बिहार की 'शूटर' विधायक पेरिस ओलंपिक में दिखाएंगी जलवा, गोल्ड मेडल पर रहेगी नजर

Shooting - Commonwealth Games Day 7
श्रेयसी सिंह शूटर होने के साथ विधायक भी हैं

MLA Shreyasi Singh Will Take Part in Paris Olympics : पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अलग-अलग स्पार्धाओं के खिलाड़ी इस वक्त अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारत की शूटिंग टीम भी ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पेरिस ओलंपिक के लिए जिन शूटर्स ने क्वालीफाई किया है, उसमें श्रेयसी सिंह का नाम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रेयसी सिंह शॉटगन ट्रैप प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जहां उनकी निगाहें गोल्ड मेडल पर रहेंगी।

श्रेयसी सिंह की अगर बात करें तो वह सिर्फ एक शूटर नहीं हैं, बल्कि राजनीति में भी उन्होंने अपना परचम लहराया है। श्रेयसी सिंह बिहार के जमुई से बीजेपी की विधायक हैं। उन्हें शूटिंग विरासत में मिली है। हम आपको उनके बारे में पूरी डिटेल से बताते हैं।

1.श्रेयसी ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने एमबीएम का कोर्स किया।

2.श्रेयसी के पिता दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। जबकि उनकी मां बिहार की बांका लोकसभा सीट से सांसद रही हैं।

3.श्रेयसी को शूटिंग विरासत में मिली है। उनके पिता और दादा दोनों शूटर थे।

4.श्रेयसी सिंह 2020 में भाजपा में शामिल हुईं। पार्टी ने उन्हें जमुई सीट से उतारा और वो चुनाव जीतकर विधायक बन गईं।

5.श्रेयसी भारत के लिए इससे पहले शूटिंग में कई मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद उसी साल एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

6.उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

7.श्रेयसी सिंह ने 2010 और 2017 के कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

8.श्रेयसी सिंह को खेलों के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है।

9.पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए श्रेयसी को राजेश्वरी कुमारी के साथ महिला ट्रैप इवेंट टीम में शामिल किया गया है।

10.श्रेयसी ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली विधायक होंगी।

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत को काफी ज्यादा उम्मीदें शूटिंग टीम से भी रहेगी। शूटिंग एक ऐसा इवेंट है जिसमें भारत के खिलाड़ी हमेशा से ही अच्छा करते आए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications