Asian Games 2018: भारत को मिला पहला स्वर्ण पदक, रेसलिंग में बजरंग पुनिया ने जापान के दाइची ताकातानी को हराया
एशियाई खेलों में भारत ने रेसलिंग से गोल्ड मेडल का खाता खोला। 65 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने जापान के दाइची ताकातानी को 11-8 से हरा दिया। शुरुआत से बढ़त बनाने के बाद भारतीय रेसलर ने विपक्षी रेसलर को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और एशियाई खेल 2018 का पहला स्वर्ण पदक भारत को दिलाया।
भारतीय रेसलर को शुरुआत में 4-0 की शानदार बढ़त प्राप्त हुई थी। जापानी रेसलर ने कुछ हद तक पीछा किया लेकिन बजरंग पुनिया ने रक्षात्मक शैली से बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए ताकातानी को शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया।
इससे पहले 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। स्टार रेसलर सुशील कुमार को बहरीन के बातिरोव से 3-5 से हार का सामना करना पड़ा। यह बड़ा उलटफेर सबके लिए चौंकाने वाला साबित हुआ। 2-1 बढ़त के बाद सुशील कुमार पिछड़ गए और मैच गंवा दिया।
GOLD for INDIA ! Wrestler Bajrang Punia wins India’s first gold in Men’s wrestling freestyle 65kg #AsianGames2018 pic.twitter.com/NaHpcQ6x7F
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 19, 2018