Asian Games 2018: 19 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत हुई। 19 अगस्त से भारत की तरफ से 36 अलग-अलग खेलों में 572 खिलाड़ी पदक के लिए जोर आजमाएंगे। पहले दिन फेंसिंग (2), शूटिंग (2), स्विमिंग (7), ताइक्वांडो (4), रेसलिंग (5) और वुशु (1) के अलग-अलग इवेंट में 21 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा। रेसलिंग में सुशील कुमार के अलावा शूटिंग के टीम इवेंट में भारत के पास स्वर्ण पदक जीतने का बेहतरीन मौका रहेगा। इसके अलावा कबड्डी, बैडमिंटन और हॉकी में भी कल भारतीय अभियान की शुरुआत होगी। आइये नज़र डालते हैं किस-किस इवेंट में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए किस्मत आजमाएँगे: # शूटिंग (सुबह 6.30 बजे से) ट्रैप क्वालिफिकेशन (महिला एवं पुरुष) - लक्ष्य एवं मानवजीत सिंह संधु, श्रेयसी सिंह एवं सीमा तोमर 10 मी एयर पिस्टल एवं 10 मी एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन एवं फाइनल्स - मनु भाकर एवं अभिषेक वर्मा, अपूर्वी चंदेला एवं रवि कुमार # कबड्डी (सुबह 7.30 बजे से) महिला - भारत vs जापान पुरुष - भारत vs बांग्लादेश, भारत vs श्रीलंका # ताइक्वांडो (सुबह 7.30 बजे से) महिला पूमसे - भारत vs थाईलैंड # टेनिस (सुबह 8 बजे से) मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ़ 32 - डी शरण एवं करमन कौर # फेंसिंग (सुबह 8 बजे से) थोडम कबिता देवी, ऐना अरोरा, जस सीरत सिंह एवं ज्योतिका दत्ता # स्विमिंग (सुबह 8 बजे से) साजन प्रकाश - 200 मी बटरफ्लाई, अरविन्द मणि - 100 मी बैकस्ट्रोक # वुशु (सुबह 9 बजे से) मयंगलांबम सिंह - पुरुष चैंगक़्वान, सनातोम्बी लेमापोकपम - ताज़ीक़्वान, महिला सांडा - संथोई देवी # बास्केटबॉल (सुबह 9 बजे से) महिला - भारत vs चीनी तायपेई # नौकायन (सुबह 9 बजे से) सिंगल एवं डबल स्कल्स, पेयर एवं क्वाड्रपल टीम # वॉलीबॉल (सुबह 9 बजे से) महिला - भारत vs कोरिया # सेपक टकरा (सुबह 9.30 बजे से) पुरुष एवं महिला टीम रेगु # रेसलिंग (दोपहर एक बजे से) फ्रीस्टाइल: 57 kg - संदीप तोमर, 65 kg - बजरंग पुनिया, 74 kg - सुशील कुमार, 86 kg - पवन कुमार, 97 kg - मौसम खत्री # बैडमिंटन (दोपहर 1 बजे से) पुरुष - भारत vs मालदीव्स # हैंडबॉल (3 बजे से) महिला - भारत vs चीन # हॉकी (शाम 7 बजे) महिला - भारत vs इंडोनेशिया 18वें एशियाई खेलों का भारत में सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर देखने को मिलेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications