इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई हैं। फाइनल में भारतीय टीम को जापान ने 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया और भारत को सिर्फ रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियन गेम्स 2018 में भारत का यह 23वां रजत पदक है। भारतीय टीम का 36 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने का सपना भी टूट गया। भारत ने आखिरी बार 1982 में स्वर्ण पदक जीता था। जापान ने पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर की मदद से 1-0 की बढ़त बनाईं, लेकिन भारतीय टीम दूसरे क्वार्टर में नेहा गोयल के शानदार गोल की मदद से मैच को 1-1 की बराबरी पर लेकर आईं। हालांकि तीसरे क्वार्टर के अंत में जापान ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर की मदद से गोल करते हुए मैच में 2-1 की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारतीय टीम ने भरपूर कोशिश की और अंत में गोल करने के काफी करीब भी आईं, लेकिन वो नाकाम रहीं। भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन फाइनल तक किया था, उसको देखते हुए ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम स्वर्ण पदक जरूर जीतेगी, लेकिन फाइनल में तमाम प्रयासों के बावजूद जापान ने बाजी मारी। FT| The Indian Women's Hockey Team were put to the test by a challenging Japanese side as they claim the Silver medal at the @asiangames2018 after a valiant effort by the Eves goes unrewarded on 31st August.#IndiaKaGame #AsianGames2018 #INDvJPN pic.twitter.com/lxEMBNLauV — Hockey India (@TheHockeyIndia) August 31, 2018 ?? SILVER FOR INDIA ??| #Hockey ? | #AsianGames The Indian Women's Hockey team gave it their all but ultimately lost out to Japan in the Final. ?? 1⃣ - 2⃣ ?? ?? Congratulations girls!! You have just made the entire nation proud! Thanks for the Memories! ?? pic.twitter.com/6oPIlWgVhm — Sportskeeda (@Sportskeeda) August 31, 2018 Women's Hockey Team Strikes a SILVER! Indian Girls have been unstoppable at the #ASIANGAMES2018! In an exciting and close match, the Indian Women's Hockey Team has won a SILVER. Hats off to their magnificent performance! ???✌?#KheloIndia #IndiaAtAsianGames pic.twitter.com/9TajVjAUYB — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 31, 2018 (एक शानदार और करीब फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रजत पदक जीता। )