Asian Games 2018: भारत का एशियाई खेलों में अभी तक का सफ़र

Enter caption
Enter caption

18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में 18वें एशियाई खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस बार के एशियाई खेलों में 45 देश सहित 46 टीमें हिस्सा ले रही हैं। एशियाई देशों के अलावा स्वतंत्र एशियाई एथलीट्स की भी एक टीम इन खेलों में हिस्सा लेगी। सबसे पहली बार 1951 में नई दिल्ली में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था और उस बार मेजबान भारत सहित 11 टीमों ने हिस्सा लिया था। उसके बाद 1954 में मनिला, 1958 में टोक्यो, 1962 में जकार्ता, 1966 एवं 1970 में बैंकॉक, 1974 में तेहरान, 1978 में फिर से बैंकॉक, 1982 में नई दिल्ली, 1986 में सीओल, 1990 में बीजिंग, 1994 में हिरोशिमा, 1998 में बैंकॉक, 2002 में बुसान, 2006 में दोहा, 2010 में गुआंगझोऊ और 2014 में इंचिओन में एशियाई खेलों का आयोजन किया जा चुका है।

भारत ने एशियाई खेलों में अभी तक कुल मिलाकर 139 स्वर्ण, 178 रजत और 299 कांस्य पदक सहित कुल मिलाकर 616 पदक जीते हैं। भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा 72 स्वर्ण एथलेटिक्स में जीते हैं। इसके अलावा रेसलिंग और कबड्डी में 9-9, बॉक्सिंग में 8, शूटिंग में 7, टेनिस में 6, क्यू स्पोर्ट्स में 5, हॉकी में 4, गोल्फ और घुड़सवारी में 3-3, डाइविंग, चेस और फुटबॉल में 2-2 एवं सेलिंग, नौकायन, स्विमिंग, स्क्वाश, तीरंदाजी, वाटर पोलो और बैडमिंटन में भारत ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

एशियाई खेलों में चीन ने अभी तक सबसे ज्यादा 2976 पदक जीते हैं, जिसमें 1355 स्वर्ण, 928 रजत और 693 कांस्य पदक शामिल हैं।

अब आइये नज़र डालते हैं एशियाई खेलों में भारत के अभी तक के सफ़र पर:

#1951 में भारत ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक जीते थे। 51 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था और यह स्थान के मामले में भारत का अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

#1954 में भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य सहित 17 पदक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

#1958 में भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य सहित 13 पदक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

#1962 में भारत ने 10 स्वर्ण, 13 रजत और 10 कांस्य सहित 33 पदक के साथ तीसरा स्थान हसिल किया था।

#1966 में 7 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य सहित 21 पदकों के साथ भारत पांचवें स्थान पर था।

#1970 में भारत ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 10 कांस्य सहित 25 पदक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

#1974 में भारत 4 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक सहित 28 पदकों के साथ सातवें स्थान पर रहा था।

#1978 में भारत ने 11 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य सहित 28 पदक जीते और छठा स्थान प्राप्त किया।

#1982 में भारत ने 13 स्वर्ण, 19 रजत और 25 कांस्य सहित 57 पदक जीते और पांचवां स्थान प्राप्त किया।

#1986 में भारत ने 5 स्वर्ण, 9 रजत और 23 कांस्य सहित 37 पदक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

# 1990 में भारत ने एक स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य सहित 23 पदकों के साथ 12वां स्थान हासिल किया और यह भारत का अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

# 1994 में भारत ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 16 कांस्य सहित 23 पदकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

# 1998 में भारत ने 7 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य सहित 35 पदकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया।

# 2002 में भारत ने 11 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक सहित 36 पदकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

# 2006 में भारत ने 10 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य सहित 53 पदक जीते और आठवां स्थान हासिल किया।

# 2010 में भारत ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य सहित 65 पदक जीते और छठा स्थान हासिल किया। कुल पदक के मामले में यह अभी तक भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

# 2014 में भारत ने 11 स्वर्ण, 9 रजत और 20 कांस्य सहित 57 पदकों के साथ हासिल किया।

साल स्थान स्वर्ण रजत कांस्य कुल 1951 नई दिल्ली 2 15 16 20 51 1954 मनिला 5 4 4 5 13 1958 टोक्यो 7 5 4 5 14 1962 जकार्ता 3 12 13 27 52 1966 बैंकॉक 5 7 3 11 21 1970 बैंकॉक 5 6 9 10 25 1974 तेहरान 7 4 12 12 28 1978 बैंकॉक 6 11 11 6 28 1982 नई दिल्ली 5 13 19 25 57 1986 सीओल 5 5 9 23 37 1990 बीजिंग 11 1 8 14 23 1994 हिरोशिमा 8 4 3 15 22 1998 बैंकॉक 9 7 11 17 35 2002 बुसान 8 10 12 13 35 2006 दोहा 8 10 17 26 532010 गुआंगझोऊ 6 14 17 34 65 (सर्वर्श्रेष्ठ) 2014 इंचिओन 8 11 10 36 57