Asian Games 2018: भारत के सातवें दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत ने कुल मिलाकर 4 पदक जीते, जिसमें एक स्वर्ण और तीन कांस्य शामिल रहे। पुरुष शॉट पुट में भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। इसके अलावा स्क्वाश में भारत की दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा और सौरव घोषाल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और तीनों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सातवें दिन के बाद चीन 72 स्वर्ण सहित 153 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। भारत 7 स्वर्ण, 5 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ फ़िलहाल आठवें स्थान पर है। आइये नज़र डालते हैं भारत के सातवें दिन के प्रदर्शन पर: # एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.75 के स्कोर के साथ एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। महिला हैमर थ्रो में भारत की सरिता सिंह पांचवें स्थान पर रही। महिला 10000मी में सुरिया लोगानाथन छठे और संजीवनी जाधव नौवें स्थान पर रहीं।क्वालिफिकेशन में पुरुष हाई जम्प में चेतन ग्रुप बी में पांचवे, पुरुष 400मी में मुहम्मद अनस पहले और राजीव अरोकिया आठवें, पुरुष लॉन्ग जम्प में श्रीशंकर चौथे, महिला 100मी में दुती चंद तीसरे और महिला 400मी में हिमा दास दूसरे और निर्मला चौथे स्थान पर रहीं। # स्क्वाश महिला सेमीफाइनल में भारत की दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा और पुरुष सेमीफाइनल में सौरव घोषाल को हार का सामना करना पड़ा। तीनों को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। # तीरंदाजी महिला रिकर्व के 1/16 क्वालिफिकेशन में भारत ने मंगोलिया को हराया, लेकिन क्वार्टरफाइनल में उन्हें चीनी ताइपेई को हराया। पुरुष रिकर्व 1/8 क्वालिफिकेशन में भारत ने वियतनाम को हराया, लेकिन क्वार्टरफाइनल में उन्हें कोरिया ने मात दी। # बैडमिंटन पुरुष डबल्स राउंड ऑफ़ 16 में सात्विकसाईराज/चिराग शेट्टी और मनु अत्री/बी सुमित को हार का सामना करना पड़ा। महिला सिंगल्स में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। महिला डबल्स के क्वार्टरफाइनल में अश्विनी पोनप्पा/सिक्की रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। # बॉक्सिंग में भारत की पवित्रा ने महिला 60 kg लाइटवेट वर्ग के राउंड ऑफ़ 16 में जीत हासिल की। # ब्रिज में भारत की पुरुष, मिक्स्ड और सुपरमिक्सड टीम ने क्वालिफिकेशन में हिस्सा लिया। # कैनोइंग 200मी पुरुष के फाइनल में टेल रेस में आखिरी और महिला फाइनल के टेल रेस में भारत तीसरे स्थान पर रहा। # गोल्फ में भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष एवं महिला व्यक्तिगत और टीम इवेंट के क्वालिफिकेशन में हिस्सा लिया। # महिला हैंडबॉल में 9वें-10वें स्थान के क्वालिफिकेशन में भारत ने मलेशिया को 54-19 से हराया। # महिला हॉकी में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया। # सेपकटकरा पुरुष टीम रेगु ग्रुप बी में कोरिया ने भारत को हराया। # शूटिंग स्कीट क्वालिफिकेशन पुरुष वर्ग में शीराज शेख चौथे एवं अंगदवीर बाजवा 13वें स्थान और महिला क्वालिफिकेशन में गनेमत शेखोन नौवें एवं रश्मि राठौर दसवें स्थान पर रहीं। 25मी रैपिड फायर पिस्टल में अनीश और शिवम शुक्ला फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके। # महिला वॉलीबॉल में भारत ने मालदीव्स को हराया लेकिन चीनी तायपेई के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications