भारत के Commonwealth Games के 10वें दिन (7 अगस्त) के प्रदर्शन पर एक नज़र 

India at the Commonwealth Games: Day 10
India at the Commonwealth Games: Day 10

Commonwealth Games 2022 में 7 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों ने 7 स्पोर्ट्स के अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लिया। 10वें दिन भारत ने 15 पदक जीते, जिसमें सबसे ज्यादा 4-4 पदक बॉक्सिंग (3 स्वर्ण और 1 रजत) और एथलेटिक्स (1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य), 2-2 पदक टेबल टेनिस (एक स्वर्ण और एक रजत) और बैडमिंटन (दो कांस्य) एवं एक-एक पदक क्रिकेट (रजत), हॉकी (कांस्य) और स्क्वाश (कांस्य) में आया।

Ad

आइये नज़र डालते हैं CWG 2022 के 10वें दिन भारत के प्रदर्शन पर:

# एथलेटिक्स - ट्रिपल जंप में एल्डोस पॉल ने स्वर्ण और अब्दुल्लाह अबूबकर ने रजत पदक जीता। प्रवीण चित्रवेल चौथे स्थान पर रहे।

10km वॉक में संदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। अमित खत्री नौवें स्थान पर रहे।

महिला जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने कांस्य पदक जीता। शिल्पा रानी सातवें स्थान पर रहीं।

4*100 मी रिले में भारतीय महिला टीम (दुती चंद, हिमा दास, सरबानी नंदा, एमवी जिलना एवं एनएस सिमी) पांचवें स्थान पर रही।

पुरुष जैवलिन थ्रो में डीपी मनु पांचवें एवं रोहित यादव सातवें स्थान पर रहे।

4*400 मी रिले में भारतीय पुरुष टीम (नोआह निर्मल टॉम, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, नागनाथन पंडी एवं मोहम्मद अनस) छठे स्थान पर रही।

# बैडमिंटन - महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु एवं पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई और पदक पक्का किया। सेमीफाइनल में हार के बाद किदाम्बी श्रीकांत ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी ने फाइनल में जगह बनाई और पदक पक्का किया।

महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद एवं तृषा जॉली की जोड़ी सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया।

# बॉक्सिंग - महिला 48kg वर्ग में नीतू, महिला 50kg वर्ग में निखत ज़रीन और पुरुष 51kg वर्ग में अमित पंघल ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष +92kg वर्ग में सागर को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने रजत पदक जीता।

# क्रिकेट (महिला टी20) - भारतीय महिला टीम ने रजत पदक जीता। फाइनल में ऑस्ट्रिया ने भारत को 9 रन से हराया।

# हॉकी - भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीता।

# स्क्वाश - मिक्स्ड डबल्स में दीपिका पल्लीकल एवं सौरव घोषाल की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।

# टेबल टेनिस - मिक्स्ड डबल्स में श्रीजा अकुला एवं अचंत शरत कमल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष डबल्स में अचंत शरत कमल एवं साथियान ज्ञानशेखरन ने रजत पदक जीता। फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष सिंगल्स में अचंत शरत कमल ने फाइनल में प्रवेश किया और पदक पक्का किया, वहीं साथियान ज्ञानशेखरन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और वह अब कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे।

महिला सिंगल्स में श्रीजा अकुला को कांस्य पदक के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications