इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन भारत ने कुल मिलाकर चार पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य शामिल रहे। एथलेटिक्स के ट्रिपल जंप इवेंट में भारत के अरपिंदर सिंह और महिला हेप्टाथलन में स्वप्ना बर्मन ने स्वर्ण पदक जीता। महिला 200मी में दुती चंद ने रजत पदक पर कब्ज़ा किया। इससे पहले उन्होंने 100मी में भी रजत पदक जीता था। टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में भारत के अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ने कांस्य पदक जीता।
11वें दिन के बाद चीन 102 स्वर्ण सहित 219 पदकों के साथ पहले स्थान पर काबिज़ है। भारत 11 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य के साथ नौवें स्थान पर है।
आइये नज़र डालते हैं भारत के 11वें दिन के प्रदर्शन पर:
# एथलेटिक्स
पुरुष ट्रिपल में अरपिंदर सिंह (16.77) ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं राकेश बाबू (16.40) छठे स्थान पर रहे। महिला हेप्टाथलन में स्वप्ना बर्मन (6026 अंक) ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं पूर्णिमा हेम्ब्रम (5837) चौथे स्थान पर रहीं। महिला 200मी में दुती चंद (23.20) दूसरे स्थान पर रहीं और रजत पदक जीता।
पुरुष 20 किमी वॉक में इरफ़ान थोडी और मनीष रावत डिसक्वालिफाई हो गए। महिला 20 किमी वॉक में खुशबीर सिंह चौथे स्थान पर रहीं, वहीं सौम्य बेबी डिसक्वालिफाई हो गईं। पुरुष 1500मी में जिनसन जॉनसन और मंजीत सिंह ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।भारतीय टीम पुरुष 4*400मी रिले के फाइनल में भी पहुंच गई है।
# बॉक्सिंग
पुरुष 49 kg वर्ग में अमित और 75 kg वर्ग में विकास कृष्ण सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। महिला 51 kg वर्ग में सरजूबाला देवी और पुरुष 64 kg वर्ग में धीरज क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गए।
# ब्रिज के मिक्स्ड, पुरुष और महिला पेयर के क्वालिफिकेशन में भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
# कैनोइंग 500 और 1000 मी क्वालिफिकेशन में भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
# साइकिलिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष स्प्रिंट क्वालिफिकेशन और महिला ओमनियम स्क्रेच रेस, टेम्पो रेस, एलिमिनेशन रेस, पॉइंट्स रेस में हिस्सा लिया।
# हैंडबॉल में भारत ने मलेशिया को 37-23 से हराया।
# महिला हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराया और 20 साल बाद फाइनल में प्रवेश किया।
[caption id="attachment_236649" align="alignnone" width="594"]
दुती चंद - रजत[/caption]
# कुराश
पुरुष 81 kg वर्ग में मनीष टोकस और महिला 63 kg वर्ग में बिनिशा बीजू पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गईं। महिला 63 kg वर्ग में मेघा टोकस को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
# सेलिंग के भी अलग-अलग इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन में हिस्सा लिया।
# सॉफ्ट टेनिस मिक्स्ड डबल्स में भारत के आर धीमान और ए तिवारी को पहले राउंड में चीनी तायपेई के खिलाड़ियों ने हराया।
# स्क्वाश के महिला पूल बी के मैच में भारत ने चीन को 3-0 से हराया।
# वॉलीबॉल में नौवें से 12वें स्थान के मुकाबले के सेमीफाइनल में भारत ने हांगकांग को हराया।
# टेबल टेनिस
मिक्स्ड डबल्स में भारत के अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।