Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown 2024
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 28 जून 2024: Roman Reigns के वाइजमैन पर Bloodline ने किया जानलेवा हमला, Money in the Bank के लिए मेगास्टार ने कटाया टिकट

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 28 जून 2024: Roman Reigns के वाइजमैन पर Bloodline ने किया जानलेवा हमला, Money in the Bank के लिए मेगास्टार ने कटाया टिकट

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJun 29, 2024 07:38 IST

WWE SmackDown में पॉल हेमन को ब्लडलाइन से मिला धोखा, Money in the Bank में तीन सुपरस्टार्स ने बनाई जगह

topic-thumbnail

07:38 (IST)29 JUN 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:37 (IST)29 JUN 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने ब्लडलाइन की ब्रॉल में हालत खराब की और फिर सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला किया। उन्हें पुलिस द्वारा बैकस्टेज ले जाया गया। 
- टिफनी स्ट्रैटन ने जेड कार्गिल और कैंडिस लेरे को ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में हराकर विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाई। 
- एलए नाइट ने लोगन पॉल और सैंटोस इस्कोबार को मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए हुए क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में हरा दिया। 
- नेओमी ने ब्लेयर डेवनपोर्ट और इंडी हार्टवेल को हराया और विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह पक्की की। 
- सोलो सिकोआ ने जेकब फाटू को ब्लडलाइन के नए सदस्य के रूप में इंट्रोड्यूस कराया। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब ने सोलो को एक्नॉलेज किया लेकिन पॉल हेमन ने इंकार किया। ब्लडलाइन ने हेमन पर जानलेवा हमला किया। 

07:29 (IST)29 JUN 2024

सोलो सिकोआ ने पॉल हेमन को रिंग में लिटा दिया और जेकब फाटू ने उनपर टॉप रोप से स्प्लैश लगाया। जेकब, टामा टोंगा और टांगा लोआ ने मिलकर पॉल को अनाउंसर्स टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया। जेकब फाटू ने सोलो को ट्राइबल चीफ का हार पहनाया। 

इसी के साथ SmackDown का अंत हुआ। 

07:26 (IST)29 JUN 2024

सोलो सिकोआ: मैडिसन स्क्वायर गार्डन, मुझे एक्नॉलेज कीजिए। (फैंस बू कर रहे हैं)

सोलो सिकोआ को एक-एक करके टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू ने एक्नॉलेज किया।

सोलो सिकोआ: आपके पास एक मौका है। आप मुझे एक्नॉलेज कीजिए।

सोलो सिकोआ ने ट्राइबल चीफ की माला पॉल हेमन को दी और उन्हें पहनाने के लिए कहा।

पॉल हेमन: सोलो, मुझे आपसे प्यार है लेकिन आप मेरे ट्राइबल चीफ नहीं हैं। 

सोलो सिकोआ को गुस्सा आया और उन्होंने पॉल हेमन पर समोअन स्पाइक लगा दिया। 

07:18 (IST)29 JUN 2024

सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ रिंग में आ गए हैं। उनके साथ पॉल हेमन भी हैं।

ब्लडलाइन का एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी सैगमेंट

पॉल हेमन: मेरा नाम पॉल हेमन है। हम दुनिया की सबसे फेमस एरीना में...

सोलो सिकोआ ने उन्हें रोका और माइक लिया।

सोलो सिकोआ: उस बात पर आने से पहले मैं आपको लोगों को ब्लडलाइन के नए सदस्य, समोअन वेयरवुल्फ और मेरे इन्फोर्सर जेकब फाटू से मिलवाना चाहता हूं। 

जेकब फाटू की शानदार थीम सॉन्ग के साथ एंट्री देखने को मिल रही है। 

07:14 (IST)29 JUN 2024

बैकस्टेज टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो से अगले हफ्ते होने वाले मैच को लेकर सवाल किया गया। दोनों ने अपनी जीत का दावा किया। ऑस्टिन थ्योरी ने आकर DIY को कंफ्रंट किया। इसी बहस के बीच ग्रेसन वॉलर ने पीछे से आकर चैम्पा और गार्गानो दोनों पर हमला किया। थ्योरी उन्हें शांत करते हुए अपने साथ ले गए। 

07:12 (IST)29 JUN 2024

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल vs कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs प्रिटी डेडली 
- ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर vs DIY (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

07:08 (IST)29 JUN 2024

रिंग में डेवनपोर्ट, नेओमी और हार्टवेल तीनों लड़ रही हैं। नेओमी के टॉप रोप मूव से ब्लेयर डेवनपोर्ट ने खुद को बचाया। हार्टवेल ने डेवनपोर्ट और नेओमी की रिंग के बाहर हालत खराब की। जेड कार्गिल आईं और उन्होंने इंडी पर हमला करके उन्हें रिंग पोस्ट में धकेला। कार्गिल ने इंडी को रिंग में भेजा। नेओमी ने पूर्व NXT विमेंस चैंपियन पर किक और स्लैम लगाया। इसी के साथ उन्होंने अलग अंदाज में हार्टवेल को पिन किया।

नतीजा: नेओमी की जीत हुई 

07:05 (IST)29 JUN 2024

नेओमी ने टॉप रोप से ब्लेयर डेवनपोर्ट और इंडी हार्टवेल पर क्रॉसबॉडी लगाया। उन्होंने दोनों रेसलर्स पर किक लगाई और फिर साथ में स्प्लिट लेग ड्रॉप लगाया। नेओमी ने रिंग कॉर्नर में हार्टवेल और डेवनपोर्ट की हालत खराब की। इंडी ने नेओमी को स्पाइनबस्टर दिया और फिर ब्लेयर को भी उठाकर नेओमी पर पटकते हुए स्पाइनबस्टर दिया। वो पिन करने गईं लेकिन दोनों स्टार्स ने हार नहीं मानी। नेओमी ने हार्टवेल को ब्लेयर पर धक्का दिया। वो टॉप रोप से मूव लगाने गईं लेकिन डेवनपोर्ट हट गईं। पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन ने हार्टवेल पर मूव लगाया। ब्लेयर ने नेओमी को फैल्कन एरो दिया। वो पिन करने गईं लेकिन नेओमी ने किकआउट किया। 

06:58 (IST)29 JUN 2024

ब्लेयर डेवनपोर्ट vs नेओमी vs इंडी हार्टवेल (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मुकाबला)

नेओमी ने मैच शुरू होते ही मोमेंटम हासिल करने का प्रयास किया। ब्लेयर डेवनपोर्ट और इंडी हार्टवेल ने मिलकर साथ काम करने की कोशिश की। दोनों की जोड़ी ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाई। इंडी हार्टवेल ने नेओमी को पावरबॉम्ब दिया। एप्रन से डेवनपोर्ट ने डबल स्टॉम्प लगाकर नेओमी की हालत खराब की। रिंगसाइड पर उन्होंने हार्टवेल पर भी डबल स्टॉम्प लगाया। 

06:54 (IST)29 JUN 2024

WWE ने स्वर्गीय WWE Hall of Famer सिका अनोआ'ई को ट्रिब्यूट देकर शानदार वीडियो पैकेज दिखाया। 

06:47 (IST)29 JUN 2024

अपोलो क्रूज़ और बैरन कॉर्बिन बैकस्टेज Money in the Bank लैडर मैच को लेकर बात करते हुए नज़र आए। दोनों इस बात से खुश थे कि सैंटोस इस्कोबार ने क्वालीफाई नहीं किया। कार्मेलो हेज आए और उन्होंने अपनी जीत का दावा किया। 

06:46 (IST)29 JUN 2024

मैच के बाद लोगन पॉल और टैरेस हालीबर्टन ने आकर एलए नाइट को घेर लिया। जेलन ब्रुन्सन स्टील चेयर लेकर रिंग में आए और एलए नाइट का साथ दिया। इसी के चलते पॉल और हालीबर्टन बैकस्टेज चले गए। 

06:43 (IST)29 JUN 2024

सैंटोस ने एलए नाइट पर फैंटम ड्राइवर लगाया और पिन करने गए लेकिन लोगन पॉल ने उन्हें रोका। सैंटोस और लोगन आपस में लड़ रहे हैं। एलए नाइट ने अचानक आकर सैंटोस पर टॉप रोप से बेली टू बैक सुपलेक्स दिया। लोगन पॉल ने नाइट को स्वॉन्टन बॉम्ब मूव दिया। वो पिन करने गए लेकिन मेगास्टार ने किकआउट किया। टैरेस हालीबर्टन ने लोगन की मदद के लिए ब्रास नकल्स लिए। उन्हें रोकने के लिए न्यूयॉर्क के जेलन ब्रुंसन आ गए। उनकी टैरेस से बहस हो रही है। लोगन का ध्यान इसी कारण थोड़ा भटक गया। सैंटोस ने फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लोगन पॉल ने नाइट को पिन करने की कोशिश की। मेगास्टार ने काउंटर करते हुए रोलअप द्वारा लोगन को ही पिन कर दिया।

नतीजा: एलए नाइट की जीत हुई 

06:38 (IST)29 JUN 2024

सैंटोस इस्कोबार ने एलए नाइट को टॉप रोप से हरिकेनराना मूव दिया और पिन करने गए लेकिन लोगन पॉल ने उन्हें रोका। लोगन ने सैंटोस को उठाकर नाइट पर पटक दिया। लोगन अब सैंटोस और एलए को पिन करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लोगन पॉल ने पंच लगाकर वापसी की और लोगन को साइड रशियन लेग स्वीप मूव लगाया। मेगास्टार ने सैंटोस को डीडीटी दिया और लोगन पर स्लैम लगाया। सैंटोस ने आकर नाइट पर रनिंग नी मूव लगाया। वो नाइट को अपना फिनिशर देने गए लेकिन सफलता नहीं मिली। एलए ने सैंटोस को स्लैम दिया और एल्बो ड्रॉप मूव लगाया। 

06:33 (IST)29 JUN 2024

सैंटोस इस्कोबार और एलए नाइट की एंट्री हो गई है। यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल एंट्री कर रहे हैं। वो अपने साथ टैरेस हालीबर्टन को लेकर आए हैं।

लोगन पॉल vs एलए नाइट vs सैंटोस इस्कोबार (मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मुकाबला)

मैच शुरू होते ही एलए नाइट ने लोगन पॉल पर वार किया और सैंटोस इस्कोबार की भी हालत खराब की। उन्होंने सैंटोस पर बिग बूट लगाया। सैंटोस और लोगन ने साथ मिलकर एलए नाइट पर किक्स लगाई। सैंटोस और पॉल के बीच अनबन देखने को मिली। बाद में एलए नाइट ने वापसी की और अपना दबदबा दिखाया। लोगन ने नाइट को रिंग के बाहर किया और उनपर डाइव लगाई। सैंटोस ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन पर डाइव लगा दी। इस्कोबार के पास मैच का कंट्रोल है। 

06:32 (IST)29 JUN 2024

बैकस्टेज पॉल हेमन ने सोलो सिकोआ से जेकब फाटू के बारे में सवाल किया। सोलो ने बताया कि जेकब नहीं आएंगे। बाद में हेमन ने ब्लडलाइन सेरेमनी के बारे में सवाल किया। सिकोआ ने बताया कि इस सेरेमनी के द्वारा पॉल हेमन आधिकारिक तौर पर उनके वाइजमैन बन जाएंगे। 

06:15 (IST)29 JUN 2024

बैकस्टेज बेली और नेओमी हंसते हुए बातचीत कर रही थीं। ब्लेयर डेवनपोर्ट ने आकर दोनों पर निशाना साधा और जीत का दावा किया। 

मीचीन ने निक एल्डिस के ऑफिस में आकर नाया जैक्स के खिलाफ मैच की मांग की। एल्डिस ने कहा कि वो इस बारे में सोचेंगे। मीचीन के जाने के बाद स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने एंट्री की और बाद में प्रिटी डेडली टीम नज़र आई। दोनों टीमों के बीच बहस हुई और मोंटेज़ फोर्ड द्वारा मैच का प्रस्ताव रखा गया। 

06:09 (IST)29 JUN 2024

इंडी हार्टवेल ने अचानक आकर जेड कार्गिल को रिंग पोस्ट में धकेला। बियांका ब्लेयर उनके पीछे भागने लगीं और बैकस्टेज चली गईं। स्ट्रैटन ने कैंडिस के मूव को काउंटर किया और फिर प्रीटिएस्ट मूनसॉल्ट एवर मूव लगाया। इसी के साथ उन्होंने लेरे को पिन किया।

नतीजा: टिफनी स्ट्रैटन की जीत हुई 

06:07 (IST)29 JUN 2024

टिफनी स्ट्रैटन ने थोड़ा संघर्ष करने के बाद वापसी की। उन्होंने रिंग कॉर्नर में जेड कार्गिल और कैंडिस लेरे को स्प्लैश दिया। जेड ने लेरे पर स्पाइनबस्टर लगाया। टिफनी ने फायदा उठाकर जेड की हालत खराब की। कैंडिस अब टिफनी और जेड पर पंच लगा रही हैं। कार्गिल ने कैंडिस और टिफनी को रिंग कॉर्नर में भेजा। पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन ने लेरे को स्टिंगर स्प्लैश दिया। टिफनी पर मूव लगाने के चक्कर में जेड रिंग के बाहर हो गईं। नाया जैक्स उनके करीब आने लगीं लेकिन बियांका ब्लेयर उनसे बहस करके उन्हें रोक रही हैं। 

06:00 (IST)29 JUN 2024

जेड कार्गिल vs कैंडिस लेरे vs टिफनी स्ट्रैटन (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मुकाबला)

जेड कार्गिल ने मैच शुरू होते ही कैंडिस लेरे और टिफनी स्ट्रैटन पर हमला किया। स्ट्रैटन और लेरे ने इसी कारण साथ में काम किया। दोनों ने जेड को सुपलेक्स दिया। अब वो मिलकर जेड पर पंच और किक्स लगा रही हैं। कार्गिल ने डबल क्लोथ्सलाइन लगाकर दोनों की हालत खराब की। उन्होंने कैंडिस पर बैकब्रेकर लगाया और टिफनी को फ्रंट सुपलेक्स दिया। उन्होंने पूर्व NXT विमेंस चैंपियन को सुपरकिक दी और रिंग के बाहर किया। जेड ने लेरे को स्ट्रैटन पर फेंक दिया। रिंगसाइड पर नाया जैक्स आ गईं और उन्हें रोकने के लिए बियांका ब्लेयर ने एंट्री की। दोनों के बीच बहस हो रही है। 

05:57 (IST)29 JUN 2024

बैकस्टेज निक एल्डिस ने पुलिस के साथ मिलकर कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस को बिल्डिंग से जाने पर मजबूर कर दिया। 

05:48 (IST)29 JUN 2024

कोडी रोड्स: मैं Money in the Bank में आपको देख लूंगा क्योंकि मुझे अभी कोई फाइनल बॉस या ट्राइबल चीफ नहीं दिख रहे हैं। 

निक एल्डिस अपने साथ पुलिस लेकर आए हैं। कोडी, रैंडी और केविन तीनों अब शांतिपूर्ण रूप से बैकस्टेज जा रहे हैं। 

05:46 (IST)29 JUN 2024

सिक्योरिटी ने चारों ओर से केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स को घेर लिया है। ब्लडलाइन के सदस्य बैकस्टेज चले गए हैं। निक एल्डिस एप्रन पर चढ़कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच एक सिक्योरिटी गार्ड ने रिंग में एंट्री की लेकिन वो रैंडी ऑर्टन के RKO का शिकार हो गए। बाकी गार्ड्स भी रिंग में आए और तीनों ने उनकी हालत खराब कर दी। अंत में कोडी रोड्स ने एक गार्ड पर क्रॉस रोड्स भी लगाया।

केविन ओवेंस के हाथ में माइक है।

केविन ओवेंस: अगर आपको लगता है कि हम Money in the Bank तक रुकेंगे, तो आप मूर्ख हैं।

रैंडी ऑर्टन: ब्लडलाइन के कारण मैं 18 महीनों तक रिंग से दूर रहा। अब हम मिलकर उनकी हालत खराब करेंगे।

कोडी रोड्स: उन्हें हमारे अंदर तीन शिकार दिखते हैं लेकिन यहां पर रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस जैसे बड़े स्टार्स हैं। यह शो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हो रहा है और मैं अपने टाइटल को यहां डिफेंड करना चाहता था लेकिन मैं ब्लडलाइन से दुश्मनी के कारण यह नहीं कर पा रहा। 

05:39 (IST)29 JUN 2024

ब्लडलाइन का कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ ब्रॉल

सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ ने कार से एंट्री की। ब्लडलाइन के साथ जेकब फाटू नज़र नहीं आए और पॉल हेमन ने जेकब के बारे में सवाल किया। सोलो ने कुछ नहीं बोला और रिंग की ओर बढ़ने लगे। स्टेज एरिया पर पॉल हेमन ने ब्लडलाइन को बताया कि कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस आ रहे हैं। तीनों बेबीफेस स्टार्स आए और उनका ब्लडलाइन के साथ ब्रॉल हो रहा है। केविन ओवेंस और टांगा लोआ फैंस के बीच लड़ते हुए नज़र आए। इसी बीच केविन ओवेंस ने टांगा पर स्वॉन्टन बॉम्ब लगाया। दूसरी ओर कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन ने टामा टोंगा और सोलो सिकोआ को रिंग के बाहर किया। निक एल्डिस सिक्योरिटी लेकर आए और दोनों टीमों को अलग किया। 

05:34 (IST)29 JUN 2024

WWE SmackDown के एपिसोड की शुरुआत हो गई है और जेकब फाटू के डेब्यू से जुड़ी क्लिप दिखाई जा रही है। 

21:45 (IST)28 JUN 2024

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 29 जून 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

21:44 (IST)28 JUN 2024

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- द ब्लडलाइन का एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी सैगमेंट 
- लोगन पॉल vs एलए नाइट vs सैंटोस इस्कोबार (मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मुकाबला)
- जेड कार्गिल vs कैंडिस लेरे vs टिफनी स्ट्रैटन (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मुकाबला)
- ब्लेयर डेवनपोर्ट vs नेओमी vs इंडी हार्टवेल (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मुकाबला)

21:42 (IST)28 JUN 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। यहां ब्लडलाइन से जुड़ा खास सैगमेंट होगा। इसमें द रॉक या जिमी उसो के रिटर्न की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now