हाल ही में हुए एशियन गेम्स में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने वालीं हिमा दास आज अपने शहर गुवाहाटी पहुंचेंगीं और उनका भव्य स्वागत होने वाला है। ट्विटर पर पोस्ट की गई फोटो में दिख रहा है कि उनके लिए खास कार्पेट बिछाया गया है। हिमा दास के लिए जो कार्पेट तैयार किया गया है, उसमें ट्रैक बना हुआ है। इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हिमा दास पहली बार अपने शहर लौट रही हैं। Installed to welcome @HimaDas8 at #Guwahati airport. pic.twitter.com/4jQCal3dOZ — NAYAN MANI KUMAR (@satyanusaran) September 6, 2018 लोकल मीडिया के अनुसार हिमा दास का स्वागत असम के मुख्यमंत्री और पूर्व खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एयरपोर्ट पर जाकर करने वाले हैं। वो इसके बाद उनका श्रीमाता शंकरादेव कलाश्रेत्र में उनका सम्मान किया जाएगा। 18वें एशियाई खेलों में हिमा दास ने 400मी के फाइनल में 50.69 के रिकॉर्ड समय में रेस को पूरा करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया, इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड टीम 4*400 मी रिले इवेंट में भी रजत पदक अपने नाम किया और उन्होंने महिला 4*400 मी रिले में स्वर्ण पदक जीता था। हिमा दास मंगलवार को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ नई दिल्ली आईँ। इसके बाद वो बुधवार को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। It has been a privilege to meet our honourable Prime Minister Shri Narendra Modi sir. Thank you sir for the encouragement and motivation during this meeting today. pic.twitter.com/OdETvS7mjq — Hima Das (@HimaDas8) September 5, 2018