गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दसवें दिन भारत ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीतकर एक दिन का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन किया। अब 11वें और आखिरी दिन यानि 15 अप्रैल को एथलेटिक्स (4), बैडमिंटन (5) बास्केटबॉल (1), नेटबॉल (1), रग्बी सेवेंस (2), स्क्वाश (2) और टेबल टेनिस (2) के अलग-अलग इवेंट में 17 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारत के पास चार स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा और अब देखना है कि क्या यह सभी स्वर्ण भारत के हिस्से में आ पाएँगे या नहीं? हालाँकि इतना तो तय है कि भारत का पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहना पक्का है और यह दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स, 2010 के बाद भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। आखिरी दिन से पहले भारत के नाम कुल 59 पदक हैं, जिसमें 25 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल है।
आइये नज़र डालते हैं किस-किस इवेंट में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए किस्मत आजमाएँगे:
# बैडमिंटन (सुबह 4.30 बजे से)
महिला सिंगल्स फाइनल: साइना नेहवाल vs पीवी सिन्धु
पुरुष सिंगल्स फाइनल: किदम्बी श्रीकांत vs ली चोंग वेई (मलेशिया)
पुरुष डबल्स: सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी vs मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज (इंग्लैंड)
# स्क्वाश (सुबह 7.30 बजे से)
महिला डबल्स फाइनल: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल vs जोएल किंग्स और अमांडा मर्फी लैंडर्स (न्यूजीलैंड)
# टेबल टेनिस (सुबह 5 बजे से)
कांस्य पदक मुकाबला:
पुरुष सिंगल्स - अचंत शरत कमल vs सैमुएल वॉकर (इंग्लैंड)
मिक्स्ड डबल्स - मनिका बत्रा/साथियान ग्यानासेकरण vs मौमा दास/अचंत शरत कमल
सभी इवेंट सोनी सिक्स, सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 (हिंदी) पर देखे जा सकते हैं और इसके अलावा सोनी लिव पर भी आप इन खेलों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
#GC2018Badminton #PVSindhu joins fellow Indian shuttler #SainaNehwal in the Women's Singles Finals as she demolishes Canada's Michelle Li 21-18, 21-8 in the Semifinals. Are you ready for an ?? ALL INDIA FINAL? ?? Who do you think will win the Final at #GC2018 pic.twitter.com/DcLkl2wB6R
— Sportskeeda (@Sportskeeda) April 14, 2018