CWG 2018: 14 अप्रैल को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारत ने तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीतकर अपने बेहतरीन अभियान को जारी रखा। शूटिंग में अनीश और तेजस्विनी सावंत के अलावा रेसलिंग में बजरंग ने स्वर्ण पदक जीता। दसवें दिन यानि 14 अप्रैल को एथलेटिक्स (9), बास्केटबॉल (1), बॉक्सिंग (16), साइकिलिंग (2), डाइविंग (2), शूटिंग (3), स्क्वाश (1), टेबल टेनिस (4) और रेसलिंग (4) के अलग-अलग इवेंट में 44 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा। आइये नज़र डालते हैं 14 अप्रैल को भारतीय खिलाड़ी किन प्रतिस्पर्धाओं में अपनी किस्मत आजमाएँगे और किसके पास होगा पदक जीतने का मौका: # एथलेटिक्स (सुबह 10.05 बजे से) जैवलिन थ्रो - नीरज चोपड़ा, ट्रिपल जंप - अरपिंदर सिंह, 1500मी - जिन्सन जॉनसन, पुरुष एवं महिला 4*400मी. # बैडमिंटन (सुबह 6.30 बजे से) सेमीफाइनल: पुरुष सिंगल्स - एचएस प्रनोय और किदम्बी श्रीकांत, महिला सिंगल्स - साइना नेहवाल और पीवी सिन्धु, मिक्स्ड डबल्स - अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईंराज, महिला डबल्स - अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी, पुरुष डबल्स - सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी. # बॉक्सिंग (सुबह 7.30 बजे से) फाइनल: महिला 48 kg - एमसी मैरी कॉम, 49 kg - अमित पंघल, 52 kg - गौरव सोलंकी, 60 kg - मनीष कौशिक, 75 kg - विकास क्रिशन, 91 kg (+) - सतीश कुमार. # हॉकी (सुबह 6 बजे से) कांस्य पदक मुकाबला (महिला और पुरुष): भारत vs इंग्लैंड. # शूटिंग (सुबह 4.30 बजे से) 50 मी राइफल 3 पोजीशन - संजीव राजपूत और चैन सिंह, ट्रैप - मानवजीत सिंह संधू और कायनन चेनाई # स्क्वाश (सुबह 7.30 बजे से) महिला डबल्स सेमीफाइनल - जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल, मिक्स्ड डबल्स फाइनल - दीपिका पल्लिकल और सौरव घोषाल # टेबल टेनिस (सुबह 5 बजे से) सेमीफाइनल: पुरुष सिंगल्स - अचंत शरत कमल, महिला सिंगल्स - मनिका बत्रा, मिक्स्ड डबल्स - मनिका बत्रा और साथियान ग्यानासेकरण, मौमा दास और अचंत शरत कमल पुरुष डबल्स स्वर्ण पदक मैच- अचंत शरत कमल और साथियान ग्यानासेकरण, कांस्य पदक मैच - हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी. # रेसलिंग (सुबह 6 बजे से) महिला फ्रीस्टाइल: 50 kg - विनेश फोगाट और 62 kg - साक्षी मलिक. पुरुष फ्रीस्टाइल: 86 kg - सोमवीर और 125 kg - सुमित. सभी इवेंट सोनी सिक्स, सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 (हिंदी) पर देखे जा सकते हैं और इसके अलावा सोनी लिव पर भी आप इन खेलों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications