3 खेल जिसमें भारत ने ओलंपिक्स में पदार्पण किया

महिला जिमनास्ट
women gymnast

महिला जिमनास्ट ओलंपिक खेलों में 88 वर्षों से शामिल है, लेकिन पहली बार किसी भारतीय महिला ने इसमें हिस्सा लिया है। अप्रैल 2016 में दीपा कर्माकर ओलंपिक में जगह पक्की करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी थी। उन्होंने भारत का 52 वर्ष पूर्व सूखा खत्म किया। इससे पहले 1964 टोक्यो ओलंपिक्स में भारत की ओर से एथलीट ने जिमनास्ट में क्वालीफाई किया था। कर्माकर ने निराश भी नहीं किया। उन्होंने जिमनास्ट की वॉल्ट स्पर्धा में छठें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उनसे भारत को पदक जीतने की उम्मीद है।