Asian Games 2018: भारत के दसवें दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

एशियाई खेलों के दसवें दिन भारत को कुल 9 मेडल मिले। एक स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ भारत अब पदक तालिका में एक स्थान आगे खिसककर 8वें नम्बर पर आ गया है। पुरुष 800 मीटर वर्ग में भारत को मंजीत सिंह ने गोल्ड मेडल दिलाया। सिल्वर मेडल भारत के ही जिनसन को मिला। तीरंदाजी में भारत को सिल्वर पदक मिला, पुरुष टेबल टेनिस में पहली बार भारत ने कांस्य पदक जीता। बैडमिन्टन ने पीवी सिंधू ने सिल्वर जीता। # तीरंदाजी कमपाउंड पुरुष वर्ग में भारत और कोरिया का स्कोर बराबर रहा लेकिन तकनीकी अंकों के आधार पर कोरिया को गोल्ड और भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला। महिला वर्ग के फाइनल में भी कोरिया ने गोल्ड जीता और भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। मंजीत-जिनसन (गोल्ड और सिल्वर) # एथलेटिक्स 100 मीटर महिला हेप्थैलन में भारत की स्वप्ना बर्मन एवं पूर्णिमा हेम्ब्रम अगले राउंड में पहुंची। 200 मीटर क्वालिफिकेशन में हिमा दास गन की आवाज से पहले बाहर निकल गई और डिसक्वालीफाइड हो गई। दूती चंद ने फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष 800 मीटर ट्रैक में भारत के मंजीत सिंह ने गोल्ड जीता, उनके अलावा जिनसन जॉनसन ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया। महिला वीमंस 5 ​हजार मीटर में भारत की सूरीया 5वें पर और संजीवनी सातवें पायदान पर रही। महिला जैवलिन थ्रो में भारत की अनु रानी छठे स्थान पर रही। 4x400 मिक्स्ड रिले में भारत को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। पीवी सिंधू-साइना नेहवाल (रजत-कांस्य) # बैडमिन्टन भारत की पीवी सिंधू को चीनी चीनी ताईपे ने 2-0 से हरा दिया। सिंधू को सिल्वर मेडल मिला और एशियाई खेलों में भारत की तरफ से सिल्वर जीतने वाली वह पहली महिला हैं। साइना नेहवाल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। # बॉक्सिंग 57 किलोग्राम महिला फेदर वर्ग में भारत की सोनिया लाथर क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं पहुँच पाई। 60 किलोग्राम महिला लाइटवेट में भारत की पवित्रा क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया की हसाना से पराजित हुईं। # ब्रिज मिक्स्ड क्वालिफिकेशन राउंड दो में भारत के राजीव खंडेलवाल और हिमानी खंडेलवाल दूसरे स्थान पर रहे। उनके अलावा बचिरजू सत्यनारायण और किरण नादर 8वें और अरुण कुमार और रीता चोकसी 25वें स्थान पर रहे। पुरुष जोड़ी में प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार छठे स्थान पर रहे। सुमित मुखर्जी और देबब्रत मजुमदार ग्यारहवें स्थान पर रहे। उनके अलावा सुभाष गुप्ता और सपन देसाई 21वें स्थान पर रहे। क्वालिफिकेशन राउंड 2 में महिला जोड़ी में हेमा देओरा और मरियन कर्माकर दूसरे स्थान पर रहे। अपर्णा और फिरोजा की जोड़ी ग्यारहवें और वसंती-भारती की जोड़ी उन्नीसवें स्थान पर रही। अगले राउंड में फिर से ये तीनों जोड़ियाँ क्रमशः दूसरे, दसवें और उन्नीसवें स्थान पर रही। # साइकिलिंग महिला किरिन वर्ग में भारत की देबोराह एवं सोनाली चानू राउंड 1 के रिपेचेज से बाहर हो गईं। महिला टीम परसूट में भारतीय टीम पहले राउंड में बाहर हुई। # घुड़सवारी जम्पिंग व्यक्तिगत ए भारत के जेहन केविक 37वें, काइवान केविक 44वें स्थान पर रहे। चेतन रेड्डी बाहर हो गए। टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय टीम बाहर हो गई। # हॉकी पुरुष हॉकी टीम ने श्रीलंका को 20-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। # कुराश पुरुष वर्ग 66 किलोग्राम में जतिन 16वें राउंड और जेकी गहलोत 32वें राउंड में हार गए। पुरुष 90 किलोग्राम में पण्डारी चंद्रन अश्विन 32वें राउंड में बाहर हुए। परीक्षित कुमार 16वें राउंड में बाहर हो गए। 52 किलोग्राम महिला वर्ग में 16 राउंड तक एमवाई जाधव और पिंकी बलहारा ने जीत दर्ज की। # सेपकटकरा इसके ग्रुप बी के प्री मुकाबले में जापान ने भारत को 2-0 से हरा दिया। # स्क्वाश पूल बी में भारतीय महिलाओं ने थाईलैंड को 3-0 से हराया। इसके बाद अगले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को भी हराया, पुरुष वर्ग में पूल बी के मुकाबले में भारत ने कतर को 2-1 से हराया। # टेबल टेनिस पुरुष टीम सेमीफाइनल इवेंट में भारत को कोरिया ने 3-0 से हराया और भारत को कांस्य पदक मिला। # वॉलीबॉल भारत को पाकिस्तान ने 3-1 से शिकस्त दी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications