इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले गए 18वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल मिलाकर 69 पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने 2010 गुआंगझोउ एशियाई खेलों के 65 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके साथ ही भारत ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इससे पहले भारत ने 1951 में नई दिल्ली में आयोजित हुए पहले एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक जीता था।
आइये नज़र डालते हैं 2018 एशियाई खेलों के सभी भारतीय पदक विजेताओं पर:स्वर्ण पदक (15)
बजरंग पूनिया - रेसलिंग फ्रीस्टाइल 65 kg वर्ग
विनेश फोगाट - रेसलिंग फ्रीस्टाइल 50 kg वर्ग
सौरभ चौधरी - शूटिंग 10मी एयर पिस्टल
राही सरनाबोत - शूटिंग 25मी पिस्टल
पुरुष नौकायन क़्वाड्रपल स्कल्स - सवर्ण सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश एवं सुखमीत सिंह
रोहन बोपन्ना एवं दिविज शरण - टेनिस पुरुष डबल्स
तजिंदर पाल तूर - शॉट पुट
नीरज चोपड़ा - जैवलिन थ्रो
मंजीत सिंह - 800मी
अरपिंदर सिंह - ट्रिपल जम्प
स्वप्ना बर्मन - हेप्टाथलन
जिंसन जॉनसन - 1500मी
महिला 4*400 मी रिले - हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ एवं विस्मया कोरोथ
अमित पंघल - बॉक्सिंग 49 kg लाइट फ्लाई वर्ग
प्रणब बर्धन एवं शिबनाथ सरकार - पुरुष ब्रिज पेयर