Asian Games 2018: नीरज चोपड़ा होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक

इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय दल के ध्वजवाहक की घोषणा कर दी गई है। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भारतीय समूह की अगुआई करते हुए ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इसका ऐलान किया है। गौरतलब है कि इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय दल की सेंड ऑफ़ सेरेमनी के समय चोपड़ा को ध्वज वाहक बनाने की घोषणा हुई। जैवलिन थ्रो में नीरज के नाम कई कीर्तिमान हैं। फ़िनलैंड के सैवो गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। 87.43 मीटर भाला फेंकने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। इसके अलावा अंडर 20 में भी उन्होंने 86.48 मीटर तक की दूरी तय की थी। 2016 की वर्ल्ड अंडर 20 चैम्पियन चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। नीरज चोपड़ा से जकार्ता में भी गोल्ड मेडल जीतने की पूरी उम्मीद सभी कर रहे हैं। एशियाई खेल 18 अगस्त से 2 अगस्त तक चलेंगे। भारतीय दल का प्रदर्शन भी इस दौरान देखने लायक होगा कि वे कितने पदकों के साथ पदक तालिका में कौन से स्थान पर रहते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications