Asian Games 2018: 23 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

23 अगस्त को एशियाई खेलों के पांचवें दिन कुल मिलकर 42 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें बॉलिंग (1), कैनोइंग (2), साइकिलिंग (1), घुड़सवारी (1), फेंसिंग (2), जिमनास्टिक्स (5), पैराग्लाइडिंग (2), नौकायन (8), शूटिंग (2), स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग (2), स्विमिंग (6), ताइक्वांडो (2), वेटलिफ्टिंग (2) और वुशु (6) के अलग-अलग इवेंट शामिल हैं। भारत ने चार दिन में चार स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा करने के अलावा तीन रजत और 8 कांस्य पदक भी जीते हैं। पदक तालिका में फ़िलहाल भारत सातवें स्थान पर है और कल भारत के पास और भी पदक जीतने के मौके होंगे। आइये नज़र डालते हैं कि पांचवें दिन कौन से खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगे: # तीरंदाजी (सुबह 8.30 बजे से) पुरुष एवं महिला व्यक्तिगत रिकर्व - अतानु दास, विश्वास, प्रोमिला और दीपिका कुमारी # बैडमिंटन (सुबह 10.30 बजे से) महिला सिंगल्स - पीवी सिंधु और साइना नेहवाल महिला डबल्स - अश्विनी पोनप्पा/सिक्की रेड्डी और ऋतुपर्णा पांडा/आरती सारा सुनील पुरुष डबल्स - सात्विक साईराज/चिराग शेट्टी और मनु अत्री/बी सुमीत मिक्स्ड डबल्स - प्रणव जेरी चोपड़ा/सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा/सात्विक साईराज # कबड्डी महिला और पुरुष सेमीफाइनल # बास्केटबॉल (शाम 5 बजे से) भारत vs इंडोनेशिया # कैनोइंग (सुबह 8 बजे से) चंपा मौर्या - महिला सिंगल्स सेमीफाइनल # गोल्फ (सुबह 4.30 बजे से) आदिल बेदी, क्षितिज नवीद कॉल, हरिमोहन सिंह एवं रेहान थॉमस - पुरुष दीक्षा डागर, रिद्धिमा दिलावरी एवं सिफ़त सागू - महिला # नौकायन (सुबह 7.30 बजे से) पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल - दत्तू भोकानल, डबल स्कल्स - ओम प्रकाश/सवर्ण सिंह, महिला पेयर फाइनल - संजुक्ता डुंग/हरप्रीत कौर, महिला डबल स्कल्स फाइनल - पूजा/सयाली शेकाले, पुरुष पेयर - मलकीत सिंह/गुरिंदर सिंह # शूटिंग (सुबह 9 बजे से) डबल ट्रैप - अंकुर मित्तल एवं शार्दुल विहान, श्रेयसी सिंह एवं वर्षा वर्मन # स्क्वाश (सुबह 8.30 बजे से) पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ़ 32 - सौरव घोषाल, हरिंदर पाल संधू महिला सिंगल्स राउंड ऑफ़ 32 - जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल # स्विमिंग (सुबह 7.30 बजे से) पुरुष 50मी बटरफ्लाई - वीरधवल खड़े और अंशुल कोठारी 100मी फ्रीस्टाइल - साजन प्रकाश, आरोन एग्नेल डी सूज़ा 200मी बैकस्ट्रोक - अद्वैत पेज, श्रीहरि नटराज # टेनिस (सुबह 8.30 बजे से) महिला सिंगल्स सेमीफाइनल - अंकिता रैना मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल - रोहन बोपन्ना/अंकिता रैना पुरुष डबल्स सेमीफाइनल - रोहन बोपन्ना/डी शरण पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल - पी गुन्नेस्वरन # वॉलीबॉल (सुबह 8.30 बजे से) महिला - भारत vs कज़ाख़स्तान # वेटलिफ्टिंग (सुबह 9.30 बजे से) 77 kg - सतीश शिवालिंगम एवं अजय सिंह एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 और सोनी ESPN पर किया जा रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications