Asian Games 2018: 30 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

30 अगस्त को एशियाई खेलों के 12वें दिन कुल मिलाकर 36 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें एथलेटिक्स (10), कैनोइंग (6), साइकिलिंग (3), डाइविंग (2), घुड़सवारी (2), फुटबॉल (1), जिमनास्टिक्स (2), हैंडबॉल (1), जुडो (5), कुराश (2) टेबल टेनिस (1) और सॉफ्ट टेनिस (1) के अलग-अलग इवेंट शामिल हैं। भारत ने 11वें दिन तक 11 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य सहित 54 पदक जीत लिए हैं। पदक तालिका में भारत फ़िलहाल नौवें स्थान पर है और इसमें सुधार के लिए भारत को हॉकी टीम से काफी उम्मीदें हैं। 2014 एशियाई खेलों में भी भारत ने 11 स्वर्ण पदक जीते थे और इस बार निश्चित रूप से निगाहें रिकॉर्ड 15 स्वर्ण पदकों पर होंगी। आइये नज़र डालते हैं कि 12वें दिन कौन से खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगे: # एथलेटिक्स (सुबह 4.30 बजे से) पुरुष 50 किमी वॉक - संदीप कुमार महिला डिस्कस थ्रो - सीमा पूनिया एवं संदीप कुमारी महिला 1500 मी - चित्रा एवं मोनिका चौधरी पुरुष 1500 मी - मंजीत सिंह एवं जिनसन जॉनसन पुरुष 5000 मी - लक्ष्मणन गोविन्दन महिला एवं पुरुष 4*400 मी रिले # ब्रिज (सुबह 8.30 बजे से) पुरुष, महिला एवं मिक्स्ड पेयर - सेमीफाइनल # कैनोइंग (सुबह 6.50 से) कयाक सिंगल एवं कयाक फोर - 500मी, कयाक डबल एवं कनोई डबल - 1000 मी # साइकिलिंग (सुबह 7.30 से) पुरुष स्क्रैच रेस - मंजीत सिंह, महिला स्प्रिंट - देबोराह एवं एलीना रेजी, महिला 3000 मी परसूट - चाओबा देवी # डाइविंग (दोपहर 12.50 से) पुरुष 1मी स्प्रिंगबोर्ड - रामानंद शर्मा # घुड़सवारी (दोपहर 1.30 बजे से) जम्पिंग व्यक्तिगत # हॉकी (शाम 4 बजे से) पुरुष सेमीफाइनल - भारत vs मलेशिया # जुडो (सुबह 7.50 से) पुरुष 81 kg - हर्षदीप सिंह बरार महिला 70 kg - गरिमा चौधरी # क़ुराश (दोपहर 12.30 बजे से) महिला 78 kg - ज्योति टोकस एवं अमिता टोकस पुरुष 90 kg - दानिश शर्मा एवं दिवेश # सेपकटकरा (शाम 3 बजे से) महिला क़्वाड्रांट ग्रुप बी - भारत vs थाईलैंड # स्क्वाश (सुबह 11 बजे से) महिला पूल बी: भारत vs हांगकांग # वॉलीबॉल (सुबह 11 बजे से) पुरुष क्लासिफिकेशन - भारत vs म्यांमार # टेबल टेनिस (सुबह 10.45 से) महिला सिंगल्स - मौमा दास एवं मनिका बत्रा पुरुष सिंगल्स - अचंत शरत कमल एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, टेन 2 और सोनी ESPN पर किया जा रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications