3 बड़ी हार जो Paris Olympics 2024 के दौरान भारत को मिली, टूटा करोड़ों फैंस का दिल

चिराग शेट्टी-सात्विक रेड्डी और निखत जरीन (Photo Credit - @sportwalkmedia/@nikhat_zareen)
चिराग शेट्टी-सात्विक रेड्डी और निखत जरीन (Photo Credit - @sportwalkmedia/@nikhat_zareen)

3 HeartBreaking Defeat For India : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने मेडल जरुर जीते हैं लेकिन कई दिल तोड़ने वाली हार का भी सामना करना पड़ा है। कई ऐसे इवेंट्स जिसमें भारत को मेडल की काफी उम्मीद थी, उसमें भारतीय एथलीट्स को शिकस्त झेलनी पड़ी। ओलंपिक के आगाज से पहले लग रहा था कि ये खिलाड़ी इस बार कमाल कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

भारत को पेरिस ओलंपिक में अभी तक कुल मिलाकर तीन मेडल मिले हैं लेकिन तीन बड़ी हार भी मिल चुकी है। भारतीय फैंस को इनसे काफी उम्मीदें थीं लेकिन इन्हें हार का सामना करना पड़ा और मेडल जीतने का सपना भी टूट गया। आइए हम आपको ऐसे ही तीन इवेंट्स के बारे में बताते हैं।

3.अंचता शरत कमल (टेबल टेनिस)

अंचता शरत कमल की गिनती भारत के महान खिलाड़ियों में होती है। पेरिस ओलंपिक उनका पांचवां ओलंपिक था लेकिन इस बार भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्हें राउंड ऑफ 64 में ही हार का सामना करना पड़ा और उनका सफर वहीं पर समाप्त हो गया। अंचता शरत कमल अपना आखिरी ओलंपिक खेल रहे थे और इसी वजह से हर एक भारतीय फैंस चाह रहा था कि इस बार वो मेडल जरुर जीतें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि अभी मेंस टीम में उनके पास मौका है।

2.निखत जरीन (बॉक्सिंग)

भारत की स्टार मुक्केबाज निखत जरीन भी पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल नहीं जीत पाईं। निखत बॉक्सिंग की पूर्व महिला वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी हैं। वह साल 2022 में वर्ल्ड नंबर 1 महिला बॉक्सर भी बनीं थी। इसी वजह से हर एक देशवासी की निगाह उनके ऊपर थी लेकिन वो चीन की चुनौती से पार नहीं पा सकीं। उन्हें राउंड ऑफ 16 में हार का सामना करना पड़ा और उनका मेडल जीतने का सपना टूट गया।

1.चिराग शेट्टी और सात्विक रेड्डी (बैडमिंटन)

भारत को सबसे बड़ा झटका पेरिस ओलंपिक 2024 में बैडमिंटन के मेंस डबल्स इवेंट में लगा। चिराग शेट्टी और सात्विक रेड्डी की जोड़ी इस इवेंट में मेडल नहीं जीत पाई। इस जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में मलेशिया से हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया ने 2-1 से इस मुकाबले को अपने नाम किया और भारत की जोड़ी को निराश होना पड़ा। पेरिस ओलंपिक 2024 का जब आगाज हुआ था तब चिराग और सात्विक की जोड़ी को मेडल का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। इस जोड़ी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी हिस्सा लिया था लेकिन ग्रुप स्टेज से ही इन्हें बाहर होना पड़ा था। इस बार इन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now