India at Paralympics - प्रवीण कुमार ने रजत जीतकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया, भारत का 11वां पदक

Tokyo Paralympics - प्रवीण कुमार पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बने
Tokyo Paralympics - प्रवीण कुमार पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बने

Tokyo Paralympics में भारत के प्रवीण कुमार ने हाई जंप T64 में रजत पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक्स में यह भारत का 11वां पदक है। प्रवीण कुमार ने 2.07 मी की जंप के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और 18 साल की उम्र में पैरालंपिक्स में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स ने 2.10 मी की जंप के साथ स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया, वहीं पोलैंड के मसीए लेपियाटो ने 2.04 मी की जंप के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत की तरफ से इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक्स हाई जंप T63 में भारत के मरियप्पन थंगवेलु और हाई जंप T47 में निषाद कुमार ने रजत एवं T63 में शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता था। टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत के 11 में से 8 पदक एथलेटिक्स में आये हैं।

Tokyo Paralympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by Prashant