बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, सामने आया यह बड़ा कारण

Wrestlers Bajrang Punia And Vinesh Phogat Joins Congress - Source: Getty
बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है

Bajrang Punia Get Death Threat : भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। बजरंग पूनिया हाल ही में विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके बाद उन्हें धमकी भरा संदेश आया है कि वो कांग्रेस पार्टी छोड़ दें नहीं तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा। इसके बाद अब बजरंग पूनिया ने एफआईआर दर्ज करा दी है। उन्होंने सोनीपत बहालगढ़ थाना में इस धमकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Ad

बजरंग पूनिया की अगर बात करें तो दो साल पहले भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए धरने में वह भी शामिल थे। उन्होंने भी विनेश फोगाट और साक्षी मलिक का पूरा साथ दिया था। इसके बाद विनेश फोगाट को लेकर हाल ही में पेरिस ओलंपिक में काफी विवाद हुआ था। विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी के फाइनल में जगह बना ली थी। उन्हें कम से कम सिल्वर मेडल मिलना तय था। हालांकि फाइनल मैच वाले दिन उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और इसी वजह से विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्हें पेरिस से खाली हाथ लौटना पड़ा था।

Ad

बजरंग पूनिया को कांग्रेस पार्टी छोड़ने की दी गई धमकी

विनेश फोगाट जब भारत लौटीं तो फिर बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने एयरपोर्ट पर ही उनका जोरदार स्वागत किया। हाल ही में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन कर लिया। विनेश फोगाट को तो हरियाणा इलेक्शन में उम्मीदवार भी बनाया गया है। हालांकि अब बजरंग पूनिया को कांग्रेस छोड़ने की धमकी मिली है। उनके पास जो मैसेज आया है, उसके मुताबिक,

‘बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नही होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है कर लो, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है।

खबरों के मुताबिक बजरंग पूनिया को यह मैसेज विदेशी नंबर से आया है। अब उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने बजरंग को कांग्रेस किसान मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications