Asian Games 2018: 24 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

24 अगस्त को एशियाई खेलों के छठे दिन कुल मिलाकर 37 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें बॉलिंग (1), साइकिलिंग (2), फेंसिंग (2), जिमनास्टिक्स (5), जेटस्की (1), जुजित्शु (3), कबड्डी (2), नौकायन (7), शूटिंग (3), सॉफ्टबॉल (1), स्विमिंग (6), टेनिस (2) और वेटलिफ्टिंग (2) के अलग-अलग इवेंट शामिल हैं। भारत ने पांच दिन में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक पर कब्ज़ा करने के बाद पांचवें दिन एक रजत और दो कांस्य पदक जीता। पदक तालिका में फ़िलहाल भारत दसवें स्थान पर है और कल भारत के पास और भी पदक जीतकर अपना स्थान सुधारने का मौका होगा। आइये नज़र डालते हैं कि छठे दिन कौन से खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगे: # तीरंदाजी (सुबह 8.05 बजे से) मिक्स्ड टीम रिकर्व - भारत vs मंगोलिया कंपाउंड मिक्स्ड टीम - भारत vs इराक # आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स (दोपहर 3.08 बजे से) महिला बैलेंस बीम फाइनल - दीपा करमाकर # बॉक्सिंग (दोपहर 12.30 बजे से) राउंड ऑफ़ 32 पुरुष फ्लाईवेट 52 kg - गौरव सोलंकी, लाइटवेट 60 kg - शिव थापा, वेल्टरवेट 69 kg - मनोज कुमार महिला फ्लाईवेट 51 kg - सरजूबाला देवी # बैडमिंटन (सुबह 11 बजे से) पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ़ 32 - किदम्बी श्रीकांत, एचएस प्रनोय महिला डबल्स राउंड ऑफ़ 16 - अश्विनी पोनप्पा/सिक्की रेड्डी महिला सिंगल्स राउंड ऑफ़ 16 - पीवी सिंधु, साइना नेहवाल # ब्रिज (सुबह 8 बजे से) पुरुष टीम, मिक्स्ड टीम और सुपरमिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन # फेंसिंग (सुबह 7.30 बजे से) महिला टीम एपी (राउंड ऑफ़ 32) - कबिता देवी, ऐना अरोरा, जस सीरत सिंह और ज्योतिका दत्ता # गोल्फ (सुबह 4.30 बजे से) पुरुष टीम एवं व्यक्तिगत - आदिल बेदी, क्षितिज नवीद कॉल, हरिमोहन सिंह एवं रेहान थॉमस महिला टीम एवं व्यक्तिगत - दीक्षा डागर, रिद्धिमा दिलावरी एवं सिफ़त सागू # हैंडबॉल (सुबह 9.30 बजे से) पुरुष: भारत vs पाकिस्तान # हॉकी (शाम 6.30 बजे से) पुरुष: भारत vs जापान # कबड्डी (दोपहर 2 बजे से) महिला फाइनल - भारत vs ईरान # पेनकैक सिलाट (मार्शल आर्ट्स) - सुबह 7.30 बजे से पुरुष (50-55 kg) - बोयनाओ सिंह नाओरेम # नौकायन (सुबह 7.30 बजे से) पुरुष लाइटवेट सिंगल स्कल्स फाइनल - दुष्यंत, पुरुष क़्वाड्रपल स्कल्स फाइनल - भारत, पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल - रोहित कुमार और भगवान सिंह, महिला फोर एवं पुरुष लाइटवेट एट फाइनल - भारत। # सेलिंग (सुबह 10.30 बजे से) पुरुष - गोविन्द बैरागी, वरुण अशोक ठक्कर एवं गणपति चेंगप्पा, महिला - नेत्रा कुमानन, हर्षिता तोमर, श्वेता शेरवेगार एवं वर्षा गौतम, मिक्स्ड - डायना एडगर एग्नेलो कोएल्हो एवं कात्या इडा कोएल्हो # स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग (सुबह 7.30 बजे से) पुरुष - चिंगखेनगांबा मैबम, भरत कामथ एवं महिला - श्रेया संजय # स्क्वाश पुरुष क्वार्टरफाइनल - सौरभ घोषाल और हरिंदर पाल संधू # शूटिंग (सुबह 7.30 बजे से) 300 मी स्टैंडर्ड राइफल थ्री पोजीशन - हरजिंदर सिंह एवं अमित कुमार 25 मी रैपिड फायर पिस्टल - शिवम शुक्ला एवं अनीश 10 मी एयर पिस्टल - मनु भाकर एवं हीना सिद्धू # स्विमिंग (सुबह 8 बजे से) 50मी ब्रेस्टस्ट्रोक - संदीप सेजवाल, 1500मी फ्रीस्टाइल - अद्वैत पेज और 4*100मी मेडली - भारतीय पुरुष टीम # टेनिस (सुबह 8.30 बजे से) पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल - पी गुन्नेस्वरन पुरुष डबल्स फाइनल - रोहन बोपन्ना/डी शरण # वेटलिफ्टिंग (दोपहर 12.30 बजे से) 63 kg - राखी हल्दर एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 और सोनी ESPN पर किया जा रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications