गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को बॉक्सिंग में एक और गोल्ड मेडल मिला है। 75 किलोग्राम भार वर्ग ने भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण यादव ने कैमरन विल्फ्रेड की चुनौती को धराशाई करते हुए सोना जीता है। पहले राउंड में हावी रहने के बाद विकास ने दूसरे राउंड में विपक्षी के पंचों का पूरी तरह बचाव किया। तीसरे राउंड में भारतीय बॉक्सर ने डिफेन्स और आक्रमण का मिश्रण पेश करते हुए जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। बॉक्सिंग के 91 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में भारत के सतीश को इंग्लैंड के पेजर से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
टेबल टेनिस के पुरुष डबल्स के फाइनल में भारत के शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरण की जोड़ी को इंग्लैंड के पॉल और लियाम ने 11-5, 10-12, 9-11, 11-6, 11-8 से हराया। भारत को इससे गोल्ड की उम्मीदों को झटका लगा लेकिन रजत पदक प्राप्त करने में जरूर सफलता मिली। इसके अलावा हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी ने कांस्य पदक जीता। मिक्स्ड डबल्स में भी भारत को रजत पदक मिला।
इससे पहले टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा ने सिंगापुर की मेंग्यु को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। भारत इस समय मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर है।
GOLD NO.25!
Boxer @officialvkyadav wins gold ? in men's 75kg category.
CONGRATULATIONS CHAMP!#GC2018 #GC2018boxing #commonwealthgames2018 #IndiaAtCWG #CWG2018 pic.twitter.com/xSp9ppCzNY
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) April 14, 2018