पेरिस में लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, Paris Olympics 2024 के लिए आईं महिला खिलाड़ियों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Paris Olympics 2024 Australian Girl Gangraped Special Advise for Female Players
पेरिस ओलंपिक से पहले महिला खिलाड़ियों के लिए खास सलाह दी गई (Photo Credit:- UN Official Site, Olympics.com)

Paris Olympics 2024 Gangrape Case: पेरिस में 24 जुलाई यानि आज से ओलंपिक खेलों की शुरूआत हो रही है। वहीं 26 जुलाई को खेलों के महाकुंभ की ओपनिंग सेरेमनी होगी। दुनियाभर के एथलीट्स भाग ले रहे हैं। लाखों की संख्या में दर्शक भी आने वाले हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं पेरिस ओलंपिक शुरू होने से पहले एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इसके बाद स्थानिय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है और महिला खिलाड़ियों को भी अलर्ट कर दिया है। खबरों के अनुसार 20 जुलाई को पेरिस में एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

Ad

आपको बता दें कि ओलंपिक शुरू होने से पहले ही सुरक्षा को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर आई है। जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई की रात कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ जबरदस्ती की। इतना ही नहीं उसका क्रूरता से गैंगरेप किया गया। मामले सामने आने पर फ्रांस की जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने जांच एजेंसियों को बताया कि 20 जुलाई को आधी रात को 5 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोपियों से कैसे करके अपनी जान बचाई। वह भागकर पास की एक दुकान में छिप गई।

महिला खिलाड़ियों को दी गई खास सलाह

पेरिस ओलंपिक की वजह से पूरा फ्रांस हाई अलर्ट पर है। सिक्योरिटी की टाइट व्यवस्था की गई है। ऐसे में इस घटना के बाद पेरिस के मेयर ने खासतौर से महिला खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वो अकेले बाहर ना जाएं और साथ ही उन्हें टीम की ड्रेस नहीं पहनने की सलाह दी गई है। इसके अलावा यह कहा गया है कि जब भी बाहर जाएं किसी को साथ लेकर जाएं। गौरतलब है कि फ्रांस ने पेरिस ओलंपिक के लिए 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा खर्च किया है। उसके बावजूद इस तरह की शर्मनाक घटना होना।

100 साल बाद फ्रांस कर रहा ओलंपिक की मेजबानी

फ्रांस में 100 साल बाद ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है। वहीं राजधानी पेरिस अब लंदन के बाद तीसरी बार ओलंपिक होस्ट करने वाला दूसरा शहर बन गई है। ऐसे में तमाम वीआईपी मेहमान और एथलीट्स इसका हिस्सा होंगे जिनकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पेरिस में हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है। पेरिस ओलंपिक में भारत ही नहीं लगभग हर देश ने अपनी फोर्स भेजी है। करीब 40 देशों ने कुल 1900 पुलिसकर्मी यहां तैनात किए गए हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications