Asian Games 2018: स्वप्ना बर्मन ने भारत को दिलाया 11वां स्वर्ण पदक, हेप्टाथलन में रचा इतिहास

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन स्वप्ना बर्मन ने भारत को 11वां स्वर्ण पदक दिलाया। स्वप्ना बर्मन ने महिला हेप्टाथलन में कुल मिलकर 6026 अंक हासिल किये और पहला स्थान हासिल किया। हेप्टाथलन में कुल मिलाकर 7 अलग-अलग इवेंट होते हैं, जिसमें 100मी, हाई जम्प, शॉट पुट, 200मी, लॉन्ग जम्प, जैवलिन थ्रो और 800मी दौड़ शामिल है। स्वप्ना बर्मन भारत के लिए हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारत को एथलेटिक्स के इस इवेंट में एक भी स्वर्ण पदक हासिल नहीं हुआ था। साथ ही स्वप्ना बर्मन 6000 से ज्यादा अंक हासिल करने वाली साइर्फ पांचवीं महिला बनीं। स्वप्ना बर्मन ने 100 मी में 981, हाई जम्प में में 1003, शॉट पुट में 707, 200मी में 790, लॉन्ग जम्प में 865, जैवलिन थ्रो में 872 और 800मी में 808 अंक हासिल किये। इसमें से हाई जम्प और जैवलिन थ्रो में स्वप्ना पहले स्थान पर रही थी। भारत की पूर्णिमा हेम्ब्रम 5837 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक जीतने से चूक गईं।

Ad

(स्वप्ना बर्मन ने स्वर्ण पदक जीता, क्या बेहतरीन प्रेरणादायक कहानी, गरीबी से लड़ने के अलावा उन्होंने शारीरिक परेशानी को भी पीछे छोड़ा और दांत में बेहद तकलीफ के बावजूद वह विजेता बनीं)

Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications