Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 25 अगस्त 2023: Bray Wyatt को दिया गया ट्रिब्यूट, सुपरस्टार्स हुए भावुक, मेन इवेंट में पूर्व चैंपियन की चौंकाने वाली हार

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 25 अगस्त 2023: Bray Wyatt को दिया गया ट्रिब्यूट, सुपरस्टार्स हुए भावुक, मेन इवेंट में पूर्व चैंपियन की चौंकाने वाली हार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 26, 2023 07:40 IST

WWE SmackDown के एपिसोड में स्वर्गीय ब्रे वायट और टैरी फंक को दिया गया ट्रिब्यूट, जबरदस्त मैचों का हुआ आयोजन

topic-thumbnail

07:40 (IST)26 AUG 2023

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:39 (IST)26 AUG 2023

WWE SmackDown हाइलाइट्स:

- WWE रोस्टर ने मिलकर ब्रे वायट और टैरी फंक को 10 बेल सलूट द्वारा ट्रिब्यूट दिया। 
- रे मिस्टीरियो ने ग्रेसन वॉलर को सिंगल्स मैच में हराया। 
- इयो स्काई ने ज़ेलिना वेगा को हराकर WWE विमेंस चैंपियनशिप रिटेन की। 
- कोडी रोड्स ने प्रोमो करके टैरी फंक को ट्रिब्यूट दिया। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने ब्रॉलिंग ब्रूट्स को टैरी फंक हार्डकोर टैग टीम मैच में हराया। 
- एलए नाइट ने दिवंगत ब्रे वायट को ट्रिब्यूट दिया और उनकी तारीफ की। 
- एलए नाइट ने सिंगल्स मैच में फिन बैलर को हराया।

07:28 (IST)26 AUG 2023

लाइट बंद हुई और ब्रे वायट की लालटेन रिंग में रखी हुई थी। बड़ी स्क्रीन पर वायट का फोटो नज़र आया। फैंस ने 'थैंक यू ब्रे' की चैंट्स लगाई। 

07:26 (IST)26 AUG 2023

एलए नाइट ने फिन बैलर पर सुपरप्लेक्स लगाया और BFT देकर पिन किया।

नतीजा: एलए नाइट की जीत हुई 

07:25 (IST)26 AUG 2023

नाइट ने रिंग कॉर्नर में फिन की हालत खराब की। जजमेंट डे के सदस्य ने वापसी करके नाइट पर रिंग कॉर्नर में ड्रॉपकिक दी और कू डी ग्रा देने गए। नाइट ने खुद को बचाया और पावरस्लैम दिया। नाइट ने एल्बो ड्रॉप मूव लगाया और पिन किया। बैलर ने किकआउट किया और फिर वापसी करके नाइट को धराशाई किया। फिन दोबारा अपना फिनिशिर देने गए लेकिन नाइट ने उन्हें रोका। 

07:23 (IST)26 AUG 2023

एलए नाइट ने फिन बैलर पर नैकब्रेकर मूव लगाया। नाइट ने बैलर पर पंच लगाए और फिर डीडीटी दिया। उन्होंने पिन किया लेकिन फिन ने किकआउट किया। नाइट ने फिन को फेसफर्स्ट दिया और किक लगाई। बैलर ने रिवर्स डीडीटी लगाया और रोप्स का सहारा लेकर नाइट पर किक्स लगाई। बैलर ने नाइट को स्लिंगब्लेड मूव दिया और नाइट ने क्लोथ्सलाइन लगाकर वापसी की। 

07:17 (IST)26 AUG 2023

एलए नाइट vs फिन बैलर

फिन बैलर ने किक लगाकर एलए नाइट को हेडलॉक में फंसाया। नाइट ने शोल्डर टैकल द्वारा वापसी की। फिन बैलर रिंग के बाहर हो गए और फिर दोबारा रिंग में आने लगे। नाइट ने उन्हें अनाउंसर्स टेबल पर दे मारा रिंग में धकेला। नाइट ने रोप्स का सहारा लेकर फिन पर डाइव लगाई। फिन ने नाइट की हालत खराब करके वापसी की। 

07:14 (IST)26 AUG 2023

WWE SmackDown के अगले एपिसोड के लिए बड़े ऐलान:

- जॉन सीना की वापसी देखने को मिलेगी। 
- ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर vs रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार
- जिमी उसो की वापसी होगी। 

07:10 (IST)26 AUG 2023

एलए नाइट: मैं यहां आकर यह नहीं बोलूंगा कि हम अच्छे दोस्त थे। हालांकि, मैं ब्रे वायट को धन्यवाद कहूंगा। द मिज़ मेरे बारे में कुछ भी बोल रहे थे। कोई भी आपके (द मिज़) बारे में परवाह नहीं करता है। आप 12 साल पहले चैंपियन थे लेकिन उस समय जॉन सीना और द रॉक के बीच दुश्मनी ज्यादा चर्चा का विषय थी। मैं Raw, SmackDown, TMZ या कहीं भी आपके खिलाफ जाकर बता सकता हूं कि मैं कौन हूं। एक बार मुझे एक महान व्यक्ति ने बताया था कि अगली बार आप मुझे जब भी देखो भाग जाओ। 

नाइट ने आखिरी लाइन द्वारा ब्रे वायट को ट्रिब्यूट दिया। 

07:07 (IST)26 AUG 2023

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट:
मैं द मिज़ के बारे में थोड़ी देर में बात करूंगा। आज का दिन ब्रे वायट के लिए है। मैं इस बिल्डिंग में आया और सभी को ब्रे वायट की फायरफ्लाइज के रूप में देखा। मैंने सोचा कि कई बार आपके बड़े दुश्मन आपको बहुत कुछ सिखाते हैं। ब्रे वायट ने मुझसे दुश्मनी करके मुझे तैयार किया। मैं ईमानदारी से बताऊं, तो मेरा दिल टूटा है। आप सभी ने ब्रे वायट को महसूस किया होगा। 

07:04 (IST)26 AUG 2023

एक वीडियो दिखाया गया, जहां द मिज़ ने एलए नाइट की बेइज्जती की और उनकी हालत खराब करने की बात कही। 

06:56 (IST)26 AUG 2023

बुच टॉप रोप से मूव लगाने वाले थे लेकिन बॉबी लैश्ले ने उन्हें धक्का दिया। लैश्ले ने रिंगसाइड पर बुच को स्पीयर दिया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने मिलकर रिज हॉलैंड को टेबल पर रेवलेशन नाम का जबरदस्त मूव लगाया और पिन करके जीत हासिल की।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत हुई 

06:55 (IST)26 AUG 2023

रिज हॉलैंड ने डॉकिंस को सुपरपलेक्स दिया। फोर्ड ने रिज पर फ्रॉम द हैवन्स लगाया और पिन किया। बुच ने आकर पिन को रोका। बुच ने टेबल निकाली लेकिन इसी बीच वो बॉबी लैश्ले से टकरा गए। दोनों का स्टेयरडाउन हुआ। मोंटेज़ फोर्ड ने रिज को धराशाई किया और फिर चेयर को सेट किया। रिज ने उठाकर फोर्ड के मूव को काउंटर किया और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर साथ में मूव लगाया। 

06:53 (IST)26 AUG 2023

ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को 10 बीट्स ऑफ बोधरन लगाया। साथ ही उन्होंने मोंटेज़ पर डबल टीम मूव का इस्तेमाल किया। एंजेलो डॉकिंस ने रिंगसाइड पर बुच को धराशाई किया। एंजेलो ने रिज पर पंच लगाए और उन्हें कंधों पर उठाया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने डबल टीम मूव लगाकर पिन किया लेकिन रिज ने किकआउट किया। मोंटेज़ ने ब्रॉलिंग ब्रूट्स को संभालने की कोशिश की। हालांकि, बुच ने मोंटेज़ की हालत खराब की। 

06:47 (IST)26 AUG 2023

उन्होंने रिंग कॉर्नर में रिज को दे मारा। बुच ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर डाइव लगाई। रिज ने बुच को उठाकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर हमला किया। रिंगसाइड पर रिज हॉलैंड ने एंजेलो डॉकिंस को शोल्डर अटैक द्वारा धराशाई किया। एंजेलो ने हॉलैंड को पटका और बुच ने उनपर हमला किया। मोंटेज़ फोर्ड ने डाइव लगाकर रिंगसाइड पर विरोधियों की हालत खराब की। बॉबी लैश्ले ने एंट्री की। 

06:45 (IST)26 AUG 2023

एंजेलो डॉकिंस ने मैच शुरू होते ही रिंगसाइड पर रिज हॉलैंड को धराशाई किया। बुच ने मोंटेज़ फोर्ड पर हमला लेकिन फोर्ड ने दबदबा बनाया। रिंग में बुच ने मोंटेज़ पर ड्रॉपकिक लगाई और एंजेलो को रिंग के बाहर किया। मैच जारी रहा और रिज ने मोंटेज़ को उठाकर घुमाया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने दबदबा बनाया लेकिन बुच ने आकर उनपर चॉप्स लगाए। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने बुच को धराशाई किया। 

06:38 (IST)26 AUG 2023

ब्रॉलिंग ब्रूट्स vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (टैरी फंक हार्डकोर मैच)

06:37 (IST)26 AUG 2023

कोडी रोड्स: टेक्सस से लेकर टोक्यो तक, टैरी फंक ने स्टील चेयर्स समेत अन्य हथियारों द्वारा प्रभावित किया। मुझे आपको यह बताने में खुशी हो रही है कि अगला टैग टीम मैच असल में टैरी फंक हार्डकोर मैच होगा। 

06:35 (IST)26 AUG 2023

WWE ने टैरी फंक के ऐतिहासिक करियर का शानदार वीडियो पैकेज दिखाया। 

06:32 (IST)26 AUG 2023

कोडी रोड्स: मैं टैरी फंक के बारे में बात करने वाला हूं। वो 50 सालों से सभी का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके पास लिगेसी है और कई लोग इस स्तर पर काम नहीं कर पाते हैं। आइए उनके करियर पर नज़र डालते हैं। 

06:31 (IST)26 AUG 2023

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स: मैं आपको एक कहानी बताने वाला हूं। जब मैं 11 साल का था और अपने पिता के साथ था, मैंने एक व्यक्ति को मेरे पिता की बेइज्जती करते सुना था। मैं सोच रहा था कि हमारे घर में कुछ हुआ है लेकिन असल में वो टैरी फंक थे। हम खुद को WWE Superstars बोलते हैं। हमें रेसलर्स, एथलीट्स और कई नामों से बुलाया जाता रहा है। हालांकि, टैरी फंक और ब्रे वायट को काऊबॉयज़ बोला जाता था। 

06:21 (IST)26 AUG 2023

ज़ेलिना वेगा ने इयो स्काई को अपना फिनिशर लगाने से रोका और कोड रेड दिया। स्काई रिंग के बाहर हो गईं और उन्होंने वेगा को स्टील स्टेप्स में दे मारा। स्काई ने वेगा को रिंग में धकेला और रिंग कॉर्नर में घुटनों द्वारा हमला किया। साथ ही टॉप रोप से जीनियस ऑफ स्काई मूव लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: इयो स्काई ने चैंपियनशिप रिटेन की 

06:19 (IST)26 AUG 2023

ज़ेलिना वेगा ने स्काई को रिंग कॉर्नर में दे मारा और फिर शोल्डर अटैक द्वारा धराशाई किया। वेगा ने डीडीटी लगाया और एडी गुरेरो को ट्रिब्यूट देते हुए मिडीओरा लगाया। साथी पिन किया लेकिन इयो ने किकआउट किया। स्काई ने वापसी करके ज़ेलिना पर ड्रॉपकिक लगाई। वेगा ने कोड रेड देने की असफल कोशिश की। स्काई ने इसे पावरबॉम्ब में बदला। 

06:16 (IST)26 AUG 2023

मैच शुरू होते ही ज़ेलिना वेगा और इयो स्काई ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। स्काई ने ज़ेलिना को हेडलॉक में फंसाया। वो ज्यादा समय तक दबदबा नहीं बन पाईं। स्काई ने वेगा को पावरस्लैम दिया और पिन किया। हालांकि, वेगा ने हार नहीं मानी। ज़ेलिना ने रोलअप द्वारा पिन करने की असफल कोशिश की। स्काई ने वापसी करके वेगा को टॉप रोप से नीचे फेंका। 

06:11 (IST)26 AUG 2023

इयो स्काई vs ज़ेलिना वेगा (WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच)

06:08 (IST)26 AUG 2023

बैकस्टेज बेली ने इंटरव्यू सैगमेंट में इयो स्काई की तारीफ की। ज़ेलिना वेगा के खिलाफ उनकी जीत का दावा किया। 

मेन इवेंट में एलए नाइट और फिन बैलर का सिंगल्स मैच होगा। 

06:06 (IST)26 AUG 2023

ब्रे वायट के निधन पर आई सुपरस्टार्स और दिग्गजों की प्रतिक्रियाओं को WWE द्वारा दिखाया गया। 

05:59 (IST)26 AUG 2023

रे मिस्टीरियो ने ग्रेसन वॉलर के फिनिशर से खुद को बचाया और उन्हें 619 दिया। साथ ही टॉप रोप से फ्रॉग स्प्लैश देने गए और सैंटोस ने ऑस्टिन को इंटरफेयर करने से रोका। रे ने फ्रॉग स्प्लैश दिया और पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: रे मिस्टीरियो की जीत हुई 

05:58 (IST)26 AUG 2023

रे मिस्टीरियो 619 देने गए लेकिन ऑस्टिन थ्योरी ने एंट्रेंस रैम्प पर एंट्री की। ग्रेसन वॉलर ने रोलअप द्वारा पिन करने की असफल कोशिश की। रे और ग्रेसन दोनों ने एक-दूसरे पर डबल क्रॉसबॉडी मूव लगाया। सैंटोस इस्कोबार ने थ्योरी पर हमला किया। रे ने ऑस्टिन पर अटैक किया और वॉलर ने वापसी की। उन्होंने रे को रिंगसाइड पर क्लोथ्सलाइन दी और सैंटोस पर भी हमला किया। 

05:56 (IST)26 AUG 2023

रे ने ग्रेसन के मूव को काउंटर करके उन्हें रिंग पोस्ट में दे पारा। साथ ही टॉप रोप से स्प्रिंगबोर्ड लगाया और फिर क्रॉसबॉडी दिया। साथ ही टोर्नेडो डीडीटी लगाकर पिन किया लेकिन इसपर वॉलर ने किकआउट किया। ग्रेसन ने अलग अंदाज में रे पर मूव लगाया और बाद में उनकी गर्दन के पीछे हमला किया। रे ने क्लोथ्सलाइन लगाई और सेंटन दिया। 

05:54 (IST)26 AUG 2023

वॉलर ने रे को रिंग के बाहर किया और खुद बाहर जाकर रे को क्लोथ्सलाइन देने की कोशिश की। मिस्टीरियो ने उन्हें बैरिकेड में दे मारा। ग्रेसन वॉलर ने रे को रिंग कॉर्नर में डबल स्टॉम्प दिया। मिड रोप से ग्रेसन ने रे को एल्बो ड्रॉप दिया और पिन किया। मिस्टीरियो ने किकआउट किया। वॉलर ने किक लगाकर दिग्गज की हालत खराब की और रिंग कॉर्नर में धक्का दिया। 

05:48 (IST)26 AUG 2023

रे मिस्टीरियो vs ग्रेसन वॉलर

रे मिस्टीरियो ने ग्रेसन वॉलर को पटका और फिर पंच लगाया। वॉलर ने मिस्टीरियो को हेडलॉक में फंसाया और फिर शोल्डर अटैक द्वारा धराशाई किया। वॉलर ने दोबारा Hall of Famer को सबमिशन में फंसाया लेकिन रे ने वापसी की। रिंग कॉर्नर में मिस्टीरियो ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार को दे मारा। रे ने ग्रेसन को 619 के लिए सेट किया। हालांकि, वॉलर ने खुद को बचाया।

05:43 (IST)26 AUG 2023

WWE Hall of Famer टैरी फंक को रेसलिंग दिग्गजों द्वारा दिए गए ट्रिब्यूट वाले ट्वीट दिखाए गए। 

Payback 2023 में ग्रेसन वॉलर शो पर कोडी रोड्स स्पेशल गेस्ट के तौर पर नज़र आएंगे। रे मिस्टीरियो और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच भी तय हो गया है। 

05:38 (IST)26 AUG 2023

ब्रे वायट का WWE में सफर दिखाया गया। उनकी बैकस्टेज कई सारे स्टार्स के साथ फोटो और वीडियो भी दिखाई गई। WWE ने जबरदस्त अंदाज में उन्हें वीडियो पैकेज द्वारा ट्रिब्यूट दिया। साथ ही एंट्रैंस रैंंप पर उनकी चेयर भी रखी हुई है। इस बीच स्टेज पर मौजूद स्टार्स काफी ज्यादा भावुक दिखाई दिए। 

05:34 (IST)26 AUG 2023

WWE SmackDown की शुरुआत में माइकल कोल ने टैरी फंक और ब्रे वायट के निधन पर बात की। एंट्रेंस रैम्प पर रोस्टर के ढेरों सदस्य मौजूद हैं और 10 बेल बजाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया। ट्रिपल एच, एरिक रोवन, ब्रॉन स्ट्रोमैन, कोडी रोड्स और बॉबी लैश्ले समेत कई रेसलर्स यहां नज़र आए। 

05:22 (IST)26 AUG 2023

रे मिस्टीरियो और ग्रेसन वॉलर के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। साथ ही रेसलिंग दिग्गज टैरी फंक और ब्रे वायट को WWE द्वारा ट्रिब्यूट दिया जाएगा। 

05:21 (IST)26 AUG 2023

WWE SmackDown में जिमी उसो की वापसी होगी और ब्लडलाइन की कहानी आगे बढ़ा सकते हैं। इयो स्काई और ज़ेलिना वेगा के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच तय हो गया है। 

05:17 (IST)26 AUG 2023

नमस्कार दोस्तों, WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now