इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के 11वें दिन अरपिंदर सिंह ने भारत को ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक दिलाया। अरपिंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16.77 मीटर की जंप लगाकर स्वर्ण पदक जीता। अरपिंदर ने 6 में 3 जंप गलत लिए थे, लेकिन फिर भी कोई और खिलाड़ी उन्हें पछाड़ने में नाकाम रहा। यह एशियन गेम्स 2018 में भारत का 10वां स्वर्ण पदक है। भारत ने 48 साल बाद ट्रिपल जंप इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है, इससे पहले 1970 में मोहिंदर सिंह गिल ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 1982 के बाद इस इवेंट में भारत का पहला पदक है। उजबेकिस्तान के रुस्लन कुरबानोव (16.62) ने रजत पदक और चीन के शूओ चाओ (16.56) ने कांस्य पदक जीता। भारत के राकेश बाबू (16.40) छठे स्थान पर रहे। भारत ने अबतक इस साल एशियन गेम्स में कुल मिलाकर 53 पदक जीत लिए हैं।
Gold for India in triple jump, after 48 years! Brilliant by Arpinder Singh #asiangames
— Cricketwallah (@cricketwallah) August 29, 2018
Medals for Indian men in triple jump in #AsianGames 1958: Mohinder Singh #GOLD 1966: Labh Singh #BRONZE 1970: Mohinder Singh Gill #GOLD, Labh Singh #SILVER 1974: Mohinder Singh Gill #SILVER 1982: S Balasubramaniam #BRONZE 2018: Arpinder Singh #GOLD#AsianGames2018
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) August 29, 2018
Arpinder Singh , you beauty , what a Challang- 16.77m . Congratulations as we win a men's Triple Jump GOLD medal after 48 years. #AsianGames2018 pic.twitter.com/46ZYVROg9I
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 29, 2018
Arpinder Singh’s amazing performance in the Men’s Triple Jump event at the Asian Games is a huge morale booster for upcoming Indian athletes. Congratulations to him on his Gold Medal. #AsianGames2018 pic.twitter.com/Rumiv8HX1q
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 29, 2018
(अरपिंदर सिंह ने मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई)
Three cheers for Arpinder Singh. An amazing leap of 16.77m and India won gold medal in triple jump after 48 years.#AsianGames2018 pic.twitter.com/vHxg5pPQzY
— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) August 29, 2018