Ad
रियो ओलम्पिक में महिलाओं के 5000 मीटर रेस न्यूज़ीलैंड की निक्की हैम्बलिन और यूएसए की ऐबी डी एगोस्टिनो ने यादगार बना दिया। ट्रैक पर इन दोनों ने एक दूसरे को उठने में जिस तरह मदद की। वह खेल भावना का शानदार उदहारण साबित हुआ। 5000 मीटर के इवेंट के दौरान ये घटना घटी। जब इन दोनों ने के दूसरे का हाथ थामकर खड़ी हुईं। अमेरिकी एथलीट चोटिल हो गयी थीं। जिन्हें किवी एथलीट ने उठने के लिए हाथ बढ़ाया। लेकिन उन्हें गंभीर इंजरी थी। जिसकी वजह से वह दोबारा गिर गयीं। जिन्हें किवी एथलीट ने दोबारा उठाने के लिए हाथ बढ़ाया। हैम्बलिन ने अपनी इस प्रतिद्वेंदी को फिनिश लाइन से खींचकर उठाया। हालाँकि दोनों एथलीट एक दूसरे पर शर्माए भी थे। एगोस्टिनो का व्हीलचेयर से जाना उनके करियर का यादगार लम्हा था।
Edited by Staff Editor