Asian Games 2018: 27 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम
27 अगस्त को एशियाई खेलों के नौवें दिन कुल मिलाकर 38 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें तीरंदाजी (4), एथलेटिक्स (7), बैडमिंटन (2), बॉलिंग (2), ब्रिज (3), कैनोइंग (1), साइकिलिंग (3), जिमनास्टिक्स (1), कराटे (4), पेनकैक सिलाट (6), स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग (2), वॉलीबॉल (1) और वेटलिफ्टिंग (2) के अलग-अलग इवेंट शामिल हैं।
भारत ने आठवें दिन तक 7 स्वर्ण, 10 रजत और 19 कांस्य सहित 36 पदक जीत लिए हैं। पदक तालिका में भारत फ़िलहाल नौवें स्थान पर खिसक गया है।
आइये नज़र डालते हैं कि नौवें दिन कौन से खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगे:
# एथलेटिक्स (शाम 5.10 बजे से)
पुरुष जैवलिन थ्रो - नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह
महिला लॉन्ग जम्प - नीना वराकिल और जेम्स नयना
महिला 400मी हर्डल्स - जौना मुर्मू और अनु राघवन
पुरुष 400मी हर्डल्स - धारून अय्यासामी और संतोष कुमार
पुरुष हाई जम्प - चेतन बालसुब्रमण्य
महिला 3000मी स्टीपलचेस - सुधा सिंह और चिंता
पुरुष 3000मी स्टीपलचेस - शंकर लाल स्वामी
पुरुष 800मी क्वालिफिकेशन - जिनसन जॉनसन और मंजीत सिंह
# बैडमिंटन (सुबह 10.30 बजे से)
महिला सिंगल्स सेमीफाइनल - साइना नेहवाल vs ताई ज़ूयिंग, पीवी सिंधु vs अकाने यामागुची
# बॉक्सिंग (दोपहर 3 बजे से)
पुरुष लाइटफ्लाईवेट 51 kg - अमित, पुरुष बैंटमवेट 56 kg - मोहम्मद हुसामुद्दीन, पुरुष लाइटवेल्टरवेट 64 kg - धीरज और पुरुष मिडिलवेट 75 kg - विकास कृषण
# कैनोइंग (सुबह 8.30 बजे से)
1000 मी पुरुष इवेंट
# घुड़सवारी (सुबह 6.30 बजे से)
जंपिंग व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट
# हॉकी (दोपहर 12.30 बजे से)
महिला पूल बी: भारत vs थाईलैंड
# कराटे (सुबह 8.15 बजे से)
पुरुष 75 kg प्री-क्वार्टरफाइनल - शरत कुमार जयेन्द्रन
84 kg क्वार्टरफाइनल - विशाल
# सेपकटकरा (सुबह 9.30 बजे से)
पुरुष टीम रेगु: भारत vs नेपाल
# स्क्वाश (सुबह 11 बजे से)
पुरुष पूल बी: भारत vs इंडोनेशिया, भारत vs सिंगापुर
महिला पूल बी: भारत vs ईरान
# टेबल टेनिस (सुबह 10.30 बजे से)
पुरुष ग्रुप डी: भारत vs मकाउ, भारत vs वियतनाम
महिला एवं पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल
# वॉलीबॉल (सुबह 11 बजे से)
महिला पूल बी: भारत vs चीन
# वेटलिफ्टिंग (दोपहर 12.30 बजे से)
पुरुष +105 kg और महिला 75 kg
एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 और सोनी ESPN पर किया जा रहा है।