CWG 2018: भारत के दूसरे दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन संजीता चानू ने 53 kg वर्ग वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को एक और जबरदस्त सफलता दिलाई। उनके अलावा वेटलिफ्टिंग में ही 69 kg वर्ग में भारत के दीपक लाथर ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। दूसरे दिन के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया 14 स्वर्ण सहित 36 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। इंग्लैंड 9 स्वर्ण सहित 18 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत फिलहाल चार पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। आइये नज़र डालते हैं भारत के दूसरे दिन के प्रदर्शन पर: # वेटलिफ्टिंग संजीता चानू ने 48 kg वर्ग में स्नैच का नया गेम्स रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। उन्होंने कुल मिलाकर 192 kg भार उठाया। दीपक लाथर ने 69 kg वर्ग में 295 kg भार उठाकर कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। सरस्वती राउत 58 kg वर्ग में डिसवक्वालीफाई होकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। # बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने स्कॉटलैंड को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। # जिमनास्टिक्स (आर्टिस्टिक) टीम इवेंट में भारत 128.975 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहा। प्रणति दास, प्रणति नायक और अरुणा रेड्डी भारत को पदक नहीं दिला सकीं। # बॉक्सिंग पुरुषों के 49 kg वर्ग में अमित ने घाना के टेटेह सुलोमानु को 5-0 और 91 kg वर्ग में नमन तंवर ने तंज़ानिया के हारुन मांडो को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। # साइकिलिंग पुरुष किरिन में साहिल कुमार, सानुराज पॉल सानंदराज और रंजीत सिंह फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। महिला स्प्रिंट में भी भारत की देबोराह हेरोल्ड और एलीना रेजी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। पुरुष परसूट में मंजीत सिंह 24वें स्थान पर रहे। महिला परसूट में सोनाली मयंगलम्बम 20वें और मोनोरमा तोंगब्राम 22वें स्थान पर रहीं। # हॉकी भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया। # स्विमिंग S9 100 मी बैकस्ट्रोक में भारत की किरण टाक (आखिरी) सातवें स्थान पर रहीं। # स्क्वाश पुरुष सिंगल्स में इंग्लैंड के निकमैथ्यू ने विक्रम मल्होत्रा को 3-1 से हराया। महिला सिंगल्स में जोशना चिनप्पा ने ऑस्ट्रेलिया की तमिका सैक्सबाई को 3-0 से हराया, लेकिन दीपिका पल्लिकल को इंग्लैंड की एलिसन वॉटर्स के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। # लॉन बॉल्स महिला सिंगल्स में भारत की पिंकी को फिजी की लिटिया तिकोईसुवा ने 21-12 से और मलेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी ने 21-9 से, पुरुष ट्रिपल्स में भारत ने इंग्लैंड को 15-14 से, पुरुष पेयर्स में स्कॉटलैंड ने भारत को 17-12 से और भारत ने समोआ को 26-4 से, महिला फ़ोर्स में भारत ने इंग्लैंड को 21-9 से और माल्टा ने भारत को 20-15 से हराया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications