CWG 2018: भारत के तीसरे दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत ने पिछले दोनों दिनों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये। वेटलिफ्टिंग में ही भारत के सतीश शिवालिंगम ने 77 kg वर्ग में और राहुल वेंकट रगाला ने 85 kg वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। तीसरे दिन के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया 20 स्वर्ण सहित 57 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। इंग्लैंड 14 स्वर्ण सहित 32 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत फिलहाल पांच पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है और यह पाँचों पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में ही मिले हैं। आइये नज़र डालते हैं भारत के तीसरे दिन के प्रदर्शन पर: # वेटलिफ्टिंग पुरुषों के 77kg वर्ग में सतीश शिवालिंगम ने 317 kg भार उठाकर स्वर्ण पर कब्ज़ा किया। पुरुषों के ही 85 kg वर्ग में राहुल वेंकट रगाला ने 338 kg भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिलाओं के 63 kg वर्ग में वंदना गुप्ता (180 kg) पांचवें स्थान पर रहीं। # बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में भारत ने मॉरिशस को 3-0 से हराया। # बास्केटबॉल पुरुषों में भारत को इंग्लैंड ने 100-54 और महिलाओं में मलेशिया ने 85-72 से हराया। # जिमनास्टिक्स (आर्टिस्टिक) पुरुषों के ऑल राउंड फाइनल में योगेश्वर सिंह 14वें और महिलाओं में अरुणा रेड्डी 14वें और प्रणति दास 16वें स्थान पर रहीं। # बॉक्सिंग महिलाओं के 60 kg वर्ग में सरिता देवी ने बारबाडोस की किम्बर्ली गिटेंस को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। पुरुषों के 56 kg वर्ग में हुसामुद्दीन मोहम्मद ने वानूआतू के बो वारावारा को 69 kg वर्ग में मनोज कुमार ने तंज़ानिया के कासिम एम्बुंडविके को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। # साइकिलिंग पुरुष स्प्रिंट में सानुराज पॉल सानंदराज, रंजीत सिंह और साहिल कुमार क्रमशः 20वें, 21वें और 22वें स्थान पर रहे। पुरुष 15किमी स्क्रैच में मंजीत सिंह 13वें स्थान पर रहे। महिला 25किमी पॉइंट रेस में सोनाली मयंगलम्बम और मोनोरमा तोंगब्राम क्वालीफाई नहीं कर सकीं। महिला 500मी टाइम ट्रायल में देबोराह हेरोल्ड 13वें और एलीना रेजी 14वें स्थान पर रहीं। # हॉकी पुरुषों के पूल बी में भारत का सामना पाकिस्तान से था और यह मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। # स्क्वाश प्लेट क्वार्टरफाइनल में दीपिका पल्लिकल को कनाडा की सामंथा कॉर्नेट के ऊपर वॉकओवर मिला। महिला क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड की जोएल किंग ने जोशना चिनप्पा को 3-0 से हराया। # टेबल टेनिस पुरुषों और महिलाओं के क्वार्टरफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। # स्विमिंग 200मी बटरफ्लाई में सजन प्रकाश आखिरी (आठवें) और 50मी बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में श्रीहरी नटराज पांचवें स्थान पर रहे। # लॉन बॉल्स महिला सिंगल्स में पिंकी ने निउए की पॉलिन ब्लम्सकी को 21-9 से, पुरुष ट्रिपल्स में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 18-17 से, पुरुष पेयर्स में नॉरफोक आइलैंड ने भारत को 17-7 से और महिला फ़ोर्स में भारत ने फिजी को 24-9 से हराया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications