भारत के Commonwealth Games के नौवें दिन (6 अगस्त) के प्रदर्शन पर एक नज़र 

India at the Commonwealth Games: Day 9
India at the Commonwealth Games: Day 9

Commonwealth Games 2022 में 6 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों ने 8 स्पोर्ट्स के अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लिया। नौवें दिन भारत ने 14 पदक जीते, जिसमें सबसे ज्यादा 6 पदक रेसलिंग (3 स्वर्ण और 3 कांस्य), 3 पदक बॉक्सिंग (3 कांस्य), टेबल टेनिस में दो (एक स्वर्ण और एक कांस्य), एथलेटिक्स में दो (2 रजत) और लॉन बॉल्स में एक रजत पदक आया।

आइये नज़र डालते हैं CWG 2022 के नौवें दिन भारत के प्रदर्शन पर:

# एथलेटिक्स - महिला 10km में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीता।

3000मी स्टीपलचेज़ में अविनाश साबले ने रजत पदक जीता। हालाँकि 5000मी रेस को वह खत्म नहीं कर सके।

4*100 मी रिले में भारत (दुती चंद, हिमा दास, सरबानी नंदा, एमवी जिलना एवं एनएस सिमी) ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

महिला शॉट पट F57 में शर्मीला चौथे, पूनम शर्मा सातवें और संतोष आठवें स्थान पर रहीं।

महिला हैमर थ्रो में मंजू बाला 12वें स्थान पर रहीं।

# बैडमिंटन - महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु एवं पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत और लक्ष्य सेन ने जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। आकर्षि कश्यप को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद एवं तृषा जॉली एवं पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।

# बॉक्सिंग - महिला 48kg वर्ग में नीतू, महिला 50kg वर्ग में निखत ज़रीन, पुरुष 51kg वर्ग में अमित पंघल और पुरुष +92kg वर्ग में सागर ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला 60kg वर्ग में जैस्मिन लम्बोरिया, पुरुष 57kg वर्ग में मोहम्मद हुसामुद्दीन और पुरुष 67kg वर्ग में रोहित टोकस को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और सभी ने कांस्य पदक जीता।

# क्रिकेट (महिला टी20) - भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रनों से हराया और फाइनल में प्रवेश करते ही पदक पक्का कर लिया।

# लॉन बॉल्स - पुरुष फोर्स टीम ने रजत पदक जीता। फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया।

# स्क्वाश - मिक्स्ड डबल्स में दीपिका पल्लीकल एवं सौरव घोषाल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और अब वह कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।

पुरुष डबल्स में वेलावन सेंथिलकुमार एवं अभय सिंह को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

# टेबल टेनिस - महिला सिंगल्स C3–5 में भारत की भविना पटेल ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं सोनलबेन पटेल ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया।

पुरुष सिंगल्स C3–5 में राज अलगर को कांस्य पदक के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

महिला सिंगल्स में श्रीजा अकुला को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलेंगी।

पुरुष सिंगल्स में अचंत शरत कमल और साथियान ज्ञानशेखरन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सनिल शेट्टी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष डबल्स में अचंत शरत कमल एवं साथियान ज्ञानशेखरन ने फाइनल में प्रवेश किया।

महिला डबल्स में मनिका बत्रा एवं दिया चितले और रीत रिष्या टेनिसन एवं श्रीजा अकुला को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

मिक्स्ड डबल्स में श्रीजा अकुला एवं अचंत शरत कमल की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया।

# रेसलिंग - पुरुष 57kg वर्ग में रवि दहिया, महिला 53kg वर्ग में विनेश फोगाट और पुरुष 74kg वर्ग में नवीन ने स्वर्ण पदक जीता।

महिला 50kg वर्ग में पूजा गहलोत, महिला 76kg वर्ग में पूजा सिहाग और पुरुष 97kg वर्ग में दीपक नेहरा ने कांस्य पदक जीता।

Quick Links