CWG 2018: 6 अप्रैल को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। भारत फ़िलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और कल पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। मीराबाई चानू और पी गुरुराज के पदक जीतने के बाद वेटलिफ्टिंग में एक बार फिर भारत को पदक की उम्मीद होगी और कम से कम एक स्वर्ण पदक कल भारत अपने नाम और करने की कोशिश करेगा। दूसरे दिन यानि 6 अप्रैल को साइकिलिंग (4), जिमनास्टिक्स (1), स्विमिंग (9) और वेटलिफ्टिंग (3) के अलग-अलग इवेंट में 17 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा। आइये नज़र डालते हैं 6 अप्रैल को भारतीय खिलाड़ी किन प्रतिस्पर्धाओं में अपनी किस्मत आजमाएँगे और किसके पास होगा पदक जीतने का मौका: # जिमनास्टिक्स (आर्टिस्टिक) इवेंट: व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट फाइनल में पदक के लिए मुकाबला खिलाड़ी: प्रणति दास, प्रणति नायक और अरुणा रेड्डी समय: सुबह 4:35 बजे से # बैडमिंटन भारत vs स्कॉटलैंड: सुबह 9.30 बजे # बॉक्सिंग पुरुष 49 kg: अमित (दोपहर 2.30 बजे) एवं 91 kg: नमन तंवर (सुबह 9.02 बजे) # साइकिलिंग (सुबह 8.30 बजे से) पुरुष किरिन: साहिल कुमार, सानुराज पॉल सानंदराज और रंजीत सिंह महिला स्प्रिंट: देबोराह हेरोल्ड और एलीना रेजी पुरुष परसूट - मंजीत सिंह महिला परसूट - सोनाली मयंगलम्बम और मोनोरमा तोंगब्राम # हॉकी महिला: भारत vs मलेशिया (सुबह 10 बजे से) # लॉन बॉल्स (सुबह 4.30 बजे से) महिला सिंगल्स - पिंकी, पुरुष ट्रिपल्स - भारत vs इंग्लैंड, पुरुष पेयर्स - भारत vs स्कॉटलैंड, भारत vs समोआ, महिला फ़ोर्स - भारत vs इंग्लैंड # स्क्वाश (सुबह 9.30 बजे से) पुरुष सिंगल्स: विक्रम मल्होत्रा महिला सिंगल्स: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल # स्विमिंग (सुबह 6.15 से) S9 100 मी बैकस्ट्रोक - किरण टाक # टेबल टेनिस (सुबह 11.30 बजे से) महिला टीम क्वार्टरफाइनल और पुरुष टीम राउंड ऑफ़ 16 # वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) पुरुष: 69 kg - दीपक लाथर महिला: 53 kg - खुमुकचाम संजीत चानू, 58 kg - सरस्वती राउत सभी इवेंट सोनी सिक्स, सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 (हिंदी) पर देखे जा सकते हैं और इसके अलावा सोनी लिव पर भी आप सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications