Asian Games 2023: भारत का एशियाई खेलों में अभी तक का सफ़र

       India at the Asian Games
India at the Asian Games

23 सितम्बर से चीन के हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस बार के एशियाई खेलों में मेजबान चीन सहित 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। सबसे पहली बार 1951 में नई दिल्ली में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था और उस बार मेजबान भारत सहित 11 टीमों ने हिस्सा लिया था। उसके बाद 1954 में मनिला, 1958 में टोक्यो, 1962 में जकार्ता, 1966 एवं 1970 में बैंकॉक, 1974 में तेहरान, 1978 में फिर से बैंकॉक, 1982 में नई दिल्ली, 1986 में सीओल, 1990 में बीजिंग, 1994 में हिरोशिमा, 1998 में बैंकॉक, 2002 में बुसान, 2006 में दोहा, 2010 में गुआंगझोऊ, 2014 में इंचिओन और 2018 में जकार्ता और पालेमबांग में एशियाई खेलों का आयोजन किया जा चुका है।

भारत ने एशियाई खेलों में अभी तक कुल मिलाकर 155 स्वर्ण, 201 रजत और 316 कांस्य पदक सहित कुल मिलाकर 672 पदक जीते हैं। भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा 79 स्वर्ण एथलेटिक्स में जीते हैं। इसके अलावा रेसलिंग में 11, बॉक्सिंग, शूटिंग, टेनिस और कबड्डी में 9-9, क्यू स्पोर्ट्स में 5, हॉकी में 4, बोर्ड गेम्स, गोल्फ और घुड़सवारी में 3-3, नौकायन, डाइविंग और फुटबॉल में 2-2 एवं सेलिंग, स्विमिंग, स्क्वाश, तीरंदाजी और वाटर पोलो में भारत ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

एशियाई खेलों में चीन ने अभी तक सबसे ज्यादा 3187 पदक जीते हैं, जिसमें 1473 स्वर्ण, 994 रजत और 720 कांस्य पदक शामिल हैं।

अब आइये नज़र डालते हैं एशियाई खेलों में भारत के अभी तक के सफ़र पर:

#1951 में भारत ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक जीते थे। 51 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था और यह स्थान के मामले में भारत का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

#1954 में भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य सहित 17 पदक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

#1958 में भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य सहित 13 पदक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

#1962 में भारत ने 10 स्वर्ण, 13 रजत और 10 कांस्य सहित 33 पदक के साथ तीसरा स्थान हसिल किया था।

#1966 में 7 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य सहित 21 पदकों के साथ भारत पांचवें स्थान पर था।

#1970 में भारत ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 10 कांस्य सहित 25 पदक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

#1974 में भारत 4 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक सहित 28 पदकों के साथ सातवें स्थान पर रहा था।

#1978 में भारत ने 11 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य सहित 28 पदक जीते और छठा स्थान प्राप्त किया।

#1982 में भारत ने 13 स्वर्ण, 19 रजत और 25 कांस्य सहित 57 पदक जीते और पांचवां स्थान प्राप्त किया।

#1986 में भारत ने 5 स्वर्ण, 9 रजत और 23 कांस्य सहित 37 पदक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

# 1990 में भारत ने एक स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य सहित 23 पदकों के साथ 12वां स्थान हासिल किया और यह भारत का अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

# 1994 में भारत ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 16 कांस्य सहित 23 पदकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

# 1998 में भारत ने 7 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य सहित 35 पदकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया।

# 2002 में भारत ने 11 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक सहित 36 पदकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

# 2006 में भारत ने 10 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य सहित 53 पदक जीते और आठवां स्थान हासिल किया।

# 2010 में भारत ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य सहित 65 पदक जीते और छठा स्थान हासिल किया।

# 2014 में भारत ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य सहित 57 पदकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

# 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य सहित 70 पदक जीते और छठा स्थान हासिल किया। कुल पदक के मामले में यह अभी तक भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Quick Links

Edited by Prashant
App download animated image Get the free App now