गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आज एक बेहतरीन उद्घाटन समारोह के साथ 21वें
कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई। कल से मेडल इवेंट शुरू हो जाएंगे और 20 अलग-अलग खेलों में कुल मिलाकर 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। पहले दिन यानि 5 अप्रैल को साइकिलिंग (6), जिमनास्टिक्स (1), स्विमिंग (7), ट्रायथलन (2) और वेटलिफ्टिंग (3) के अलग-अलग इवेंट में 19 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।
आइये नज़र डालते हैं 5 अप्रैल को भारतीय खिलाड़ी किन प्रतिस्पर्धाओं में अपनी किस्मत आजमाएँगे और किसके पास होगा पदक जीतने का मौका:
# जिमनास्टिक्स (आर्टिस्टिक)
इवेंट: व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट फाइनल में पदक के लिए मुकाबला
खिलाड़ी: आशीष कुमार, राकेश पात्रा और योगेश्वर सिंह
समय: सुबह 4:40 बजे से
# बैडमिंटन
भारत vs श्रीलंका: सुबह 4.30 बजे और भारत vs पाकिस्तान: दोपहर 2.30 बजे से (मिक्स्ड टीम इवेंट)
# बास्केटबॉल
पुरुष टीम इवेंट: भारत vs कैमरून (दोपहर 3.30 बजे)
महिला टीम इवेंट: भारत vs जमैका (दोपहर 2 बजे)
# बॉक्सिंग
पुरुष 69 kg: मनोज कुमार (दोपहर 3.17 बजे)
# साइकिलिंग (सुबह 10 बजे से)
महिला स्प्रिंट और महिला टीम स्प्रिंट: देबोराह हेरोल्ड और एलीना रेजी
महिला टीम परसूट - देबोराह हेरोल्ड, अमृता गीताकुमारी, एलीना रेजी, सोनाली मयंगलम्बम और मोनोरमा तोंगब्राम
पुरुष टीम स्प्रिंट - साहिल कुमार, सानुराज पॉल सानंदराज और रंजीत सिंह
# हॉकी
महिला: भारत vs वेल्स (सुबह 5 बजे से)
# लॉन बॉल्स (सुबह 4.30 बजे से)
महिला सिंगल्स - पिंकी, पुरुष ट्रिपल्स - भारत vs वेल्स, भारत vs पापुआ न्यू गिनी, पुरुष पेयर्स - भारत vs मलेशिया, भारत vs निउए, महिला फ़ोर्स - भारत vs नॉर्दर्न आयरलैंड, भारत vs माल्टा
# स्क्वाश (सुबह 8 बजे से)
पुरुष सिंगल्स: सौरव घोषाल, हरिंदर पाल संधू और विक्रम मल्होत्रा
महिला सिंगल्स: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल
# स्विमिंग (सुबह 6.55 से)
50 मी बटरफ्लाई - वीरधवल खरे और साजन प्रकाश
100 मी बैकस्ट्रोक - श्रीहरी नटराज
# टेबल टेनिस (सुबह 5 बजे से)
# वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन)
पुरुष:
56 kg - गुरुराज, 62 kg - मुथुपंडी राजा
महिला:
48 kg - सैखोम मीराबाई चानू
कल के सभी इवेंट सोनी सिक्स, सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 (हिंदी) पर देखे जा सकते हैं और इसके अलावा सोनी लिव पर भी आप सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
Published 04 Apr 2018, 22:04 IST