॉर्नर में मौजूद एंड्राडे पर हिप अटैक लगाया और नेकब्रेकर दिया। मेगास्टार पिन करने गए लेकिन विरोधी ने हार नहीं मानी। एंड्राडे ने वापसी की और नाइट पर जबरदस्त मूनसॉल्ट लगाया। उन्होंने पिन करने की कोशिश की लेकिन चैंपियन ने किकआउट किया। Speed चैंपियन ने डबल नी अटैक मूव रिंग कॉर्नर में लगाया। नाइट ने वापसी करके एंड्राडे को स्लैम दिया और टॉप रोप से एल्बो ड्रॉप लगाया। 

05:47 (IST)21 SEP 2024

एंड्राडे ने टॉप रोप से एलए नाइट पर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। उन्होंने यूएस चैंपियन को हेडलॉक में फंसाया। मेगास्टार ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन वो शोल्डर टैकल मूव का शिकार हो गए। नाइट ने कोहनी का उपयोग करके वापसी की। अब नाइट और एंड्राडे रिंगसाइड पर लड़ रहे हैं। नाइट ने एंड्राडे को अनाउंसर्स टेबल पर दे मारा। नाइट ने रिंग में एंड्राडे को स्लिंगशॉट शोल्डर टैकल मूव दिया। एंड्राडे ने यूएस चैंपियन को रिंग पोस्ट में धकेला और फिर रिंगसाइड पर मौजूद नाइट पर टॉप रोप से मूनसॉल्ट लगाया। 

05:39 (IST)21 SEP 2024

WWE SmackDown में एलए नाइट vs एंड्राडे (यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)

एलए नाइट और एंड्राडे शुरुआती समय में ही अपना फिनिशर लगाने की कोशिश में लगे लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। एंड्राडे रिंग के बाहर चले गए। 

05:36 (IST)21 SEP 2024

एक सैगमेंट दिखाया गया, जहां टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू सिक्योरिटी चेक द्वारा एरीना में एंट्री कर रहे थे। जेकब अपनी चेकिंग से खुश नहीं थे और उन्होंने सिक्योरिटी पर हमला कर दिया। 

05:33 (IST)21 SEP 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और पिछले हफ्ते रोमन रेंस की वापसी से जुड़ा वीडियो पैकेज दिखाया जा रहा है। 

05:08 (IST)21 SEP 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications