Tokyo Paralympics बैडमिंटन में भारत के प्रमोद भगत ने SL3 सिंगल्स का फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा कर लिया है। प्रमोद भगत ने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराया और पैरालंपिक्स में भारत को बैडमिंटन का पहला पदक दिलवाया। SL3 सिंगल्स में ही भारत के मनोज सरकार ने जापान के दाइसुके फुजिहारा को 22-20, 21-13 से हराया और कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया।Tokyo Paralympics में भारत के 17 पदक हो गए हैं, जिसमें 4 स्वर्ण 7 रजत और 6 कांस्य हैं। भारत ने एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण 5 रजत और 2 कांस्य के साथ 8 पदक जीते। इसके अलावा भारत के शूटिंग में 5 (2 स्वर्ण 1 रजत 2 कांस्य), बैडमिंटन में 2 (एक स्वर्ण और एक कांस्य) एवं टेबल टेनिस (एक रजत) और तीरंदाजी (एक कांस्य) में 1-1 पदक हैं।GOLD FOR PRAMOD BHAGAT! 🎉The 33-year-old wins a Gold Medal in Para Badminton - Men's Singles SL3 category at the #Tokyo2020 #Paralympics! 🥇We have our sixteenth medal and the fourth #Gold What an achievement! What a moment! ❤️🇮🇳Congratulations! 👏 pic.twitter.com/YkZ9afoWld— Sportskeeda India (@Sportskeeda) September 4, 2021BRONZE FOR MANOJ SARKAR! 🎉The 31-year-old wins a Bronze Medal in Para-Badminton - Men's Singles SL3 category at the #Tokyo2020 #Paralympics! 🥉We have our seventeenth medal and the sixth #BronzeWhat an achievement! What a moment! ❤️🇮🇳Congratulations! 👏 pic.twitter.com/lPLP8tcZdF— Sportskeeda India (@Sportskeeda) September 4, 2021Tokyo Paralympics पदक तालिका