Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 9 अगस्त 2024: रोमन रेंस ने नए ब्लडलाइन पर किया जबरदस्त हमला, चैंपियन की हुई हार, Bash in Berlin के लिए चैंपियनशिप मैच का ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 9 अगस्त 2024: रोमन रेंस ने नए ब्लडलाइन पर किया जबरदस्त हमला, चैंपियन की हुई हार, Bash in Berlin के लिए चैंपियनशिप मैच का ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 10, 2024 07:39 IST

WWE SmackDown में रोमन रेंस का दिखा खतरनाक रूप, ब्लडलाइन का हाल हुआ बेहाल

topic-thumbnail

07:39 (IST)10 AUG 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:38 (IST)10 AUG 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- कोडी रोड्स से सोलो सिकोआ ने रीमैच की मांग की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। रोड्स ने केविन को टाइटल मैच देने की इच्छा जताई। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को हराया। वो WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच पाने के करीब पहुंचे। 
- जेड कार्गिल ने एल्बा फायर को हराया। ब्लेयर डेवनपोर्ट और अनहोली यूनियन ने मिलकर जेड और बियांका ब्लेयर पर हमला किया। नेओमी ने आकर उन्हें बचाया। 
- एलए नाइट को सैंटोस इस्कोबार ने कंफ्रंट किया और दोनों के बीच बहस हुई। 
 - सैंटोस इस्कोबार ने एंड्राडे को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर्स मैच में हराया। 
- DIY ने प्रिटी डेडली को हराया और वो WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच पाने के एक कदम करीब आ गए। 
- रोमन रेंस ने आकर नए ब्लडलाइन को कंफ्रंट किया। उन्होंने इस पूरे फैक्शन की हालत खराब की। 

07:32 (IST)10 AUG 2024

रोमन रेंस ने टांगा लोआ को स्पीयर दिया और रिंगसाइड पर टामा टोंगा को बैरिकेड पर स्पीयर दे दिया। रोमन स्टील चेयर रिंग में लेकर आए और टांगा पर इससे हमला किया। फैंस का रिएक्शन देखने लायक है और रोमन ने आखिर पोज करते हुए शो को खत्म किया। 

07:28 (IST)10 AUG 2024

रोमन रेंस ने आकर रिंगसाइड पर टामा टोंगा को क्लोथ्सलाइन दिया और टांगा लोआ को धराशाई किया। उन्होंने स्टील स्टेप्स से दोनों पर हमला किया। रोमन रेंस अब रिंग में आ गए हैं और सोलो सिकोआ से कंफ्रंटेशन हुआ। रोमन ने सोलो पर पंच लगाए लेकिन सोलो ने उन्हें किक दी। रोमन ने सिकोआ पर सुपरमैन पंच लगाया और स्पीयर देने की तैयारी में थे। इतनी देर में ब्लडलाइन के सदस्यों ने उन्हें रिंग के बाहर खींचा। रोमन ने उला फाला को उठाया लेकिन इतनी देर में टामा टोंगा और टांगा लोआ ने पीछे से आकर रोमन पर हमला किया। सोलो को दोबारा उला फाला मिल गई। रिंग में रोमन ने वापसी की और टोंगा ब्रदर्स पर सुपरमैन पंच लगाया।

07:23 (IST)10 AUG 2024

बैकस्टेज टामा टोंगा ने आकर सोलो सिकोआ को बताया कि रोमन रेंस बिल्डिंग में नहीं हैं। सिकोआ ने कहा कि रेंस जल्द ही आ जाएंगे।

सोलो, टामा टोंगा और टांगा लोआ के साथ रिंग में आ गए हैं।

ब्लडलाइन का सैगमेंट

सोलो सिकोआ: मुझे एक्नॉलेज कीजिए। रोमन रेंस, अगर आपने नोटिस नहीं किया हो, तो बता दूं कि मैं ट्राइबल चीफ हूं। अगर आप खुद को ट्राइबल चीफ बोलते हैं और आप यह उला फाला वापस चाहते हैं, तो यह आकर मुझसे ले लीजिए। 

रोमन रेंस का थीम सॉन्ग बजा और अब वो एंट्री कर रहे हैं। 

07:15 (IST)10 AUG 2024

DIY ने एल्टन प्रिंस पर डबल टीम पावरबॉम्ब लगाया। प्रिंस ने जॉनी गार्गानो को स्लिंगशॉट स्पीयर लगाने से रोका। एल्टन प्रिंस ने टॉमैसो चैम्पा को धराशाई किया और किट विल्सन को टैग दिया। विल्सन ने टॉप रोप से बुल डॉग मूव दिया। वो पिन करने गए लेकिन जॉनी गार्गानो ने उन्हें रोका। जॉनी ने प्रिंस पर हमला किया और किट ने उन्हें धराशाई किया। प्रिंस को दोबारा टैग मिला। जॉनी गार्गानो ने किट पर स्लिंगशॉट स्पीयर लगाया और उन्हें रिंग के बाहर किया। DIY ने एल्टन पर शैटर मशीन और मीट इन द मिडल मूव लगाकर पिन किया।

नतीजा: DIY की जीत हुई 

07:08 (IST)10 AUG 2024

DIY प्रोमो कट करते हुए रिंग की ओर बढ़े और दोबारा चैंपियन बनने का दावा किया। 

DIY vs प्रिटी डेडली (WWE टैग टीम चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर पाने के लिए मिनी टूर्नामेंट का मैच)

प्रिटी डेडली ने दबदबा बनाया लेकिन DIY ने उन्हें रिंगसाइड पर धराशाई किया। 

06:56 (IST)10 AUG 2024

एंड्राडे ने उनपर हमला किया और फिर स्पिनिंग बैकफिस्ट मूव सैंटोस पर लगाया। एंड्राडे के पास मोमेंटम था और वो रिंग कॉर्नर में डबल नी स्ट्राइक मूव लगाने गए लेकिन कार्मेलो हेज ने सैंटोस को वहां से हटा दिया। रेफरी का ध्यान इसी बीच इलेक्ट्रा लोपेज़ पर था। सैंटोस ने रोलअप द्वारा पिन किया।

नतीजा: सैंटोस इस्कोबार की जीत हुई 

06:54 (IST)10 AUG 2024

काफी संघर्ष के बाद एंड्राडे ने मोमेंटम हासिल किया और रिंगसाइड पर सैंटोस को मूनसॉल्ट दिया। रिंग में एंड्राडे ने सैंटोस को धराशाई किया और उनपर थ्री अमीगो मूव लगाए। वो पिन करने गए लेकिन सैंटोस ने किकआउट किया। सैंटोस ने टॉप रोप से एंड्राडे को पाइजन राना मूव दिया। वो पिन करने गए लेकिन Speed चैंपियन ने हार नहीं मानी। सैंटोस ने एंड्राडे पर सुपरकिक लगाई लेकिन वो खुद फिर ड्रॉपकिक का शिकार हो गए। पूर्व NXT चैंपियन ने इस्कोबार को मूनसॉल्ट दिया। एंड्राडे अपना फिनिशर देने की तैयारी में थे लेकिन कार्मेलो हेज ने दखल दिया। 

06:45 (IST)10 AUG 2024

सैंटोस इस्कोबार vs एंड्राडे (यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर मैच)

सैंटोस इस्कोबार के पास मोमेंटम है और वो एंड्राडे की हालत खराब कर रहे हैं। बैरन कॉर्बिन और अपोलो क्रूज़ ने रिंगसाइड पर एंट्री की और वो LDF के सदस्यों पर हमला कर रहे हैं। एंजल और बेर्टो पर हमला करते हुए बेबीफेस स्टार्स उन्हें फैंस के बीच से बैकस्टेज ले गए। रिंग में सैंटोस इस्कोबार ने अपना मोमेंटम नहीं खोया। उन्होंने Speed चैंपियन पर बैकब्रेकर लगाया और उन्हें आर्मबार में लॉक किया। एंड्राडे ने खुद को बचाया और सैंटोस इस्कोबार पर किक लगाई। एंड्राडे ने टॉप रोप से सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब सैंटोस को दिया। 

06:37 (IST)10 AUG 2024

सैंटोस इस्कोबार: हर दिन आप जैसे लोग चैंपियनशिप नहीं जीतते हैं। ईमानदारी से बताऊं, तो एलए नाइट को चैंपियन के तौर पर देखना अजीब है। मुझे इसपर यकीन नहीं है। यह स्पॉटलाइट अच्छी है लेकिन एक गलती के कारण आप पूरी तरह से नीचे चले जाएंगे। मेरे रन की शुरुआत आपकी हार के साथ होगी। मैं वो व्यक्ति हूं, जिसे आप अगला यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनते हुए देखेंगे।

एलए नाइट: मैंने आपकी बात ही नहीं सुनी। मैं उन फैंस की बात सुन रहा था। अगर आपको चैंपियनशिप के लिए मैच चाहिए, तो सबसे पहले आपको क्वालीफाई करना है। इसके लिए आपके विरोधी की एंट्री होने वाली है। इसके बाद ही आप एलए नाइट के खिलाफ नज़र आ पाएंगे। 

सैगमेंट का अंत हुआ और एंड्राडे एंट्री कर रहे हैं। 

06:34 (IST)10 AUG 2024

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एलए नाइट एंट्री कर रहे हैं।

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट:
SummerSlam आकर चला गया। अभी भी एक सवाल रह गया है। एलए नाइट को लोगन पॉल को उनके होमटाउन में हारने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। लोगन पॉल खुद की हालत खराब कराना डिजर्व करते थे। मैं सिर्फ इस चीज़ की परवाह करता हूं कि मैंने आपको उस समय बोला था, आप मुझे अभी कुछ भी बुला सकते हैं लेकिन मैं नया यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनाऊंगा। मैं इस चैंपियनशिप के बिना भी काफी आगे था, जब से मैं SmackDown में आया था, तब से। मैंने लोगन को हराया और मैं आगे भी लोगों को हराता रहूंगा। मैं एलए नाइट हूं। 

सैंटोस इस्कोबार और उनके साथियों ने दखल दिया। 

06:25 (IST)10 AUG 2024

जेड कार्गिल vs एल्बा फायर

जेड कार्गिल और एल्बा फायर दोनों एक-दूसरे के मूव्स काउंटर कर रही हैं। एल्बा ने स्टिंगर स्प्लैश से खुद को बचाया और जेड पर सुपरकिक लगाई। विमेंस टैग टीम चैंपियन ने जेड को टोर्नेडो डीडीटी दिया और उन्हें सबमिशन में लॉक किया। रिंगसाइड पर बियांका ब्लेयर ने आईला डौन को दखल देने से रोका। जेड ने खुद को सबमिशन से बचाया और एल्बा को स्लैम दिया। उन्होंने रिंगसाइड पर फायर की हालत खराब की और उन्हें जेडेड देकर पिन किया।

नतीजा: जेड कार्गिल की जीत हुई 

ब्लेयर डेवनपोर्ट ने एंट्री की और वो अनहोली यूनियन के साथ मिलकर जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर पर हमला कर रही हैं। नेओमी ने एंट्री की और चीज़ों को बदल दिया। बियांका, जेड और नेओमी ने हील स्टार्स को रिंग के बाहर कर दिया। 

06:15 (IST)10 AUG 2024

बैकस्टेज टिफनी स्ट्रैटन, अगले हफ्ते होने वाले नाया जैक्स के चैंपियनशिप सेलिब्रेशन की तैयारी करती हुई नज़र आईं। प्रिटी डेडली ने बताया कि जब वो चैंपियन बनेंगे, तो उनका सेलिब्रेशन भी टिफनी को प्लान करना चाहिए। बाद में चेल्सी ग्रीन से स्ट्रैटन की मुलाकात हुई। ग्रीन ने बताया कि नाया जैक्स को पिंक पसंद नहीं है और टिफनी अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन प्लान कर रही हैं। 

06:09 (IST)10 AUG 2024

बैकस्टेज निक एल्डिस, कोडी रोड्स और केविन ओवेंस की मुलाकात हुई। इसी बीच केविन ने क्लियर कर दिया कि वो चैंपियनशिप मैच पाने के हकदार नहीं हैं। निक एल्डिस ने बताया कि वो वैसे भी रोमन रेंस को चैंपियनशिप मैच देने पर विचार कर रहे थे। यह चीज़ केविन को पसंद नहीं आई और उनका गुस्सा फूटा। निक ने उनका कोडी के खिलाफ मैच ऑफिशियल कर दिया। केविन इस बार मान गए। 

06:03 (IST)10 AUG 2024

एंजेलो डॉकिंस ने काफी संघर्ष के बाद मोंटेज़ फोर्ड को टैग दिया। फोर्ड ने ग्रेसन वॉलर पर क्रॉसबॉडी और क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी को फेसफर्स्ट दिया और ग्रेसन वॉलर को धराशाई करते हुए उनपर स्टैंडिंग मूनसॉल्ट लगाया। ग्रेसन ने ऑस्टिन को टैग दिया और दोनों ने मोंटेज़ पर डबल टीम मूव लगाया। रिंगसाइड पर मोंटेज़ ने वॉलर को सुपरकिक दी और एंजेलो ने उन्हें टाइम कीपर्स एरिया में फेंक दिया। रिंग में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने ऑस्टिन पर सुपर ब्लॉकबस्टर लगाया और डॉकिंस ने पिन किया।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत हुई 

05:59 (IST)10 AUG 2024

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने बैकस्टेज प्रोमो कट करके 3 साल बाद टैग टीम चैंपियन बनने का दावा किया।

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर (WWE टैग टीम चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर पाने के लिए मिनी टूर्नामेंट का मैच)

मैच शुरू होते ही ऑस्टिन थ्योरी ने एंजेलो डॉकिंस पर हमला किया। हील स्टार्स ने दबदबा बनाया और बाद में ग्रेसन वॉलर ने टैग लिया। उन्होंने रिंगसाइड पर मोंटेज़ फोर्ड को स्लाइडिंग क्लोथ्सलाइन मूव दिया। एंजेलो डॉकिंस ने थ्योरी और वॉलर पर डाइव लगाई। 

05:46 (IST)10 AUG 2024

ब्लडलाइन के सदस्य बैकस्टेज चले गए और कोडी रोड्स का थीम सॉन्ग बजने लगा। लगा सैगमेंट खत्म हो जाएगा लेकिन कोडी रोड्स ने माइक हाथ में लिया।

कोडी रोड्स: केविन ओवेंस, मैं कुछ ऐसा कहने वाला हूं, जो शायद आपको पसंद नहीं आएगा। ब्लडलाइन के आने से पहले मैं अपने टाइटल को दांव पर लगाने के बारे में बात कर रहा था। मैं आपका सामना करना चाहता हूं।

केविन ओवेंस: मैं टाइटल मैच डिजर्व नहीं करता हूं। चैंपियनशिप मैचों को कमाया जाता है लेकिन पिछले एक साल का आप मेरा हार-जीत का रिकॉर्ड देख सकते हैं। मैं इसका हकदार नहीं हूं।

कोडी रोड्स: यह लोग कह रहे हैं कि आप मैच डिजर्व करते हैं। मुझे पता था कि आप नहीं बोलेंगे लेकिन हमेशा ही आपने मेरे लिए बलिदान दिया है। आप अपने करियर में प्राइजफाइटर रहे हैं और मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। मेरे पास कई सारे कारण हैं, जो निक एल्डिस के सामने रखकर मैं मैच ऑफिशियल करा सकता हूं। इन सभी बातों के बाद मैं आपको सिर्फ यही कहूंगा कि हम Bash in Berlin में मिलने वाले हैं। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

05:42 (IST)10 AUG 2024

सोलो सिकोआ: कोडी, मैं आपको वहीं रोकना चाहता हूं। मुझे इसकी परवाह नहीं है कि आप क्या बोलना चाहते हैं या यह लोग क्या सोचते हैं। मैं SummerSlam के बारे में बात करने वाला हूं। हम दोनों को पता है कि अगर रोमन रेंस नहीं होते, तो मैं चैंपियन होता। आपको मुझे टाइटल के लिए रीमैच देना होगा।

कोडी रोड्स: मैं पुरानी चीज़ों के बारे में बात करना नहीं चाहता था लेकिन अब करते हैं। आपने आपके फायदे के लिए जेकब फाटू को दर्द में पहुंचाया। आप ट्राइबल चीफ की तरह नकल करने की कोशिश ही कर रहे हैं। आपको रीमैच लेने का कोई हक नहीं है। अब बताइए, आप क्या कहना चाहते हैं?

ब्लडलाइन के सदस्य रिंग की ओर बढ़ने लगे लेकिन केविन ओवेंस स्टील चेयर लेकर आए। उन्होंने ब्लडलाइन को भगाया।

सोलो सिकोआ: मैं रोमन रेंस से लड़ने के बाद आपके लिए आऊंगा।

कोडी रोड्स: मैं तैयार हूं। 

05:39 (IST)10 AUG 2024

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स की एंट्री हो रही है।

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स: हम किस बारे में बात करने वाले हैं? मैं पुरानी चीज़ों पर नहीं जाना चाहूंगा। मैं SummerSlam में हुई चौंकाने वाली चीज़ पर नहीं जाऊंगा, बल्कि अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के बारे में बात करूंगा। मैं सोच रहा हूं कि मैं किसके खिलाफ Bash in Berlin में अपनी चैंपियनशिप को दांव पर लगाऊंगा। यह व्यक्ति...

सोलो सिकोआ का दखल हुआ। वो ब्लडलाइन के सदस्यों के साथ एंट्री कर रहे हैं। जेकब फाटू उनके साथ नहीं हैं। 

05:33 (IST)10 AUG 2024

नमस्कार दोस्तों WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now