एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने कुल मेडल जीतने के मामले में चीन को पीछे छोड़ा है। भारत ने एशियन एथेलैटिक्स चैम्पियनशिप में इतिहास रचते हुए पहली बार पॉइन्ट टैली में पहला स्थान हासिल किया है। भारत में चैम्पियनशिप के आखिरी दिन पांच स्वर्ण पदक जीतते हुए मैडल टैली में प्रथम स्थान पाया। टूर्नामेंट में मिली शानदार शुरूआत को भारत ने बरकरार रखते हुए चीन को पीछे छोड़ा। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना खुद का स्थापित रिकॉर्ड तोड़ा। Host India retain the lead and finish as table-toppers. What a run it has been! #AAC2017?? pic.twitter.com/4DmVUSUcF0 — Asian Athletics 2017 (@Bhubaneswar2017) July 9, 2017 भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारत ने इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप को सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस लेख में हम, भारत द्वारा तोड़े गये ऐसे ही रिकॉर्ड को जानेंगे जो भारत ने इस चैम्पियनशिप मे बनाए। 1. भारत ने एथलेटिक्स के इतिहास में पहली बार चीन को पछाड़ा। यह पहला मौका है जब भारत ने चीन को कुल मैडल जीतने के मामले में चीन को हराया। चीन ने इस टूर्नामेंट का समापन 8 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर किया। चीन हमेशा से ही एशिया और विश्व स्तर पर दूसरे देशों पर भारी रहा है। उसके आस—पास कोई दूसरा देश नहीं टिकता है। यहां भारत के लिए ऐतिहासिक पल है जब उसने चीन को इस क्रम में पीछे छोड़ा है। 2. भारत ने एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में पहली बार मैडल टैली में पहला स्थान हासिल किया भारत ने 12 स्वर्ण, 5 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ मैडल टैली में पहली बार पहला स्थान हासिल किया है। 3. किसी एक टूर्नामेंट में भारत द्वारा हासिल किए गए सबसे ज्यादा पदक भारत ने पहली बार 29 पदक जीतकर इस टूर्नामेंट का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत ने इससे पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नई दिल्ली और जकार्ता में 21 पदक जीतकर किया था। 4. भारत ने चैम्पियनशिन में पहली बार 12 स्वर्ण पदक जीते भारत ने एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में पहली बार इतने स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया है। भारत के नीरज चोपड़ा (मैन्स जैवलिन), गोविन्दन लक्ष्मणन (मैन्स 10000 मीटर), स्वपना बर्मन (वूमैन्स हैप्टाथलॉन) और मैन्स और वूमैन्स 4 x 400 टीम ने क्रमश अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। 5. नीरज चोपड़ा ने मैन्स जैवलिन का मीट रिकॉर्ड तोड़ा नीरज चोपड़ा का मैन्स जैवलिन का मीट रिकॉर्ड तोड़ना इस संस्करण का प्रमुख आकर्षण रहा है। उन्होंने 85.23 मीटर की दूरी कवर करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। इस स्पर्धा में भारत के ही देवेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। नीरज चोपड़ा जूनियर स्तर पर इस स्पर्धा के वर्ल्ड रिकॉर्डधारी हैं। साथ ही वे निश्चित ही आगे चलकर भारत का नाम रोशन करते नजर आएंगे। लेखक— चंद्र मौली दास अनुवादक— मोहन कुमार