Paris Olympics 2024 में भारत को लगा बड़ा झटका, चिराग-सात्विक की जोड़ी मेंस डबल्स स्पर्धा से बाहर

सात्विक और चिराग की जोड़ी बाहर हो गई है (Photo Credit - @sportwalkmedia)
सात्विक और चिराग की जोड़ी बाहर हो गई है (Photo Credit - @sportwalkmedia)

Satwik-Chirag Lost His Match : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को आज बड़ा झटका लगा है। बैडमिंटन के मेंस डबल्स इवेंट में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मेडल जीतने का सपना टूट गया है। इस जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में मलेशिया से हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया ने 2-1 से इस मुकाबले को अपने नाम किया और भारत की जोड़ी को निराश होना पड़ा। यह भारतीय फैंस के लिए काफी बड़ा झटका कहा जा सकता है।

चिराग और सात्विक का मैच काफी रोमांचक रहा। इस जोड़ी ने पहला गेम तो अपने नाम कर लिया लेकिन दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने जबरदस्त वापसी की और गेम जीतकर 1-1 की बराबरी करी। तीसरे सेट में भी दोनों ही जोड़ियों के बीच काफी कड़ी टक्कर हुई। तीसरे सेट में एक समय चिराग और सात्विक ने तीन प्वॉइंट से बढ़त भी बना ली थी लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने एक बार फिर वापसी की और लगातार चार प्वॉइंट लेते हुए खुद एक प्वॉइंट की बढ़त बना ली। इसके बाद चिराग और सात्विक को बिल्कुल भी वापसी का मौका इन्होंने नहीं दिया और आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

चिराग और सात्विक ओलंपिक मेडल के थे प्रबल दावेदार

पेरिस ओलंपिक 2024 का जब आगाज हुआ था तब चिराग और सात्विक की जोड़ी को मेडल का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। इस जोड़ी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी हिस्सा लिया था लेकिन ग्रुप स्टेज से ही इन्हें बाहर होना पड़ा था। इस बार इन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया।

इस जोड़ी ने कई बड़े इवेंट अपने नाम किए थे। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने 2022 में थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया था। यह कारनामा करने वाली ये पहली भारतीय जोड़ी है। इसके बाद ये दोनों वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर भी आ गए थे। सात्विक और चिराग ने टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने के बाद से अभी तक 7 BWF वर्ल्ड टूर टाइटल्स भी जीते थे। इस बार इनसे मेडल की काफी उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन निराशा हाथ लगी। अब सिंगल्स में ही भारत को मेडल की उम्मीद है। देखने वाली बात होगी कि वहां पर कैसा प्रदर्शन रहता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now