कॉमनवेल्थ खेलों का काउंटडाउन शुरु, भाग ले रहे हैं ये सारे देश

2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल।
2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल।

28 जुलाई से शुरु हो रहे 24वें राष्ट्रमंडल यानी कॉमनवेल्थ खेलों के लिए काउंटडाउन शुरु हो चुका है और खेल प्रेमी उत्साह के साथ खेल के इस कुंभ का इंतजार कर रहे हैं।

भारत समेत दुनियाभर के 54 देश और 18 टैरिटॉरी बर्मिंघम, इंग्लैंड में होने वाले इन खेलों में भाग लेने को तैयार है। इस बार प्रतियोगता में क्रिकेट, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स समेत कुल 26 खेल शामिल किए गए हैं जिनमें 5 हजार से अधिक एथलीट खेलेंगे। उम्मीद यही की जा रही है कि अपवाद को छोड़कर कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन में शामिल सभी सदस्य अपने दलों को खेलों के लिए भेजेंगे -

1) एशिया -

एशियाई महाद्वीप से भारत समेत कुल 8 टीमें भाग लेंगी। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव, ब्रुनई, मलेशिया, सिंगापुर और श्रीलंका के खिलाड़ी खेलते दिखेंगे।

2) यूरोप -

मेजबान इंग्लैंड के साथ यूरोप से वेल्स, स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड, माल्टा, साइप्रस, जिब्रल्टार, जर्सी, गर्नसी, आईल ऑफ मैन के खिलाड़ी भाग लेंगे।

3) अफ्रीका -

सबसे ज्यादा देश अफ्रीकी महाद्वीप से भाग लेंगे। दक्षिण अफ्रीका, कीनिया, घाना, तंजानिया, नाईजीरिया, प्रमुख हैं। इनके अलावा बोत्सवाना, कैमरून, एस्ताविनी, गाम्बिया, लेसोथो, मालावी, मॉरिशस, मोजम्बिक, रवांडा, सेशेल्स, सिएरा लियोन, युगांडा, जाम्बिया के एथलीट भाग ले रहे हैं।

4) अमेरिकी महाद्वीप -

यहां से कनाडा सबसे बड़ा देश है जो भाग लेने जा रहा है। अन्य 6 टीमें द्वीपीय देशों की हैं जिनमें बहामास, बेलीज, बरमूडा, फाल्कन आईलैंड, गियाना शामिल हैं।

5) कैरीबियाई देश -

जैमेका, ट्रिनिडाड टोबेगो, बारबाडोस इस क्षेत्र से भाग लेने वाले प्रमुख नाम हैं। एंगुला, एंटीगा, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, केमैन आईलैंड, डोमिनिका, ग्रेनाडा, सेंट लूशिया, आदि द्वीपीय टीमें भी भाग लेंगी।

6) ओशियाना -

ऑस्ट्रेलियाई दल इसमें सबसे बड़ा दल होगा और न्यूजीलैंड भी इसमें शामिल है। इनके अलावा बेहद छोटे देश भाग लेंगे जिनमें कुक आईलैंड, फिजी, किरिबाती, समोआ, सोलोमन आईलैंड जैसी टीमें हैं।

साल 1930 में पहली बार न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में कॉमनवेल्थ खेलों का शुभारंभ किया गया था। तब से कुल 6 टीमों ने 1930 से आज तक हर गेम्स में प्रतिभाग किया है। यह देश हैं - ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स। हाल ही में वित्तीय संकट के कारण परेशानी में चल रहे श्रीलंका की ओर से भी टीम शामिल होगी।

Quick Links