Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 6 सितंबर 2024: ट्राइबल चीफ और ब्लडलाइन की बड़ी जीत, अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच का ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 6 सितंबर 2024: ट्राइबल चीफ और ब्लडलाइन की बड़ी जीत, अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच का ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedSep 07, 2024 07:32 IST

WWE SmackDown में ब्लडलाइन का होगा बड़ा मैच, चैंपियन देंगे चैलेंज का जवाब

topic-thumbnail

07:32 (IST)7 SEP 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:31 (IST)7 SEP 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ का सैगमेंट देखने को मिला। अगले हफ्ते के लिए उनका स्टील केज मैच कन्फर्म हो गया। 
- बेली ने टिफनी स्ट्रैटन को हराया। 
- अपोलो क्रूज़ ने कुछ सेकेंड में जियोवानी विंची को हरा दिया। 
- केविन ओवेंस ने ट्रिपल थ्रेट मैच में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को हराया। मैच के बाद ओवेंस पर वॉलर और थ्योरी द्वारा हमला हुआ। 
- एलए नाइट, कार्मेलो हेज और एंड्राडे का सैगमेंट देखने को मिला। बाद में छोटा ब्रॉल हुआ और नाइट का पलड़ा भारी रहा। 
- चेल्सी ग्रीन ने मीचीन को हराया। 
- ब्लडलाइन ने 8 मैन टैग टीम मैच में DIY और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को हराया। 

07:27 (IST)7 SEP 2024

मोंटेज़ फोर्ड ने चैम्पा से टैग लिया और टामा टोंगा को 450 स्प्लैश दिया। वो पिन करने गए लेकिन जेकब फाटू ने उन्हें रोका। फाटू ने टैग लिया और जॉनी पर सुपरकिक लगाई। उन्होंने चैम्पा को समोअन ड्रॉप दिया और एंजेलो को भी धराशाई किया। जेकब ने मोंटेज़ पर इम्पेलर मूव लगाया और फिर सोलो सिकोआ को टैग दिया। सिकोआ ने मोंटेज़ पर लगातार दो समोअन स्पाइक लगाए और पिन किया।

नतीजा: ब्लडलाइन की जीत हुई 

07:25 (IST)7 SEP 2024

टॉमैसो चैम्पा ने काफी संघर्ष के बाद आखिर ब्लडलाइन के डॉमिनेशन को रोका। उन्होंने एक साथ जॉनी गार्गानो और एंजेलो डॉकिंस को टैग दिया। अब दोनों मिलकर सोलो की हालत खराब कर रहे हैं। जॉनी ने टोंगा ब्रदर्स पर किक लगाई। जॉनी और एंजेलो ने मिलकर जेकब फाटू पर डबल किक दी और फिर मोंटेज़ फोर्ड ने उन्हें डाइव देकर धराशाई किया। जॉनी ने टामा पर डाइव लगाया। एंजेलो ने सोलो को नेकब्रेकर दिया और फिर चैम्पा को टैग मिला। सिकोआ ने रिंग में स्पिनिंग सोलो मूव लगाया और पिन करने गए लेकिन इसपर उन्होंने किकआउट किया। सिकोआ ने टामा को टैग दिया। रिंगसाइड पर सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल हो रहा है। चैम्पा ने टामा को सभी स्टार्स पर सुपलेक्स दिया। 

07:19 (IST)7 SEP 2024

ब्लडलाइन vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY (8 मैन टैग टीम मैच)

मैच शुरू होते ही दोनों टीमों के बीच ब्रॉल हुआ। जेकब फाटू ने दबदबा बनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें ड्रॉपकिक देकर रिंग के बाहर किया गया। सोलो सिकोआ ने जेकब को रोका और वो शांति से काम लेना चाहते हैं। टांगा लोआ अपनी टीम से मैच शुरू कर रहे हैं। मोंटेज़ फोर्ड ने उनपर दबदबा बनाया लेकिन क्लोथ्सलाइन द्वारा लोआ ने मोमेंटम हासिल किया। उन्होंने टामा को टैग दिया और फोर्ड से जॉनी टैग लेकर रिंग में आ गए। उन्होंने टोंगा पर हमला किया और चैम्पा को टैग दिया। उन्होंने नी स्ट्राइक और किक का कॉम्बिनेशन लगाया। जेकब ने टामा से टैग लिया और अब वो टॉमैसो के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। सोलो सिकोआ को टैग मिला और उन्होंने टॉमैसो चैम्पा को अनाउंसर्स टेबल के ऊपर से फेंका। 

07:15 (IST)7 SEP 2024

बैकस्टेज इंटरव्यू में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY ने ब्लडलाइन के खिलाफ साथ मिलकर काम करने और जीत दर्ज करने का दावा किया। 

07:10 (IST)7 SEP 2024

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े ऐलान

- कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच) 
- एंड्राडे vs कार्मेलो हेज 
- ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर vs केविन ओवेंस और मिस्ट्री पार्टनर 

07:03 (IST)7 SEP 2024

मीचीन vs चेल्सी ग्रीन

मीचीन ने मोमेंटम हासिल करने की कोशिश की लेकिन चेल्सी ग्रीन ने दबदबा बनाया। उन्होंने मीचीन पर ड्रॉपकिक लगाई और उन्हें सबमिशन में होल्ड किया। OC मेंबर ने इससे खुद को बचाया और ग्रीन को पटक दिया। उन्होंने ग्रीन पर शोल्डर टैकल, ड्रॉपकिक और अलग अंदाज का कोडब्रेकर लगाया। मीचीन अपना फिनिशर लगाने के करीब थीं लेकिन पाइपर निवेन ने दखल दिया। मीचीन का ध्यान भटक गया लेकिन चेल्सी इसका फायदा नहीं उठा पाईं। OC मेंबर ने रिंगसाइड पर मौजूद चेल्सी पर डाइव लगाई। उनका पाइपर के साथ स्टेयरडाउन हुआ। ग्रीन ने एप्रन पर मौजूद मीचीन को ड्रॉपकिक दी। वो रेफरी से बहस कर रही हैं। इसी बीच पाइपर ने मीचीन पर सेंटन लगाया। चेल्सी ने फायदा उठाकर अनप्रिटीहर लगाया और पिन किया।

नतीजा: चेल्सी ग्रीन की जीत हुई 

06:56 (IST)7 SEP 2024

ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर ने बैकस्टेज निक एल्डिस से मुलाकात की। उन्होंने अगले हफ्ते केविन ओवेंस और उनके किसी भी पार्टनर के खिलाफ अपना टैग टीम मैच बुक करने के लिए कहा। 

06:54 (IST)7 SEP 2024

एंड्राडे: क्या आप यह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच डिजर्व करते हैं? मैं इस मौके का हकदार हूं।

एलए नाइट: आप बहस करते रहिए। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन मेरा चैलेंजर है, उसकी हालत खराब होगी। 

एंड्राडे ने स्पेनिश में कुछ बोला और यह चीज़ नाइट को समझ नहीं आई। नाइट ने एंड्राडे को सही तरह से बात करने के लिए कहा। इसी बीच दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कार्मेलो हेज भी बीच में आए। एक ब्रॉल हुआ, जहां मेगास्टार ने एंड्राडे और कार्मेलो दोनों पर BFT लगाया। 

06:50 (IST)7 SEP 2024

कार्मेलो हेज: आप दो टाइटल डिफेंस के बारे में बात कर रहे हैं? मेरे बारे में बात होनी चाहिए। मैं SmackDown को अपने कंधों पर संभाल रहा हूं। आप क्या कर रहे हैं? आप सिर्फ अपना मुंह चलाते हैं। मैं एंड्राडे के खिलाफ हाल ही में जीता हूं और मैं इसी वजह से नंबर 1 कंटेंडर हूं।

एलए नाइट: आप दो टाइटल डिफेंस के बारे में बात मत कीजिए क्योंकि मुझसे पहले के चैंपियन ने 10 महीने में यह काम किया था।

एंड्राडे ने दखल दिया।

एंड्राडे: मुझे पता है कि आपने मुझे हराया है। आपने मुझे दो बार हराया और मैंने भी आपको दो बार हराया।

कार्मेलो हेज: किसी को यह याद नहीं है। 

06:48 (IST)7 SEP 2024

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एलए नाइट ने एंट्री कर ली है।

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट: मुझे बतौर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लगभग 30 दिन हो गए हैं और मैंने दो बार टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन किया है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि ओपन चैलेंज, पार्ट-टाइमर, सेलिब्रिटी या कोई बड़ा स्टार क्यों नहीं हो, वो इस चैंपियनशिप के साथ बाहर नहीं जा पाएंगे। 

कार्मेलो हेज ने दखल दिया। 

06:37 (IST)7 SEP 2024

ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी के बीच थोड़ी बहस हुई। बाद में दोनों ने साथ मिलकर टॉप रोप मूव लगाने की कोशिश की लेकिन ओवेंस ने उन्हें पंच दे दिया। केविन ने थ्योरी पर रोलिंग सेंटन लगाया। वो पिन करने गए लेकिन ग्रेसन ने उन्हें रोका। केविन ने वॉलर को जबरदस्त सुपलेक्स दिया। प्राइजफाइटर ने वॉलर को पिन करने की कोशिश की लेकिन थ्योरी ने उन्हें रोका। ऑस्टिन थ्योरी के धक्के से केविन, ग्रेसन वॉलर से टकरा गए। इसी बीच केविन ने ऑस्टिन पर स्टनर लगाया और पिन किया।

नतीजा: केविन ओवेंस की जीत हुई 

मैच के बाद ग्रेसन वॉलर ने केविन ओवेंस पर हमला किया। ऑस्टिन थ्योरी ने ओवेंस को ए टाउन डाउन लगाया और ग्रेसन वॉलर ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को रोलिंग स्टनर दिया। 

06:33 (IST)7 SEP 2024

केविन ओवेंस काफी संघर्ष के बाद वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऑस्टिन थ्योरी ने उनपर फोरआर्म से हमला किया। केविन ने पूर्व Money in the Bank विजेता को डीडीटी दिया। केविन ने ऑस्टिन पर क्लोथ्सलाइन, सेंटन और कैनन बॉल मूव लगाया। उन्होंने टॉप रोप से ऑस्टिन पर स्वॉन्टन बॉम्ब लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन ग्रेसन वॉलर ने आकर उन्हें रोका। केविन ने ग्रेसन पर हमला किया। इसी बीच ऑस्टिन थ्योरी ने केविन पर ब्लॉकबस्टर लगाया। ग्रेसन ने फायदा उठाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन ऑस्टिन ने उन्हें रोका। 

06:27 (IST)7 SEP 2024

केविन ओवेंस vs ऑस्टिन थ्योरी vs ग्रेसन वॉलर

केविन ओवेंस ने मैच शुरू होते ही ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को रिंग के बाहर किया। उन्होंने दोनों पर कैनन बॉल मूव लगाया। केविन अब दोनों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने अनाउंसर्स टेबल को खाली किया। इसी बीच ग्रेसन और थ्योरी ने मिलकर केविन पर अटैक किया। केविन ने थ्योरी को बैरिकेड में दे मारा और ग्रेसन को टेबल पर पावरबॉम्ब दिया। 

06:22 (IST)7 SEP 2024

बैकस्टेज निक एल्डिस और चेल्सी ग्रीन की बातचीत हो रही थी। इसी बीच मीचीन आईं और उनकी चेल्सी से बहस हुई। निक ने दोनों के बीच सिंगल्स मैच बुक कर दिया। 

06:19 (IST)7 SEP 2024

जियोवानी विंची की एंट्री हो गई है। यह उनके सिंगल्स स्टार के रूप रन की शुरुआत है।

जियोवानी विंची vs अपोलो क्रूज़

मैच शुरू होते ही अपोलो क्रूज़ ने पीछे से जियोवानी विंची को पिन किया और जीत हासिल कर ली। यह मैच काफी ज्यादा शॉकिंग रहा।

नतीजा: अपोलो क्रूज़ की जीत हुई 

06:12 (IST)7 SEP 2024

बैकस्टेज ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने आकर केविन ओवेंस की Bash in Berlin में हार का मजाक बनाया। केविन ने दोनों की बेइज्जती की और वॉलर और थ्योरी के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच लड़ने की इच्छा जताई। 

06:07 (IST)7 SEP 2024

बेली ने टॉप रोप से एल्बो ड्रॉप लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन इसपर भी उन्होंने हार नहीं मानी। नाया जैक्स रिंगसाइड पर आ गईं। बेली का ध्यान भटक गया और स्ट्रैटन ने फायदा उठाकर अल्बामा स्लैम लगाया। हालांकि, वो जीत नहीं पाईं। बेली ने टिफनी पर बेली टू बेली लगाया और नाया पर डाइव लगाई। टिफनी ने दखल का फायदा उठाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन जैक्स, रेफरी से बहस कर रही थीं। इसी बीच बेली ने वापसी करके स्ट्रैटन पर रोज़ प्लांट लगाया और पिन किया।

नतीजा: बेली की जीत हुई 

06:05 (IST)7 SEP 2024

टिफनी स्ट्रैटन ने बेली को रिंग कॉर्नर में स्प्लैश दिया और जबरदस्त मूव लगाया। बेली ने शानदार क्लोथ्सलाइन लगाकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। टिफनी ने उनपर ड्रॉपकिक लगाई और फिर हिप अटैक मूव दिया। स्ट्रैटन पिन करने गईं लेकिन बेली ने किकआउट किया। रिंगसाइड पर पूर्व विमेंस चैंपियन ने स्ट्रैटन को सुपलेक्स दिया और रिंग में लाकर क्लोथ्सलाइन लगाए। उन्होंने टिफनी पर बैक सुपलेक्स और नी अटैक मूव लगाया। बेली ने पिन करने की कोशिश की लेकिन स्ट्रैटन ने किकआउट किया। 

05:59 (IST)7 SEP 2024

बेली vs टिफनी स्ट्रैटन

बेली और टिफनी स्ट्रैटन दोनों एक-दूसरे पर सबमिशन होल्ड एक्सचेंज कर रही हैं। बेली ने स्ट्रैटन पर आर्मड्रैग लगाया और स्लाइडिंग क्लोथ्सलाइन मूव दिया। बेली ने रोप्स का उपयोग करके स्ट्रैटन पर हमला किया। Money in the Bank विजेता ने बेली को रोका और फिर एप्रन पर ड्रॉपकिक लगाई। 

05:48 (IST)7 SEP 2024

कोडी रोड्स: मैं आप सभी में से किसी के खिलाफ भी लड़ना चाहूंगा। आपके (सोलो सिकोआ) पास उला फाला है और आप ब्लडलाइन के लीडर हैं। वहां चीज़ें आपके इर्द-गिर्द घूमती हैं। मैं अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हूं और यहां चीज़ें मेरे हिसाब से भी होती हैं। अगले हफ्ते के लिए तैयार रहिए।

सोलो सिकोआ: मैं अगले हफ्ते के लिए तैयार हूं। 

ब्लडलाइन के सदस्य रिंग में आ गए हैं और लग रहा है कि कोडी रोड्स के साथ उनका ब्रॉल होगा। रोड्स की मदद के लिए स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY आ गए हैं। निक एल्डिस ने उन्हें लड़ने से रोका। उन्होंने बताया कि 8 मैन टैग टीम मैच बाद में होगा और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए अगले हफ्ते मैच स्टील केज में होगा। 

05:45 (IST)7 SEP 2024

सोलो सिकोआ अकेले रिंग में आए हैं और ब्लडलाइन के सदस्य बाहर खड़े हैं।

सोलो सिकोआ: क्या आपकी इन लोगों से बात हो गई है? क्या आप अपने अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल को मेरे जैसे असली चैलेंजर के खिलाफ दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं? मैं आपको SummerSlam में हरा देता लेकिन रोमन रेंस के कारण ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से मैं रीमैच डिजर्व करता हूं।

कोडी रोड्स: SmackDown के सीजन प्रीमियर पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होना चाहिए और आप मेरी नज़र में नंबर 1 कंटेंडर हैं। आप ट्राइबल चीफ के साए से बाहर आए। मैं सोलो आपकी नहीं, बल्कि जेकब फाटू की बात कर रहा हूं। आप यहां आइए। 

जेकब फाटू एप्रन तक आ गए हैं और सोलो सिकोआ उन्हें घूर रहे हैं। जेकब ने सोलो को अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार किया और दोबारा रिंगसाइड पर चले गए। 

05:39 (IST)7 SEP 2024

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स की एंट्री हो रही है।

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स: यह एरीना काफी बड़ा है और ऊपर भी फैंस मौजूद हैं। Bash in Berlin में मेरा सामना कनाडा के ही केविन ओवेंस से हुआ था। WWE की आवाज माइकल कोल SmackDown में वापस आ गए हैं। ऐसा कई बार हो गया है और मुझे लगता है कि कभी भी मुझे इंटरफेयर किया जाएगा। इसी वजह से मुझे ब्लडलाइन को इन्वाइट करने का मौका दीजिए। 

सोलो सिकोआ अपने ब्लडलाइन के साथ एंट्री कर रहे हैं। 

05:32 (IST)7 SEP 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और कई स्टार्स एरीना में आते हुए दिख रहे हैं। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now