Asian Games 2018: भारत के पहले दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में आज से 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत हुई। पहले ही दिन रेसलिंग में भारत के बजरंग पुनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। बजरंग के अलावा 10 मी एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। पहले दिन के बाद चीन 7 स्वर्ण सहित 16 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। भारत एक स्वर्ण और एक कांस्य के साथ नौवें स्थान पर है। आइये नज़र डालते हैं भारत के पहले दिन के प्रदर्शन पर: # रेसलिंग रेसलिंग के 65 kg वर्ग में भारत के बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। हालाँकि इसके अलावा रेसलिंग में भारत के लिए आज का दिन निराशाजनक रहा। 74 kg वर्ग में सुशील कुमार को हार का सामना करना पड़ा और वो कांस्य पदक के मुकाबले के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाए। 57 kg वर्ग में संदीप तोमर और 97 kg वर्ग में मौसम खत्री भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। 86 kg वर्ग में रेपचेज के तहत पवन कुमार ने कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेला, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। # शूटिंग शूटिंग में भारत की अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मी एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में 429.9 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। 10 मी एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर और अभिषेक वर्मा फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। ट्रैप क्वालिफिकेशन के पहले दिन भारत के मानवजीत संधू पहले और लक्ष्य पांचवें स्थान पर रहे। महिलाओं में श्रेयसी सिंह दूसरे और सीमा तोमर चौथे स्थान पर रहीं। # कबड्डी भारतीय पुरुष टीम ने आज दो मुकाबले खेले। पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश को 50-21 और दूसरे मैच में श्रीलंका को 44-28 से हराया। महिलाओं ने जापान को 43-12 से हराया। # बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने मालदीव्स को 3-0 से हराया। # महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0 से बुरी तरह हराया। # ताइक्वांडो महिला पूमसे में थाईलैंड ने भारत को हराया। # टेनिस मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ़ 32 में भारत के डी शरण और करमन कौर ने फिलीपींस के एमजे कापाडोसिया और एजे लिम की जोड़ी को 2-0 से हराया। # स्विमिंग में भारत के साजन प्रकाश 200 मी बटरफ्लाई इवेंट में पांचवें स्थान पर और 100 मी बैकस्ट्रोक में श्रीहरि नटराज सातवें स्थान पर रहे। अरविन्द मणि और सौरभ सांगवेकर फाइनल में जगह नहीं बना सके। # वुशु में भारत के अंजुल नामदेव, मयंगलांबम सिंह, सनातोम्बी लेमापोकपम और संथोई देवी को हार का सामना करना पड़ा। # महिला बास्केटबॉल में चीनी तायपेई ने भारत को 84-61 से हराया। # महिला वॉलीबॉल में कोरिया ने भारत को 3-0 से हराया। # सेपक टकरा पुरुष टीम रेगु में कोरिया ने भारत को 3-0 से मात दी। # महिला हैंडबॉल में चीन ने भारत को 36-21 से हराया। # नौकायन में भारत के दत्तू भोकानल अपनी हीट में दूसरे, ओम प्रकाश और सवर्ण सिंह अपनी हीट में पहले, सयाली राजेंद्र और पूजा अपनी हीट में छठे, मलकीत सिंह और गुरिंदर सिंह तीसरे, संजुक्ता डुंग डुंग और हरप्रीत कौर पांचवें, लाइटवेट में भारत अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications