India at Paralympics - विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य जीतकर भारत को तीसरा पदक दिलाया 

Tokyo Paralympics में भारत के विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो F52 में कांस्य पदक जीता
Tokyo Paralympics में भारत के विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो F52 में कांस्य पदक जीता

Tokyo Paralympics में विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो F52 में कांस्य जीतकर भारत को तीसरा पदक दिला दिया है। टोक्यो पैरालंपिक्स में इससे पहले टेबल टेनिस महिला सिंगल्स में भविना पटेल और हाई जंप T47 में निषाद कुमार ने रजत पदक जीता था। 41 वर्षीय विनोद कुमार ने 19.91 मी की दूरी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया।

डिस्कस थ्रो F52 में पोलैंड के पायोटर कोसेविज़ ने 20.02 मी के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। क्रोएशिया के वेलीमीर सैंडर ने 19.98 मी के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। विनोद कुमार ने अपने पांचवें थ्रो में 19.91 मी की सर्वश्रेष्ठ दूरी हासिल की थी।

Tokyo Paralympics पदक तालिका

Quick Links