Asian Games 2018: भारत के नौवें दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन भारत को एक और गोल्ड मेडल मिला। पुरुष जैवेलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता। महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में सुधा सिंह ने रजत पदक जीता। उनके अलावा लॉन्ग जम्प में नैना वराकिल ने रजत पदक जीता। पुरुष 400 मीटर हर्डल्स में धारून अय्यासामी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। भारत 1 गोल्ड और 3 सिल्वर सहित कुल 4 पदक मिले। # एथलेटिक्स

Ad

नीरज चोपड़ा- स्वर्ण पदक विजेता

पुरुष जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया उन्होंने 6 प्रयासों में से 4 में सफलतापूर्वक भाला फेंका और भारत को 8वां गोल्ड दिलाया। शिवपाल सिंह को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

नैना वराकिल- रजत पदक

लॉन्ग जम्प में भारत की नैना वराकिल ने रजत पदक जीता लेकिन जेम्स नयना को 10वें स्थान से संतोष करना पड़ा। महिलाओं के 400 मीटर हर्डल्स में भारतीय एथलीट जौना मुर्मू और अनु राघवन क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में भारत के धारून अय्यासामी को रजत पदक मिला जबकि संतोष कुमार पांचवें स्थान पर रहे।

धारून अय्यासामी- रजत पदक

पुरुष हाई जम्प में भारत के चेतन बालसुब्रमण्य आठवें स्थान पर रहे। पहले स्थान पर चीन के वांग यू रहे। महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की सुधा सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाया और सिल्वर मेडल जीता। भारत की ही चिंता को ग्यारहवें स्थान से संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग में भारत के शंकर लाल स्वामी आठवें स्थान पर रहे।

सुधा सिंह- रजत पदक

पुरुष वर्ग के 800 मीटर क्वालिफिकेशन में भारत के जिनसन जॉनसन ने फाइनल का सफर तय कर लिया उनके अलावा मंजीत सिंह भी फाइनल में पहुँच गए। # बैडमिंटन बैडमिन्टन सेमीफाइनल में साइना नेहवाल को चीनी ताइपेई की ताई ज़ूयिंग ने हरा दिया लेकिन पीवी सिंधू ने जापान की अकाने यामागुची को 2-1 से हराकर एशियाई खेलों में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बन गईं। साइना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। # बॉक्सिंग पुरुष लाइटफ्लाईवेट 51 किलोग्राम में भारत के अमित ने जीत दर्ज की। पुरुष बैंटमवेट 56 किलोग्राम मोहम्मद हुसामुद्दीन को पराजय का सामना करना पड़ा। पुरुष लाइटवेल्टरवेट 64 किलोग्राम वर्ग के 16वें राउंड में भारत के धीरज ने किर्गिस्तान के कोबाशेव को हराया। उनके अलावा पुरुष मिडलवेट में भारत के विकास क्रिशण ने पाकिस्तान के अहमद तनवीर को हराया। # कैनोइंग कैनोइंग टीबीआर में 1000 मीटर में भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई। इसके बाद कैनोइंग टीबीआर में भारत की टीम फाइनल में पहुँचने के कामयाब रही। फाइनल से आगे का सफर भारतीय टीम तय नहीं कर पाई। # घुड़सवारी व्यक्तिगत जम्पिंग में भारत के सेतलवाड केविक 50वें नम्बर पर रहे। उनके अलावा वे क्विंटस जेड में 57वें नम्बर पर रहे। एल्को वीएम हॉर्स के साथ नुकाला चेतन रेड्डी 63वें स्थान पर रहे। # हॉकी पूल बी में महिला हॉकी के मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त झेलने पर मजबूर किया। # कराटे 75 किलोग्राम प्री क्वार्टरफाइनल में भारत के शरत कुमार कोरिया के किम मुई से हारकर बाहर हो गए। 84 किलोग्राम वर्ग में भारत के विशाल उज्बेकिस्तान के अखातोव से हारकर बाहर हो गए। # स्क्वाश पूल बी में भारतीय पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया। इसके बाद भारत ने सिंगापुर को भी 3-0 से हराया। महिला वर्ग में भारत ने इरान को 3-0 से हराया। # टेबल टेनिस ग्रुप डी पुरुष वर्ग में भारत ने मकाऊ और वियतमान को मात दी। पुरुष क्वार्टरफ़ाइनल में भारत ने जापान को 1-0 से हराया। महिला क्वार्टरफ़ाइनल में भारतीय टीम को हांगकांग के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। # वॉलीबॉल महिला वर्ग के पूल बी मुकाबले में भारत को चीन ने 3-0 से हराया। # वेटलिफ्टिंग पुरुष 105 किलोग्राम वर्ग और महिला 75 किलोग्राम वर्ग में भारत को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications