Asian Games 2018: 26 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

26 अगस्त को एशियाई खेलों के आठवें दिन कुल मिलाकर 36 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें एथलेटिक्स (11), बास्केटबॉल (2), कैनोइंग (2), घुड़सवारी (2), गोल्फ (4), जेटस्की (1), जुजित्शु (2), कराटे (4), शूटिंग (2), स्क्वाश (2), स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग (2) और वेटलिफ्टिंग (2) के अलग-अलग इवेंट शामिल हैं। भारतीय टीम ने सातवें दिन तक 7 स्वर्ण, 5 रजत और 17 कांस्य सहित 29 पदक जीत लिए हैं। पदक तालिका में भारत फ़िलहाल आठवें स्थान पर है। आइये नज़र डालते हैं कि आठवें दिन कौन से खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगे: # तीरंदाजी (सुबह 9.20 बजे से) पुरुष कंपाउंड 1/8 क्वालिफिकेशन - भारत vs क़तर # एथलेटिक्स (सुबह 9 बजे से) महिला 400मी हर्डल्स क्वालिफिकेशन, पुरुष लॉन्ग जम्प फाइनल और पुरुष 10000मी फाइनल # बैडमिंटन (सुबह 11.30 बजे से) महिला क्वार्टरफाइनल - पीवी सिंधु एवं साइना नेहवाल # बॉक्सिंग (दोपहर 2.15 बजे से) पुरुष 60 kg - शिव थापा, 69 kg - मनोज कुमार, महिला 51 kg - सरजूबाला देवी # कैनोइंग (सुबह 8.30 बजे से) महिला एवं पुरुष 500मी # गोल्फ (सुबह 4.30 बजे से) पुरुष एवं महिला - व्यक्तिगत एवं टीम # हैंडबॉल (शाम 4.30 बजे से) महिला: भारत vs चीनी तायपेई # हॉकी (शाम 4.30 बजे से) पुरुष: भारत vs कोरिया # सेपकटकरा (सुबह 8.30 बजे से) पुरुष रेगु: भारत vs मलेशिया, भारत vs चीन # शूटिंग (सुबह 6.30 बजे से) स्कीट - शीराज शेख एवं अंगदवीर बाजवा, गनेमत शेखोन एवं रश्मि राठौर # टेबल टेनिस (सुबह 8.30 बजे से) महिला ग्रुप ए: भारत vs क़तर, भारत vs चीन, भारत vs ईरान पुरुष ग्रुप डी: भारत vs यूएई, भारत vs चीनी तायपेई # वॉलीबॉल (सुबह 11 बजे से) जापान vs भारत एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 और सोनी ESPN पर किया जा रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications