Tokyo Paralympics के हाई जंप T63 इवेंट में भारत के मरियप्पन थंगवेलु ने रजत और शरद कुमार ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। 2016 रियो पैरालंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगवेलु ने लगातार दूसरे पैरालंपिक में पदक पर कब्ज़ा किया। उन्होंने 1.86 मी के जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। शरद कुमार ने 1.83 मी के जंप के साथ तीसरा स्थान हसिल किया।यूएसए के सैम ग्रेवे ने 1.88 मी के जंप के साथ पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार के अलावा 2016 रियो ओलंपिक्स के कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी ने भी इवेंट में हिस्सा लिया, लेकिन 1.77 मी के जंप के साथ सातवें स्थान पर रहे।SILVER FOR MARIYAPPAN THANGAVELU! 🎉The 26-year-old wins a Silver Medal in the Men’s High Jump T63 Final at the #Tokyo2020 #Paralympics! 🥈What an achievement! What a moment! ❤️🇮🇳Congratulations! 👏#Praise4Para #IND pic.twitter.com/k8yX0EVdry— Sportskeeda India (@Sportskeeda) August 31, 2021BRONZE FOR SHARAD KUMAR! 🎉The 29-year-old wins a Bronze Medal in the Men’s High Jump T63 Final at the #Tokyo2020 #Paralympics! 🥉What an achievement! What a moment! ❤️🇮🇳Congratulations! 👏#teamindia #praise4para pic.twitter.com/p3PLcIG7qV— Sportskeeda India (@Sportskeeda) August 31, 2021Tokyo Paralympics पदक तालिका