Asian Games 2018: 28 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

28 अगस्त को एशियाई खेलों के दसवें दिन कुल मिलाकर 31 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें तीरंदाजी (4), आर्टिस्टिक स्विमिंग (1 ), एथलेटिक्स (7), बैडमिंटन (3), साइकिलिंग (5), डाइविंग (2), घुड़सवारी (1), जिमनास्टिक्स (1), कुराश (3), सेपकटकरा (1), टेबल टेनिस (2) और वॉलीबॉल (1) के अलग-अलग इवेंट शामिल हैं। भारत ने नौवें दिन तक 8 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य सहित 41 पदक जीत लिए हैं। पदक तालिका में भारत फ़िलहाल नौवें स्थान पर है। कल पीवी सिंधु के पास महिला बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने का सुनहरा मौका होगा। आइये नज़र डालते हैं कि दसवें दिन कौन से खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगे: # तीरंदाजी (सुबह 11.15 बजे से) कंपाउंड पुरुष और महिला टीम फाइनल - भारत vs कोरिया # एथलेटिक्स (सुबह 7.30 बजे से) महिला हेप्थैलन - स्वप्ना बर्मन एवं पूर्णिमा हेम्ब्रम महिला 200मी क्वालिफिकेशन - हिमा दास और दुती चंद महिला जैवलिन थ्रो - अन्नू रानी पुरुष 800मी फाइनल - जिनसन जॉनसन और मंजीत सिंह महिला 5000मी फाइनल - सुरिया लोगानाथन और संजीवनी बाबूराव जाधव पुरुष 4*400मी फाइनल - भारत # बैडमिंटन (सुबह 11.40 बजे से) महिला सिंगल्स फाइनल - पीवी सिंधु vs ताई जूयिंग # बॉक्सिंग (दोपहर 1 बजे से) महिला फेदर 57 kg - सोनिया लाथर महिला लाइटवेट 60 kg क्वार्टरफाइनल - पवित्रा # ब्रिज (सुबह 8 बजे से) पुरुष पेयर, महिला पेयर एवं मिक्स्ड पेयर # साइकिलिंग (सुबह 7.30 बजे से) महिला किरिन - देबोराह एवं सोनाली चानू महिला टीम परसूट # घुड़सवारी (सुबह 6.30 बजे से) जम्पिंग व्यक्तिगत एवं टीम # हॉकी (दोपहर 2.30 बजे से) पुरुष: भारत vs श्रीलंका # कुराश (दोपहर 12.30 बजे से) पुरुष 66 kg - जतिन, जैकी गहलोत पुरुष +90 kg - अश्विन चंद्र पंडारी एवं परीक्षित कुमार महिला 52 kg - एम वाई जाधव एवं पिंकी बलहारा # सेपकटकरा (दोपहर 12.30 बजे से) महिला ग्रुप बी: भारत vs जापान # स्क्वाश (सुबह 8.30 बजे से) महिला पूल बी: भारत vs थाईलैंड, भारत vs इंडोनेशिया पुरुष पूल बी: भारत vs क़तर # टेबल टेनिस (सुबह 8.30 बजे से) महिला एवं पुरुष टीम सेमीफाइनल और फाइनल # वॉलीबॉल (सुबह 11 बजे से) पुरुष: भारत vs पाकिस्तान

Ad
Ad
एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 और सोनी ESPN पर किया जा रहा है।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications