Rio Olympics 2016 : क्वालीफाई करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची

jitu1-1441885208-800

हम ओलंपिक के 28वें संस्करण की शुरुआत से बस तीन महीने दूर हैं। काउंटडाउन की शुरुआत होते ही विश्वभर के अधिक से अधिक एथलीट्स अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए क्वालीफाइंग राउंड्स के द्वारा रिओ का टिकट हासिल करने में जुटे हुए हैं। भारत के कुछ एथलीट कई स्पर्धाओं के लिए ओलंपिक में भाग लेने के लिए अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। उन सभी खिलाड़ियों की संक्षिप्त में जानकारी इस प्रकार है : # 1) निशानेबाजी रिओ डी जेनेरियो में होने वाले 2016 ओलंपिक के लिए अब तक 12 निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया है। यहां हम आपको उस टीम की जानकारी देने जा रहे हैं जो रिओ जाएगी जीतू राय - 2014 में विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचे। कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक के लिए इसी इवेंट में स्थान पक्का किया। अपुर्वी चंदेला - हाल ही में म्युनिख में संपन्न शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल में रजत पदक जीता। वर्ष 2015 की शुरुआत में चांगवोन में वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने से ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। अभिनव बिंद्रा - 2008 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। मई में म्युनिख वर्ल्ड कप के फाइनल में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में छठें स्थान पर रहते हुए रिओ के लिए क्वालीफाई किया। गुरप्रीत सिंह - 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल वर्ग में स्थान चूकने के बाद 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में कोटा हासिल किया। प्रकाश नान्जप्पा - गबाला में हुए वर्ष के आखिरी वर्ल्ड कप में 50 मीटर पिस्टल इवेंट में ओलंपिक का स्थान तय किया। चैन सिंह - गबाला में हुए वर्ष के आखिरी वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में रिओ ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की की। मेराज अहमद खान - 2016 रिओ ओलंपिक्स के लिए लोनाटो शॉटगन चैंपियनशिप्स में जगह पक्की की थी। हीना सिधू - 26 वर्षीया ने ओलंपिक स्थान नई दिल्ली में एशियन शूटिंग क्वालीफ़ायर में पक्का किया था। कीनन चेनई - चेनई रिओ में स्थान पक्का करने वाले भारत के पहले ट्रैप शूटर बने। उन्होंने नई दिल्ली में एशियन शूटिंग क्वालीफ़ायर के दौरान कोटा हासिल किया था। अयोनिका पॉल - चंदेला के साथ 10 मीटर एयर राइफल में साथ जुड़ेंगी अयोनिका पॉल। पॉल ने भी नई दिल्ली में एशियन क़ुअलिफ़िएर्स के समय कोटा हासिल किया था। मानवजीत सिंह संधू - ट्रैप शूटर को पुरुष ट्रैप इवेंट के लिए संजीव राजपूत से ऊपर तरजीह दी गई ताकि टीम में अधिक अनुभव बढ़े। #2 हॉकी indian-1441885520-800 भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2014 एशियन गेम्स के फाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक का कट हासिल किया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर थी, लेकिन भारत ने पेनल्टी शूटआउट में बाजी मारी थी। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कुछ शानदार बचाव भी किए थे। टीम इंडिया ने शूट आउट 4-2 से जीतते हुए 16 साल के बाद पहली बार एशियन गेम्स का फाइनल जीता था। जुलाई में बेल्जियम में हॉकी वर्ल्ड सेमीफाइनल्स में पांचवे स्थान पर रहते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी रिओ ओलंपिक्स के लिए कट बनाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 36 वर्ष के लंबे सूखे को खत्म किया। #3 एथलेटिक्स inderjee-1441885635-800 एथलेटिक्स में भारत के पास उभरते खिलाड़ियों का समूह है, जैसे कि इंदरजीत सिंह - मंगलोर में फेडरेशन कप की शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रिओ के लिए क्वालीफाई किया। ललिता बाबर - जून में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रिओ के लिए स्थान पक्का किया। ओपी जैशा - मैराथन टीम में नजर आएंगी। सुधा सिंह - बाबर और जैशा के साथ मैराथन टीम में नजर आएंगी। टिन्टू लुका - बीजिंग में हाल ही में संपन्न वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के दौरान महिला 800 मीटर वर्ग के फाइनल में जगह नहीं बनाने के बावजूद रिओ ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया। खुशबीर कौर - भारत के पास वाक स्पर्धा में आकस्मिक विस्तार हुआ क्योंकि खुशबीर कौर महिला 20 किमी वाक में नजर आएंगी। संदीप कुमार - यह पुरुष 50 किमी वाक में भाग लेंगे। मनीष सिंह - यह भी पुरुष 50 किमी वाक में भाग लेंगे। मनप्रीत कौर - भारत को मनप्रीत कौर के रूप में शॉटपुट स्पर्धा में पदक जीतने का दूसरा दावेदार मिला है। पिछले महीने कोलकाता में नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में स्वर्ण पदक जीतकर मनप्रीत रिओ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। विकास गौड़ा - 2016 रिओ ओलंपिक्स के लिए तब क्वालीफाई किया जब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने एथलीट्स में लिए एंट्री स्तर पर गिरावट की ताकि रिओ के दौरान ट्रैक एंड फ़ील्ड्स स्पर्धा में ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले सके। कविता राउत - कुछ दिनों पहले कविता राउत के लिए सबसे बड़ा पल आया, जब उन्होंने 2:30:30 के रिकॉर्ड टाइम के साथ 2016 रिओ ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया। जबकि रिओ ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन का समय 2:42:00 था। सुधा सिंह - मैराथनर सुधा सिंह 2016 में नई दिल्ली में फेडरेशन कप के दौरान 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतकर रिओ की जगह पक्की की। नितेंद्र सिंह रावत - इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई मैराथन में रावत ने रिओ का स्थान पक्का किया। गोपी टी - रावत के सामान ही गोपी ने भी इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई मैराथन में रिओ के लिए स्थान पक्का किया खेता राम - मुंबई मैराथन में से रिओ के लिए स्थान तय करने वाले तीसरे मैराथनर रहे। #4 आर्चरी deppika--1441885932-800 चार भारतीय आर्चरों ने रिओ ओलंपिक का स्थान पक्का किया दीपिका कुमारी - दीपिका पदक जीतने की सबसे बड़ी उम्मीद है और वह 2012 लंदन ओलंपिक के बाद दूसरी बार ओलंपिक्स में हिस्सा लेंगी। वह व्यक्तिगत स्पर्धा के अलावा टीम स्पर्धा का भी हिस्सा होंगी। लक्ष्मीरानी माझी - कोपेनहेगेन में संपन्न आर्चरी वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में रजत पदक जीतने वाली त्रिमूर्ति का हिस्सा थी और अब रिओ में भी उसी त्रिमूर्ति के साथ भाग लेंगी। रिमी बुरिउली - पदक विजेता त्रिमूर्ति की आखिरी सदस्य। वह रिओ में दीपिका और माझी के साथ जुड़ेंगी। मंगल सिंह चाम्पिया - मंगल सिंह चाम्पिया के रूप में भारत के पास पुरुष व्यकतिगत स्पर्धा में भाग लेने वाला एथलीट है। #5 रेसलिंग yogi147-1458476358-800 नरसिंह यादव - नरसिंह यादव ने पिछले वर्ष लास वेगास में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप्स में 74 किलोग्राम वर्ग में रिओ कोटा हासिल किया योगेश्वर दत्त - दत्त रिओ का कोटा हासिल करने दूसरे भारतीय रेसलर रहे। उन्होंने कजाखस्तान में अस्ताना में एशियन ओलंपिक क्वालीफ़ायर के दौरान 65 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में पात्रता हासिल की। हरदीप - कजाखस्तान में अस्ताना में एशियन ओलंपिक क्वालीफ़ायर के दौरान 98 किग्रा ग्रेकोरोमन वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया। वह रिओ का स्थान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय रेसलर रहे। संदीप तोमर - संदीप ने पिछले महीने उलान्बातुर में वर्ल्ड क्वालीफाइंग स्पर्धा में 57 किग्रा वर्ग के लिए ओलंपिक स्थान तय किया। विनेश फोगट - आखिरी क्वालिफिकेशन स्पर्धा में विनेश फोगत ने 48 किग्रा वर्ग में कोटा हासिल किया। ऐसा करने के लिए उन्होंने इस्तांबुल में क्वालीफाइंग इवेंट में हिस्सा लिया था। साक्षी मलिक - रिओ के लिए फोगट के साथ जुड़ेंगी साक्षी मलिक, जिन्होंने इस्तांबुल में क्वालीफाइंग इवेंट में 58 किग्रा वर्ग में भाग लेने के बाद ओलंपिक कोटा हासिल किया बबिता कुमारी - उनकी विरोधी सुमिया एर्देनेचिमेग के 53 किग्रा वर्ग में डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद बबिता को मौका मिला। रविंदर खत्री - 85 किग्रा वर्ग में रिओ के लिए क्वालीफाई कर पाए जब उनके विरोधी ज्हानाबेक केंज्हीव डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। #6 बैडमिंटन nehwal5-1458476530-800 साइना नेहवाल - बीडब्लूएफ रैंकिंग में आठवें स्थान पर रहने के बाद साइना नेहवाल ने 2016 रिओ के लिए अपनी जगह पक्की की। यह उनके करियर का तीसरा ओलंपिक होगा। पीवी सिंधू - 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता से जुड़ेंगी पीवी सिंधू जिन्होंने क्वालिफिकेशन पीरियड के अंत में 10वें स्थान पर रहते हुए रिओ का टिकट हासिल किया। यह उनका पहला ओलंपिक होगा। किदम्बी श्रीकांत - ओलंपिक में पदार्पण करेंगे श्रीकांत जो अनुभवी परुपल्ली कश्यप की गैरमौजूदगी में पुरुष सिंगल्स में भारतीय टीम की उम्मीद अपने कंधों पर उठाएंगे। क्वालिफिकेशन के आखिरी दिन 22 वर्षीय शटलर 12वें स्थान पर थे। मनु अत्री और सुमीत रेड्डी - दो अन्य खिलाड़ी जो ओलंपिक्स में पदार्पण करेंगे वह हैं, मनु अत्री और सुमीत रेड्डी। दोनों के कंधों पर पुरुष डबल्स में पदक लाने की जिम्मेदारी होगी। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा - साइना के साथ अनुभवी महिला डबल्स जोड़ी पर भी पदक लाने का भार होगा। आगामी प्रतिस्पर्धाओं में ज्वाला और अश्विनी अपनी रैंकिंग सुधारने का प्रयास करेंगी ताकि ओलंपिक्स में आसान ड्रा मिल सके। #7 रोइंग dattu-bhokanal-2-1461686897-800-1462167546-800 24 वर्षीय दत्तु भोकनल ने रिओ ओलंपिक्स में क्वालीफाई करने के लिए दक्षिण कोरिया में चुंग-जु पर 2016 फिसा एशियन एंड ओशिनिया ओलंपिक क्वालिफिकेशन रेगाटा के पुरुष एकल स्कल्स के फाइनल में रजत पदक जीता। महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित गांव तलेगांव के रहने वाले भोकनल ने घर में एकमात्र कमी करने करने वाले पिता के गुजरने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े भोकनल से लोगों को उम्मीद थी कि वह खेती करेगा, जो उस गांव में अधिकांश लोग करते हैं। वह समय अच्छा नहीं था क्योंकि गंभीर सूखे के कारण किसान आत्महत्या कर रहे थे। भोकनल तब 20 वर्ष के थे जब रोइंग से उनका परिचय हुआ और शहर के बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप और सेंटर इन खडकी, पुणे में पहली बार इस खेल को गंभीरता से अपनाया। भोकनल की शैली ने जल्द ही उन्हें आर्मी रोइंग में पहुंचा दिया और सिफारिश पर राष्ट्रीय रोइंग कैंप में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया। 2015 में भोकनल ने चीन में एशियन रोइंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। भोकनल को क्वालीफाइंग इवेंट में इसलिए मौका मिला क्योंकि भारत के शीर्ष रोवर स्वर्ण सिंह पीठ दर्द से परेशां थे। वर्तमान में दर्द से छठ पटा रही अपनी मां की मदद कर रहे भोकनल ने कहा कि उन्हें रिओ में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने की उम्मीद है। #8 जिमनास्टिक्स karmarka4-1462865148-800 18 अप्रैल 2016 इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गया क्योंकि भारत को पहली महिला ओलंपिक भागीदार जिमनास्टिक्स में 22 वर्षीय दीपा कर्माकार के रूप में मिली। त्रिपुरा में जन्मी जिमनास्ट ने 2016 रिओ में अपना स्थान तय किया। उन्होंने ब्राज़ील की राजधानी में आखिरी क्वालीफाइंग इवेंट में कुल तीन स्पर्धाओं के मिलाकर 52।698 अंक अर्जित किए। इससे उन्हें अपनी जगह पक्की करने में मदद मिल गई। दीपा ने अभी करियर में एक दशक भी पूरा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कई ऊंचाईयां हासिल की है और भारत का गौरव बढ़ाया है। रिओ 2016 में वह कुछ धमाका कर सकती हैं। #9 टेबल टेनिस batra3-1463585441-800 अचंता शरथ कमल - अप्रैल में होंगकोंग में एशियन ओलंपिक क्वालिफिकेशन में पेडलर ने ओलंपिक स्थान पक्का किया। मनिका बत्रा - शरथ के सामान मनिका ने भी इसी प्रतिस्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। यह उनके पदार्पण ओलंपिक होगा। सौम्यजित घोष - यह लंदन ओलंपिक्स में भारत के सबसे युवा भागीदार थे और अब रिओ में दूसरी बार ओलंपिक का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने भी शरथ और बत्रा के जैसे इसी इवेंट से क्वालीफाई किया था। मोउमा दास - महिला सिंगल्स में बत्रा के साथ जुड़ेंगी मोउमा दास, जिन्होंने होंगकोंग में क्वालीफाई करके दूसरी बार ओलंपिक में जाने का सपना पूरा किया। # जुडो avyara1-1463586285-800 अवतार सिंह - 24 वर्षीय अवतार ने बाकू में अज़रबैजान में जुडो ग्रैंड स्लैम में 90 किग्रा वर्ग में महाद्वीपीय कोटा हासिल किया। हालांकि अभी आखिरी क्वालीफ़ायर होना है और रैंकिंग में बदलाव भी हो सकते हैं, कोच ने उनके क्वालीफाई करने की आशा जताई है।